] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2026,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2026:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की...

March mai kaun se grah badlenge rashi

March 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि मार्च महीने में, jyoitsh updates of march, march grah gochar, March Masik Rashifal.

March Grah Gochar 2026: ग्रहों का राशि परिवर्तन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो समय समय पर होती रहती है जिसके कारण वातावरण में बदलाव होते हैं, व्यापर में बदलाव होते हैं, लोगो के प्रेम जीवन और कामकाजी जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं | मार्च 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण होने वाला है जिसमें विभिन्न खगोलीय घटनाएँ घटेंगी और ग्रहों की चाल भी बदलेगी जिससे व्यक्तिगत जीवन, मौसम, रिश्ते और वैश्विक मामले प्रभावित होंगे | 

इस लेख में हम जानेंगे की मार्च 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कौन से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा और क्या प्रभाव होगा | मार्च के महीने में बहुत से बड़े परिवर्तन होने वाले हैं गोचर कुंडली में जिसका असर हमे सभी तरफ देखने को मिलेगा | मुख्यतः शुक्र, बुध,  सूर्य, मंगल  ग्रह में बड़े बदलाव होंगे |

March 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि मार्च महीने में, jyoitsh updates of march, march grah gochar, March Masik Rashifal.
March mai kaun se grah badlenge rashi

आइये जानते हैं मार्च 2026 में कौन कौन से महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटेंगी :

  1.  2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह का गोचर अपने उच्च राशि मीन में होगा  12:37 AM पर.
  2.  3 मार्च को मंगल शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
  3. 4 मार्च को शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे 
  4.  5 मार्च को सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  5. 11 मार्च को गुरु मार्गी हो जायेंगे मिथुन राशि में. 
  6. 13 March को शनि अस्त होंगे 
  7. 14 मार्च को बुध कुम्भ राशि में उदय होंगे.
  8. 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे तडके लगभग 12:40 AM पर.
  9. 21 मार्च 2026 को बुध कुम्भ राशि में मार्गी होंगे.
  10. 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे तडके लगभग 4:49 AM पर. 

🌟 मासिक राशिफल मार्च 2026 🌟

♈ मेष राशि

मार्च का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 2 मार्च को Venus के मीन राशि में उच्च होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आध्यात्मिक प्रगति और विदेश संबंधी लाभ संभव है। करियर में 21 मार्च के बाद सुधार होगा जब Mercury मार्गी होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में नींद और मानसिक तनाव पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई रहेगी, परंतु भ्रम से बचें। वैवाहिक जीवन में अहंकार से दूरी रखें। 26 मार्च के बाद शुक्र मेष में आकर आकर्षण बढ़ाएंगे।

♉ वृषभ राशि

यह महीना लाभ और इच्छापूर्ति का रहेगा। उच्च शुक्र से आय में वृद्धि और सामाजिक सम्मान मिलेगा। 11 मार्च को Jupiter के मार्गी होने से करियर में अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मीठे का सेवन सीमित रखें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। विवाहित जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

♊ मिथुन राशि

11 मार्च को गुरु के मार्गी होने से आपके जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा। करियर में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 21 मार्च के बाद संचार संबंधी समस्याएं दूर होंगी। प्रेम जीवन स्पष्ट और स्थिर रहेगा। वैवाहिक जीवन में समझदारी बढ़ेगी।

♋ कर्क राशि

उच्च शुक्र भाग्य को मजबूत करेंगे। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बन सकते हैं। 15 मार्च को Sun के मीन में प्रवेश से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में पाचन संबंधी सावधानी रखें। प्रेम जीवन आध्यात्मिक जुड़ाव वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।

♌ सिंह राशि

महीना परिवर्तनकारी रहेगा। 15 मार्च के बाद सूर्य का गोचर वित्तीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करेगा। करियर में अचानक बदलाव संभव है। साझेदारी में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में थकान या रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में भावनात्मक तीव्रता रहेगी। वैवाहिक जीवन में शक से बचें।

♍ कन्या राशि

यह महीना रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण है। उच्च शुक्र से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 21 मार्च के बाद कार्यस्थल पर गलतफहमियां दूर होंगी। करियर में सहयोग से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में त्वचा या हार्मोन संबंधी समस्या संभव है। प्रेम जीवन गंभीर और स्थिर रहेगा। वैवाहिक जीवन में संवाद आवश्यक है।

♎ तुला राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और उच्च होकर कार्यस्थल पर सम्मान देंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। 26 मार्च के बाद संबंधों पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

♏ वृश्चिक राशि

3 मार्च को Shatabhisha में मंगल के प्रवेश से कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बढ़ेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। करियर में रणनीति से काम लें। स्वास्थ्य में चोट से सावधान रहें। प्रेम जीवन तीव्र रहेगा। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद से बचें।

♐ धनु राशि

गुरु के मार्गी होने से साझेदारी और विवाह में सुधार होगा। करियर में नई दिशा मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। विवाहित जीवन में विश्वास बढ़ेगा।

♑ मकर राशि

21 मार्च के बाद कार्यक्षेत्र में स्पष्टता आएगी। छोटे यात्राएं लाभदायक होंगी। करियर में नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में श्वसन तंत्र पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में खुलापन आएगा। वैवाहिक जीवन में संवाद से समस्याएं सुलझेंगी।

♒ कुंभ राशि

14 मार्च को बुध के उदय और 21 मार्च को मार्गी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई शुरुआत संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक आराम आवश्यक है। प्रेम जीवन बौद्धिक जुड़ाव वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा।

♓ मीन राशि

यह महीना आपके लिए अत्यंत शुभ है। उच्च शुक्र और 15 मार्च को सूर्य के मीन में प्रवेश से व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में सफलता और पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक और गहरा रहेगा। विवाह के योग मजबूत हैं। 26 मार्च के बाद वित्तीय योजना पर ध्यान दें।

 निष्कर्ष:
मार्च 2026 खगोलीय घटनाओं से भरा महीना है जिसका हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इस महीने में त्यौहार का आनंद लेने का समय भी मिलेगा और साथ ही अध्यात्मिक और भौतिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए ग्रहों का साथ मिलेगा |

March 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि मार्च महीने में, jyoitsh updates of march, march grah gochar, March Masik Rashifal, March 2026 Transit Horoscope.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...