Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Rashifal 2021 in Hindi Jyotish Free

राशिफल 2021 ज्योतिष के अनुसार, क्या कहते हैं नए साल के सितारे, वर्षफल, जानिए नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी, पढ़िए ग्रहों की चाल के बारे में ।

all about rashifal, varshfal 2021 in hindi jyotish
Varshfal 2021 in hindi jyotish

नया साल को लेके सभी के मन में उत्साह रहता है, जिज्ञासा रहती है जानने की कि क्या होगा हमारे साथ| हम सभी अपने ख्वाहिशो, सपनो को पूरा करने के लिए नई सोच को जन्म देते हैं | और क्यों ना हो क्यूंकि ग्रहों के बदलने के साथ ही जीवन में बदलता रहता है | और इसी कारण हमारे काम काजी जीवन, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य में भी बदलाव लगातार होते रहते हैं | हर वर्ष कुछ बड़े बदलाव जीवन में लेके आता है, कुछ लोगो के जीवन में चुनौतियाँ बढ़ जाती है, कुछ लोगो को अपार सफलता मिलती है, कुछ राशी में शनि के प्रभाव् के कारण बहुत उथल पुथल होने लगता है | इस लेख में हम रही जानेगे की १२ राशियों के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं २०२१ में वैदिक ज्योतिष अनुसार |

Rashifal 2021 In hindi jyotish


पढ़िए नये साल के प्रवेश के समय क्या स्थिति रहेगी ग्रहों की 

पढ़िए 2021 में परिवारिक सुख के बारे में, प्रेम विवाह के बारे में, व्यवसाय के बारे में, विवाह आदि के बारे में. हमे ये भी जानेंगे की 2021 को खुशहाल बनाने के लिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ मीन राशी वालो को क्या करना चाहिए.

मेष

वृषभ

मिथुन 

कर्क 

सिंह

कन्या 

तुला 

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन

आइये सबसे पहले नए वर्ष के बारे में कुछ महत्त्व पूर्ण बाते जानलें :

  • इस वर्ष के राजा मंगल है.
  • मंत्री भी मंगल है.
  • संवत्सर का नाम : आनंद

नए साल में आनंद नाम के संवत्सर रहेगा जिसके स्वामी मंगल है | आनंद संवत्सर के कारण लोगो को आगे बढ़ने के अच्छे योग बनेंगे. जिससे लोगो में प्रसन्नता का वातावरण बढेगा |

मंगल के प्रभाव के कारण ठण्ड , गर्मी और वर्षा सभी में तेजी देखने को मिलेगी| दुर्घटनाये बढ़ सकती है, लड़ाई झगडे बढ़ सकते हैं , लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ सकती है जिससे सुरक्षा और व्यवस्था में लगे हुए लोगो की जिम्मेदारी काफी बढ़ जायेगी |

सुरक्षा से जुड़े व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी |

व्यापारियों के लिए ये वर्ष बहुत कुछ नया लाने वाला है, अकस्मात् बदलाव होंगे जो की व्यापारियों को नई दिशा और दशा देंगे |

धर्म, कर्मकांड के कार्यो में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा इस साल |

अब जानते हैं की नए वर्ष में कितने ग्रहण दिखने को मिलेंगे:

इस साल भारत में ना तो सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा ना ही चन्द्र ग्रहण | और जिनकी चर्चा हमे सुनने को मिलेगी उनका सुटक भारत में नहीं लगेगा अतः भ्रम में ना पड़े |

Watch Video here:

आइये अब जानते हैं 2021 के राशिफल :

Free Rashifal: मेष राशिफल 2021 :

जिनका नाम (चू चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ) से शुरू होता है, उन लोगो की मेष राशि होती है. आपके अन्दर जबरदस्त उर्जा देखने को मिलेगी नए साल में और आप इस साल नए उंचाइयो को छुएंगे करियर में | आने वाले साल में नाम, यश की प्राप्ति आप अपने पराक्रम द्वारा प्राप्त कर पायेंगे | आपके बोली में एक अनोखी शक्ति आपका साथ देगी जिससे आप धन भी कमा पायेंगे और मान प्रतिष्ठा भी | वाहन का सुख में बढ़ोतरी के योग अच्छे बनेगे | पारिवारिक सुखो में भी वृद्धि के योग हैं |

स्वास्थ्य को लेके बात करे तो स्वास्थ्य नरम गर्म रह सकता है सुखो के बढ़ने से अतः जरुरी है की आप व्यायाम और अपने खान पान पे विशेष ध्यान रखे ताकि आप पूरे साल सुखो को अच्छी तरह से भोग सके |

