Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Pushya Nakshatra Ka Mahttw Diwali Ke Pahle

दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र का महत्त्व 2024, क्या करे सुख सम्पन्नता, भाग्योदय के लिए ज्योतिष अनुसार. हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दीपावली आती है हिन्दू पंचांग अनुसार और इससे पहले एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिन आता है जिसे पुष्य योग कहते हैं. पुष्य नक्षत्र जब दिवाली के पहले आता है तो अति महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए योग बना देता है. ये व्यापारियों, गृहस्थो, नौकरीपेशा, विद्यार्थियों आदि के लिए शुभ होता है. pushya in diwali significance विद्वानों ने इस बात को माना है की इस शक्तिशाली दिन में किसी भी चीज को खरीदना बहुत महत्त्व रखता है. इस दिन ख़रीदा सोना सम्पन्नता देता है, इस दिन खरीदी किताबे विद्याप्रप्ती में सहयोग प्रदान करती है. इसी कारण व्यापारी वर्ग इस दिन बही खाते खरीदते नजर आते हैं. महिलाए अपने लिए आभूषण खरीदती है, कुछ लोग श्री यन्त्र की स्थापना करते हैं आदि. साल 2024 में दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र 24 और 25 October को रहेगा |  पुष्य नक्षत्र 24 तारीख बृहस्पतिवार को प्रातः लगभग 6:16 से शुरू होगा और 25 तारीख को प्रातः लगभग 7:40 बजे तक रहेगा | Watch Video Here आ

19 november 2021 ko chandra grahan ka rashifal

चन्द्र ग्रहण कब लगेगा नवम्बर 2021 में, चन्द्र ग्रहण का समय, १२ राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए ज्योतिष से भविष्यवाणी|

19 नवम्बर, शुक्रवार को दशको बाद सबसे लम्बा चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसकी अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड रहेगा |

चन्द्र ग्रहण कब लगेगा नवम्बर 2021 में, चन्द्र ग्रहण का समय, date and time of Chandra grahan in November 2021, १२ राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा,
19 november 2021 ko chandra grahan ka rashifal

आइये जानते हैं कुछ ख़ास बाते इस चन्द्र ग्रहण के बारे में :

ये आंशिक चन्द्र ग्रहण होगा जो की पूरे भारत में नजर नहीं आएगा केवल अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में दिखेगा | भारत के अलावा ये चन्द्र ग्रहण उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। 

19 नवम्बर को लगने वाले इस चन्द्र ग्रहण दोपहर को 12:48 से शुरू होगा और शाम को 4:17 मिनट तक रहेगा तो लगभग 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगी अवधि ग्रहण की जो बहुत ही लम्बा समय है और दशको बाद इतना लम्बा चन्द्र ग्रहण देखने को मिलेगा |

ज्योतिष के हिसाब से ग्रहण के समय चन्द्रमा वृषभ राशी में रहेंगे और नक्षत्र कृतिका रहेगा |

क्या भारत में सूतक मान्य होगा ?

तो बताना चाहेंगे की कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा अतः पूरे भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा | केवल जिन हिस्सों में दिखाई देगा, वहीँ मान्य होगा |


पढ़िए 20 नवम्बर को गुरु के कुम्भ राशी में प्रवेश का राशिफल 

आइये जानते हैं की चन्द्र ग्रहण का राशिफल :

Watch video here:

मेष राशी पर क्या असर होगा :

अगर आपकी मेष राशी है तो आपको परिवार और काम काज के स्थान पे किसी भी प्रकार के बहस से बचना चाहिए | किसी भी प्रकार के सट्टे से दूर रहना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है |

वृषभ राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

वृषभ राशी में ही चन्द्र ग्रहण होगा अतः आपको विशेष सावधानी रखना होगी, आप इस दिन किसी भी नए काम को ना करे, किसी भी यात्रा को ना करे, कोई निवेश ना करे | वृषभ राशि वालो को चाहिए की आप ग्रहण के समय जितना हो सके अपने ईष्ट मन्त्र का जप करे |

मिथुन राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

आपके खर्चे बहुत हो सकते हैं, स्वास्थ्य पर असर हो सकता है, अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है अतः सावधानी रखिये |

कर्क राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको इस दिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे अपनी मेहनत का साथ ही कार्यो में किसी ना किसी प्रकार की रुकावट आपको परेशां कर सकती है | इस दिन आपको किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए और साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए |

सिंह राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

आपके उपर जिम्मेदारिया बढेंगी साथ ही पिता के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है | अधिकारी वर्ग से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं | आपको चाहिए की गुड और गेहू का दान करे|

कन्या राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

अगर आपकी राशि कन्या है तो इस दिन भाग्य का साथ आपको नहीं मिलेगा जिससे कार्यो में ज्यादा मेहनत करना होगी | आपको किसी मंदिर में दीप दान करना चाहिए |

तुला राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

आपके जीवन में अचानक से कोई बदलाव होने की सम्भावना है, तुला राशी वालो को ऐसी कोई खबर मिल सकती है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा, साथ ही स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव महसूस हो सकता है | खाने में विशेष ध्यान रखे |

वृश्चिक राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

वृश्चिक राशी वालो का इस दिन अपने जीवन साथी और दोस्तों के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है अतः सोच समझकर ही व्यवहार करे, किसी भी प्रकार की ग़लतफ़हमी को पैदा ना होने दे |

धनु राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

धनु राशी वालो को गुप्त शत्रुओ से परेशानी हो सकती है, किसी से भी उधर लेने से बचिए और किसी भी प्रकार का बहस ना करे किसी से भी |

मकर राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

अगर आपकी राशि मकर है तो19 नवम्बर को आपको अचानक से लाभ और हानि हो सकती है अतः सतर्क रहे | संतान और प्रेमी से मन मुटाव हो सकता है |

कुम्भ राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

कुम्भ राशी वालो को पारिवारिक समस्या से जूझना पड़ सकता है | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | वाहन और घर के कामो में खर्चे हो सकते हैं,अतः ध्यान रखे |

मीन राशी पर क्या असर होगा चन्द्र ग्रहण का :

अगर आपकी राशि मीन है तो इस दिन आपको कमजोरी महसूस हो सकती है, आपके परिश्रम का पूरा लाभ आपको नहीं मिलेगा, भाई बहनों के साथ मन मुटाव हो सकता है | 


तो इस प्रकार हमने देखा की 19 नवम्बर 2021, शुक्रवार को जब आंशिक चन्द्र ग्रहण लगेगा तो 12 राशियों पर क्या असर हो सकता है |

देश विदेश में जहाँ भी चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा वहां पर अगर कोई साधना करना चाहते हैं तो उन्हें जरुर करना चाहिए, ग्रहण काल में किसी भी प्रकार की मन्त्र, तंत्र सिद्धि आसानी से होती है |

अगर आप ज्योतिषीय मार्गदर्शन चाहते और अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है |

  • जानिए कब होगा विवाह ?
  • कौन से ग्रह परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं जीवन में ?
  • क्या उपाय करे सुखी जीवन के लिए ?
  • प्रेम जीवन कैसा होगा |
  • कौन सा रत्न भाग्य जगायेगा आदि |

चन्द्र ग्रहण कब लगेगा नवम्बर 2021 में, चन्द्र ग्रहण का समय, date and time of Chandra grahan in November 2021, १२ राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए ज्योतिष से भविष्यवाणी |

Comments

Popular posts from this blog

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह