Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 28 जुलाई से 3 अगस्त  2024 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग और महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे। आगामी साप्ताहिक सर्वार्थ सिद्धि योग: 28जुलाई को सूर्योदय से 3:34 दिन तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | 30 जुलाई को सूर्योदय से 1:07 दिन तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धी योग | 31 तारीख को सूर्योदय से रात्री अंत तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | Saptahik Rashifal आइए अब जानते हैं कि आने वाले सप्ताह में हमें कौन से महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे: पंचक 23 जुलाई मंगलवार को 12:07 दिन से शुरू होंगे और 27 तारीख को शाम 5:06 बजे तक रहेंगे | शीतला सप्तमी 27 को है | श्रावण सोमवार 29 को है। मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई को है। कामिका एकादशी 31 जुलाई बुधवार को है। कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत 1 अगस्त गरुवार को है | शिव चतुर्दशी व्रत 2 तारीख शुक्रवार को है | आगामी सप्ताह का पूरा पंचांग और महूरत पढ़ें आइए अब जानते हैं 28 जुलाई से 03 अगस्त  २०२४  के बी

New Year Pravesh Kundli Rashifal

कैसा रहेगा नया साल का पहला दिन, जानिए 2021 की प्रवेश कुंडली, नए साल का पहले दिन का राशिफल, ज्योतिष भविष्यवाणी |

नए साल की शुरुवात शुक्रवार को हो रहा है, इस लेख में हम जानेंगे की नए साल के प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी, कौन से ग्रह शुभ रहेंगे, कौन से ग्रह अशुभ रहेंगे, कौन से योग बन रहे हैं,१२ राशी वालो के जीवन में क्या असर होगा ग्रहों का |

New Year Pravesh Kundli Rashifal
New Year Pravesh Kundli Rashifal

आइये पहले जानते हैं कुछ महत्त्वपूर्ण बाते प्रवेश काल के बार में :

  1. 01 january 2021, शुक्रवार, समय 12:01 AM(रात्री)
  2. नए साल के प्रवेश के समय कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी जिसके देवत अग्नि हैं, अतः लोगो के अन्दर जोश, शक्ति का संचार करेंगे | वित्तीय बाजार में अर्थात में शेयर मार्केट में बड़ी हलचल हो सकती है |
  3. नए साल के प्रवेश के समय पुष्य नक्षत्र रहेगा जो की भाग्य वृद्धि का द्योतक है, इस दिन जन्मे बच्चे विद्वान् होंगे, धर्मात्मा होंगे, सदाचारी होंगे और संतोषी भी होंगे |
  4. नए साल के पहले दिन शुक्रवार रहेगा जो की भौतिक सुख सुविधा को बढाने में सहयोग करेगा, नए प्रेमी जोड़े अस्तित्तव में आयेंगे, लोग अपने ऐशो आराम में ज्यादा खर्चा करेंगे |

अगर हम नए साल के प्रवेश कुंडली को देखे तो हमे निम्न स्थितियां दिखेंगी ग्रहों की :

  • कन्या लग्न में नए साल का प्रवेश होगा और लग्न का स्वामी बुध सुख स्थान में बैठे हैं जिससे निश्चित ही बहुत अच्छे बदलाव के संकेत दे रहा है, व्यापर अपनी नई उंचाइयो को छुएगा | लोगो के जीवन में पहले की अपेक्षा ज्यादा सुख आएगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी साथ ही लोग अपने व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुख करेंगे , उद्द्यामिता बढ़ेगी |
  • सूर्य और बुध के साथ बैठने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है जिससे मान सम्मान में वृद्धि, व्यक्तिगत सुखो में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लोग अपनों के साथ, अच्छा समय बिता पायेंगे और एक दूसरे को बढ़ने में सहयोग भी करेंगे |
  • राहू उच्च के होक भाग्य स्थान में बैठा हैं जिससे लोगो का रुझान धार्मिक कार्यो में भी बढेगा साथ ही जो लोग कोई विशेष साधना में लगे हुए हैं उन्हें बहुत अच्छे अनुभव हो सकते हैं | जिन लोगो के कुंडली में राहू उच्च के हैं उन्हें तो विशेष लाभ देगा ये नया साल |
  • केतु उच्च के होके पराक्रम भाव में बैठा हैं जिससे लोगो के परराम में भी वृद्धि होगी, अकस्त्मात यात्रा के योग बनेंगे, नए रिश्ते बनेंगे |
  • मंगल स्व राशि के होक अष्टम भाव में बैठे हैं जिसके कारण लोगो का साहस को बढ़ाएगा, लोग अपने लक्ष्य को लेके ज्यादा सतर्क होंगे, उत्साही होंगे |
  • चन्द्रमा स्व राशि के होक ग्यारहवे भाव में बैठे हैं जिससे आय के स्त्रोत खोलने में मदद करेंगे, बाजार में हलचल बढ़ेगी, धन बाजार में आएगा जिससे बाजार की रौनक बढ़ेगी|
  • नए साल के प्रवेश के समय सिर्फ गुरु नीच के होक पंचम भाव में बैठेंगे जिसके कारण सट्टे के कारोबार में लोगो को बहुत हानि हो सकती है अतः इससे दूर रहे पहले दिन तो अच्छा है | साथ ही कुछ लोगो के लव लाइफ में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |कुछ लोगो का प्रेम जीवन बिलकुल बदल जाएगा, ज्यादा भावनात्मक ना हो अन्यथा बहुत नुकसान कर बैठेंगे |


Watch video here :

आइये अब जानते हैं की १२ राशि वालो का पहला दिन कैसा जा सकता है ग्रहों के हिसाब से :

मेष राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

मेष राशि वाले लोगो के अन्दर जोश, उत्साह बढेगा | व्यक्तिगत और भौतिक सुखो में वृद्धि के योग बनते हैं |

अगर आप नौकरी के लिए कोई इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो भाग्य आपका साथ देगा|

मेष राशि वाले अगर व्यापर में हैं तो भी पहला दिन काफी अच्छा रहेगा |

आप कोई नई निति को बना के उसका उपयोग करने की सोचेंगे आय बढाने के लिए, परिवार में सुख की वृद्धि के लिए |

आपको किसी को भी उधार देने और उधर लेने से बचना चाहिए अन्यथा धन फंश सकता है |

वृषभ राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

वृषभ राशि वालो के लिए साल का पहला दिन काफी अच्छा जायेगा क्यूंकि आपके राशी स्वामी के दिन ही नया साल शुरू हो रहा है साथ ही आपके राशि में राहू उच्च का होक बैठा है | आप कोई नए कार्य की शुरुवात कर सकते हैं या फिर कोई बहुत बड़े कार्य को शुरू करने की योजना बना सकते हैं |

आपके नए वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं | आप अपने प्रिय के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे |

नौकरी वालो को कोई नई खुशखबरी मिल सकती है |

मिथुन राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

मिथुन राशि का स्वामी बुध सूर्य के साथ बैठे रहेंगे जिसके कारण आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी के योग बनते हैं, आप अपने दोस्तों, घरवालो के साथ कुछ ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं या यूँ कहें की जीवन का आनंद ले सकते हैं |

अगर मिथुन राशि वाले व्यापार में हैं तो आपके लाभ के योग मजबूत होंगे, कोई बड़ा सौदा हो सकता है |

जीवन में किसी नए साथी के आने से ख़ुशी मिलने के योग भी बनते हैं |

कर्क राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

कर्क राशी वालो का भी साल का पहला दिन काफी अच्छा जायेगा क्यूंकि आपके राशी का स्वामी चन्द्रमा खुद कर्क राशि मे बैठेंगे | जीवन में ख़ुशी मिलेगी, कोई पुराना साथी मिल सकता है, आप अपने भावी जीवन को लेके बहुत कुछ नई योजना बनायेंगे |

जीवन में किसी साथी के प्रवेश से रोमांच बढेगा |

कर्क राशि वाले अगर व्यापार में हैं तो आपका पहले दिन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा, आप अपनी चातुर्यता का प्रयोग बहुत अच्छे से कर पायेंगे |

अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसके रास्ते खुलेंगे |

किसी को भी उधार देने से बचे पहले दिन अन्यथा धन फंस सकता है |

सिंह राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

सिंह राशी का स्वामी सूर्य अपने मित्र राशी में बैठे रहेंगे जिससे आपका दिन भी काफी अच्छा रहेगा, नई योजना को आप क्रियान्वित कर पायेंगे या फिर आप भविष्य को लेके बहुत अच्छी योजना को बना पायेंगे |

कोई अनपेक्षित अच्छी घटना के कारण आपको विशेष ख़ुशी मिलने के योग बनते हैं अतः अपने आपको तैयार रखें |

आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा जिससे रुके कार्य पूरे हो सकते हैं |

कोई बहुत अच्छा मौका आपको मिल सकता है आय बढाने के लिए |

कन्या राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

कन्या राशी के लिए भी नया साल का पहला दिन भाग्यशाली रहेगा, आपकी कोई लम्बे समय से अधूरी ईच्छा के पूरे होने के योग बनते हैं |

दोस्तों, प्रेमी के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा या फिर उनके सहयोग से आपके काम काज बढ़ने के योग बनते हैं |

आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं साथ ही आप किसी यात्रा की शुरुआत भी कर सकते हैं |

तुला राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

तुला राशि वालो के अन्दर पराक्रम की वृद्धि करेगा नए साल का पहला दिन और साथ ही यात्राओं के योग बनाएगा |

वाहन या भूमि में निवेश के योग भी बनते हैं |

अगर आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं तो आपको मिल सकता है |

रुका पैसा प्राप्त हो सकता है और काम काज को बढाने के लिए आप नई योजना किसी के साथ मिलके बना सकते हैं |

वृश्चिक राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

वृश्चिक राशि वाले लोगो को साल के पहले दिन कोई पुराने विषय के कारण मन में विचलितता बनी रह सकती है परन्तु शत्रु परास्होंत होंगे | कहीं अगर धन रुका है तो वो प्राप्त हो सकता है जिससे ख़ुशी मिलेगी |

जीवन साथी के कारण कोई बड़ा लाभ होने के योग बनते हैं |

धार्मिक कार्यो में आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं और इससे आपको सुख भी मिलेगा |

आपको किसी भी प्रकार के बहस से बचना चाहिए अपने दिन को सुखी रखने के लिए |

धनु राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

धनु राशि वालो के मान-सम्मान के बढ़ने के योग बनते हैं, कोई नई योजना में आप निवेश कर सकते हैं | अपने ज्ञान का पूरा स्तेमाल करने का मौका आपको मिलेगा जिससे उत्साह बढेगा |

किसी भी हालत में किसी को उधार ना दे अन्यथा धन फंस सकता है |

आप अगर किसी से प्रेम करते हैं तो उनके साथ क्वालिटी समय बिता पायेंगे |

मकर राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

मकर राशि वालो के नए साल के पहले दिन भूमि में निवेश करने के योग बनते हैं| जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं जिससे मन में ख़ुशी मिलेगी |

सब कुछ होते हुए भी आपके अन्दर किसी प्रकार का भय आपको परेशां कर सकता है जिससे आप खुलके अपने साथियों के साथ समय का आनंद नहीं उठा पायेंगे |

आपके जीवन साथी के साथ आप बहुत अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और पुराने गिले शिकवे दूर होंगे |

लम्बी यात्रा में जाने के योग भी बनते हैं |


कुम्भ राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

कुम्भ राशि वालो के पराक्रम में वृद्धि होगी और इसके कारण जोखिम भरे काम भी कर लेंगे | पुराने दोस्त मिल सकते हैं जिससे अच्छा समय बिता पायेंगे |

कुम्भ राशी वालो के भूमि और वाहन लाभ के योग बनते हैं परन्तु पारिवारिक वाद विवाद के कारण मन परेशां रह सकता है |

काम काज को लेके थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं |

मीन राशि वालो का 01 january, 2021, पहला दिन कैसा जाएगा :

मीन राशि वाले थोड़े अपने ही विचारों में उलझे रह सकते हैं जिससे खुलके अपने दोस्तों के साथ समय का आनंद शायद ना उठा पायें परन्तु आपके जीवन में नए दोस्त बनने के योग बनते हैं, लव लाइफ में किसी का प्रवेश हो सकता है |

काम काज में भी कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है , भाग्य का साथ मिलने से रुके कार्य भी पूरे हो सकते हैं |

किसी को उधार देने से बचे तो अच्छा रहेगा |

पढ़िए 2021 का वर्ष फल 


जानिए रोज का पंचांग

जानिए नया साल में आपकी खुद की कुंडली क्या कहती है, संपर्क करें और पाइए नये साल की सम्पूर्ण ग्रहों की दशा और उसका जीवन पर असर वैदिक ज्योतिष अनुसार |

कैसा रहेगा नया साल का पहला दिन, जानिए 2021 की प्रवेश कुंडली, how will be new year first day of 2021 as per astrology, नए साल का पहले दिन का राशिफल, ज्योतिष भविष्यवाणी |

Comments

Popular posts from this blog

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde

MRITYUNJAY SANJEEVANI MANTRA , मृत्युंजय संजीवनी मन्त्र, रोग, अकाल मृत्यु से रक्षा करने वाला मन्त्र |  किसी भी प्रकार के रोग और शोक से बचाता है ये शक्तिशाली मंत्र |  रोग, बुढ़ापा, शारीरिक कष्ट से कोई नहीं बचा है परन्तु जो महादेव के भक्त है और जिन्होंने उनके मृत्युंजय मंत्र को जागृत कर लिए है वे सहज में ही जरा, रोग, अकाल मृत्यु से बच जाते हैं |  आइये जानते हैं mrityunjaysanjeevani mantra : ऊं मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः।। Om mriyunjay mahadev trahimaam sharnagatam janm mrityu jara vyadhi peeditam karm bandanah || मृत्युंजय संजीवनी मंत्र का हिंदी अर्थ इस प्रकार है : है कि हे मृत्यु को जीतने वाले महादेव मैं आपकी शरण में आया हूं, मेरी रक्षा करें। मुझे मृत्यु, वृद्धावस्था, बीमारियों जैसे दुख देने वाले कर्मों के बंधन से मुक्त करें।  Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde आइये जानते हैं मृत्युंजय संजीवनी मंत्र के क्या क्या फायदे हैं : भोलेनाथ दयालु है कृपालु है, महाकाल है अर्थात काल को भी नियंत्रित करते हैं इसीलिए शिवजी के भक्तो के लिए कु