बीच बीच में अकस्मात् समस्या भी आ सकती है काम काज जो बढाने में परन्तु आप इस साल हर चुनौती का सामना आसानी से कर जायेंगे | यात्राओं में अधिक धन खर्च हो सकता है अतः ध्यान रखे, अनावश्यक यात्राएं ना करे |

Free Rashifal: वृषभ राशिफल 2021 :

जिनका नाम (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) से शुरू होता है उन लोगो की राशि वृषभ होती है वैदिक ज्योतिष अनुसार | अगर आपकी राशि वृषभ है तो इस साल कुछ बड़े बदलाव के लिए तैयार रहे सकारात्मक रूप से | राहू आपके राशि में बैठा है और उच्च का है जिससे आपके क्रोध में वृद्धि होगी साथ ही जीवन में अकस्मात् तरीके से घटनाएं घटेंगे | परत्नु आप लगातार तरक्की करते जायेंगे | इस वर्ष यात्राओं के योग भी बनते है | इस वर्ष आपका संपर्क भी बहुत बढेगा जिससे आपके आय को भी बढ़ावा मिलेगा | अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े है तो निश्चित है इस वर्ष आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी आपके शोध के कारण | भूमि और वाहन में भी वृद्धि के अच्छे योग बनते हैं |

जीवन साथ के साथ मन मुटाव के योग भी बनते हैं जिसे आपको संभालना होगा अपने नीतियों से |

रोगों से भी आप परेशां रह सकते हैं अतः अपने खाने पिने में विशेष ध्यान रखे साथ ही विपरीत लिंग से सम्बन्ध बनाते समय भी सावधानी रखे, धोखा हो सकता है |

साझे दरी में कोई कार्य करने से पहले बहुत अच्छे से सोच विचार ले और साथ ही क़ानूनी प्रक्रियाएं ठीक से पूरी कर ले |

Free Rashifal: मिथुन राशिफल 2021 :

जिनका नाम (का, की, कु, के, को, घ, ड़, छ, हा ) से शुरू होता है उनकी राशि मिथुन होती है ज्योतिष अनुसार | आपके जीवन में इस साल बहुत अच्छे बदलाव होंगे, अगर आप किसी साथी की तलाश में है तो इस वर्ष आपको प्राप्त होगा, आपके संपर्क बहुत बढ़ेंगे और उनके कारण आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी | परन्तु आपको अपने शत्रुओं से परेशां होना पड़ेगा | कोई ना कोई आपके काम में टांग डालेगा जिससे व्यवधान उत्पन्न होगा | बीच बीच में हड्डियों और नसों से सम्बंधित समस्याएँ आपको परेशां कर सकती है, अच्छा रहेगा अगर आप नियमित रूप से मालिश करे और व्यायाम करे | अकस्मात् से बड़े खर्चे आपके सामने आ सकते हैं अतः जितना हो सके अनावश्यक खर्चे ना करे और तैयार रहे |

Free Rashifal: कर्क राशिफल 2021 :

जिनका नाम (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) से शुरू होता है उनकी राशि कर्क होती है वैदिक ज्योतिष अनुसार | पारिवारिक रूप से इस वर्ष थोडा अशांत रह सकते हैं | जीवनसाथी से मतभेद आपको परेशां कर सकते हैं, साजेदारी के कामो में आपको बहुत संभल के आगे बढ़ना होगा | हालांकि शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे | अपने पराक्रम से आप अपने कार्यक्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर पायेंगे | आये के स्त्रोत अचानक से सामने आयेंगे जो आपको आश्चर्य में डाल देंगे और ख़ुशी भी देंगे अतः अपने दिमाग को व्यवस्थित रखे और नए साल में अपने कामकाजी जीवन में एक सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार रहे | 

Free Rashifal: सिंह राशिफल 2021 :

जिनका नाम (मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे) से शुरू होता है उनकी राशि सिंह होती है ज्योतिष अनुसार | नया साल आपके लिए बहुत ही शानदार और जानदार रहने वाला है , आप अपने ज्ञान का पूरा पूरा उपयोग कर पायेंगे और नई उंचाइयो को छूएंगे | अगर आप साथी की तलाश में है तो इस साल आपके सपने पूरे होंगे, संतान से भी ख़ुशी प्राप्त होने के योग है | परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है साथ ही शत्रु आपको नुक्सान पहुचा सकते हैं अतः सावधानी भी रखना जरुरी होगा | अपने सफलता के नशे में शत्रुओ से ध्यान मत हटा दीजियेगा | आय के लिए यात्राएं भी आप बहुत कर सकते हैं |

Free Rashifal: कन्या राशिफल 2021 :

