] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2026,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2026:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की...

January Mai Kaun se grah badlenge rashi

जनवरी 2026 में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जानिए 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव, जनवरी 2026 का राशिफल, january grah gochar, January Ka Masik Rashifal. 

January 2026 Mai Kaun se grah badlenge rashi: लोगों के जीवन में, मौसम में , पर्यावरण आदि में क्या परिवर्तन हो सकते हैं, इसका अनुमान लगाने के लिए ग्रहों के गोचर का अध्ययन बहुत आवश्यक है। 

जनवरी ग्रह गोचर का अर्थ है जनवरी महीने में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनका प्रभाव। वैदिक ज्योतिष में ग्रह गोचर का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि ग्रहों की चाल हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, धन, संबंध, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है। जनवरी का महीना आने वाले पूरे वर्ष की दिशा तय करने वाला माना जाता है, इसलिए इस दौरान होने वाले ग्रह परिवर्तन नए अवसरों, चुनौतियों और बदलावों के संकेत देते हैं। जनवरी ग्रह गोचर को समझकर व्यक्ति समय रहते सही निर्णय ले सकता है और अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है।

जनवरी 2026 में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जानिए 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव, जनवरी 2026 का राशिफल, january grah gochar.
January Mai Kaun se grah badlenge rashi

आइए जनवरी 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर जानते हैं :

 नए साल के पहले महीने में 4 बड़े बदलाव होंगे गोचर कुंडली में जिसके असर हमे सब तरफ देखने को मिलेगा| आइये जानते हैं कौन से परिवर्तन होंगे :
  1. 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे ।
  2. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। 
  3. 16 जनवरी को मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
  4. 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
  5. 20 January को शनि नक्षत्र बदलेंगे 

आइये जानते हैं January महीने का मासिक राशिफल :

मेष राशि

जनवरी में मकर राशि में ग्रहों का गोचर आपके कर्म और करियर क्षेत्र को सक्रिय करेगा। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने, अधिकारियों से सहयोग और नई जिम्मेदारियाँ मिलने की संभावना है, जो भविष्य के लिए लाभकारी होंगी। हालांकि काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव और पारिवारिक समय की कमी महसूस हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुँचा सकते हैं। January Ka Masik Rashifal

वृषभ राशि

यह महीना भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़ा रहेगा। दूर यात्रा, धार्मिक कार्यों या नई सीख से लाभ मिल सकता है और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। लेकिन पिता या गुरु से मतभेद संभव हैं और कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

मिथुन राशि

जनवरी में अचानक धन लाभ, बीमा, टैक्स या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, मानसिक बेचैनी और रिश्तों में शक की स्थिति परेशानी पैदा कर सकती है। जोखिम भरे निवेश से बचें। January Ka Masik Rashifal

कर्क राशि

इस महीने संबंधों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। विवाह, साझेदारी और बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ की संभावना है तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेकिन अहंकार और जिद के कारण विवाद बढ़ सकते हैं। कानूनी या अनुबंध से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

सिंह राशि

जनवरी में नौकरी, सेवा और प्रतिस्पर्धा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय और रुके कार्यों के पूरे होने के योग हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है और काम का अत्यधिक बोझ थकान देगा। सहकर्मियों से टकराव से बचना लाभकारी रहेगा। January Ka Masik Rashifal

कन्या राशि

यह महीना रचनात्मकता, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। लेकिन प्रेम संबंधों में गलतफहमियाँ और सट्टा या जोखिम भरे निवेश से नुकसान की संभावना है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

तुला राशि

जनवरी में घर, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने के योग बन सकते हैं और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यस्थल पर असंतुलन और भावनात्मक निर्णयों से नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। January Ka Masik Rashifal

वृश्चिक राशि

यह महीना साहस, संवाद और छोटी यात्राओं के लिए अनुकूल है। लेखन, मीडिया, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी में कठोरता रिश्तों को बिगाड़ सकती है। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें।

धनु राशि

जनवरी में धन, परिवार और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि, रुका पैसा मिलने और परिवार में सम्मान बढ़ने के योग हैं। लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं और वाणी की कठोरता से विवाद हो सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। January Ka Masik Rashifal

मकर राशि

इस महीने सबसे अधिक प्रभाव आपके ऊपर रहेगा। आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी, जिससे करियर और व्यक्तिगत जीवन में प्रगति मिलेगी। हालांकि अहंकार, अत्यधिक जिम्मेदारियाँ और स्वास्थ्य में कमजोरी परेशानी दे सकती है। संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

कुंभ राशि

जनवरी आत्ममंथन और गुप्त योजनाओं का समय रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और विदेश या अस्पताल से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। लेकिन अनावश्यक खर्च, नींद की कमी और मानसिक चिंता परेशान कर सकती है। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। January Ka Masik Rashifal

मीन राशि

यह महीना लाभ, मित्रता और सामाजिक नेटवर्क के लिए अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। वहीं मित्रों से अपेक्षा अधिक रखने पर निराशा हो सकती है और योजनाओं में देरी संभव है। लक्ष्य स्पष्ट रखें।

जनवरी 2026 में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जानिए 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव, जनवरी 2026 का राशिफल, january grah gochar, January 2026 Planetary TransitsJanuary Ka Masik Rashifal

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...