जिनका नाम (टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ ) से शुरू होता है उनकी राशि कन्या होती है वैदिक ज्योतिष अनुसार| आपके जीवन में सुखो में वृद्धि के योग बनेंगे नए साल में परन्तु विद्या प्राप्ति में बाधाएं आएँगी और अगर आप शेयर मार्किट या सट्टे से जुड़े किसी कार्य से जुड़े हैं तो आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है अतः सावधानी बारे और जल्द बाजी में कोई निर्णय मत लीजिये | संघर्षो के साथ आप अपने आय को बढ़ा पायेंगे | परिवार में भाई बहनों के साथ इस साल विवाद बढ़ सकते हैं अतः ग़लतफ़हमी किसी भी प्रकार से ना होने दे | इस साल आप अपने शौक पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं और इसके कारण आप परेशां भी हो सकते हैं, अतः ध्यान रखिये |

Free Rashifal: तुला राशिफल 2021 :

जिसका नाम (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते ) से शुरू होता है उनकी राशी तुला होती है ज्योतिष अनुसार | इस साल आपके लिए थोडा विचित्र परिणाम ले के आ सकता है , इस साल जहाँ आपके भूमि और वाहन में वृद्धि के योग हैं वही अचानक से कोई बड़ा नुक्सान होने के योग भी बनते हैं साल के शुरूआती महीनो में अतः कोई भी निर्णय सोच समझ के ले | अपनी बोली पर विशेष ध्यान रखे, सोच समझ कर ही भाषा का प्रयोग करे अन्यथा गलतफहमियो का दौर शुरू हो सकता है | अपने काम काज को लेके बड़ी यात्राएं कर सकते हैं और इससे आपको लाभ भी होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी |

इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है , अचानक से कोई गंभीर रोग परेशां कर सकता है | जीवन साथी से भी मन मुटाव बढ़ सकता है अतः व्यवहार करते हुए सावधानी बरते | भाई बहनों के सहयोग से कार्य में बढ़ोतरी, मान सम्मान में बढ़ोतरी के योग बनते हैं |

Free Rashifal: वृश्चिक राशिफल 2021 :

जिसका नाम (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) से शुरू होता है, वे लोग वृश्चिक राशि के होते हैं | आपका दिमाग अस्थिर रहेगा परन्तु ये साल आप अपनी संपत्ति को नया मुकाम दे पायेंगे, नए साल में आपको धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं , कारोबार नई ऊँचाइयाँ छुएगा | काम काज के सिलसिले में आपको यात्राएं भी बहुत करना पड़ सकता है | भाई बहनों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं अतः सावधानी बरते | शत्रु आपसे परास्त  होंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी | अपने प्रेमी से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं जिससे मन व्यथित रह सकता है | देखा जाए तो काम काज बढ़ने के योग है परन्तु व्यक्तिगत जीवन में अमंजस की स्थिति बनी रहेगी |

Free Rashifal: धनु राशिफल 2021 :

जिनका नाम (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) से शुरू होता है उनकी राशि धनु है | आप अपने ज्ञान और अनुभव का अच्छा उपयोग कर पायेंगे और इस साल नाम, यश की प्राप्ति कर पायेंगे | परन्तु किसी भी हालत में अहंकार के वशीभूत होक निर्णय मत लीजियेगा अन्यथा बड़ा नुक्सान हो सकता है | 

अकस्मात् कहीं से धन प्राप्ति के योग बनते हैं, लोटरी या शेयर मार्किट से| संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी | इस साल खर्चे भी बहुत होंगे जिसके के लिए आपको तैयार हो जाना चाहिए | 

शत्रु अचानक से कार्यो में अडंगा डालेंगे परन्तु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे | 

Free Rashifal: मकर राशिफल 2021 :

जिनका नाम (भो, जा, जी, खा, खी, खू, खो, गा, गी ) से शुरू होता है उनकी राशि मकर है | साल के शुरुआत में आपको अशांति से गुजरना पड़ सकता है परन्तु जमीन जायदाद में वृद्धि के योग बनते हैं | जीवन में कोई ख़ास का आगमन हो सकता है जिससे मन में उल्लास और ख़ुशी बनी रहेगी | जीवन साथी का साथ मिलेगा परन्तु गलतफहमियां भी पीछा नहीं छोड़ेंगी | धर्म के कार्यो में और साथ ही अपने शान और शौकत के लिए खूब खर्च कर सकते हैं जो की परेशानी का कारण बन सकता है अतः अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे | किसी के बहकावे में आने से बचेंगे तो सुरक्षित रहेंगे |

Free Rashifal: कुम्भ राशिफल 2021 :

जिनका नाम ( गू, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) से शुरू होता है उनकी राशी कुम्भ होती है | नए साल में आप व्यवधानों के साथ आगे बढ़ते जायेंगे | अपनों के स्वास्थ्य को लेके चिंताएं भी आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी | इस साल आपको अपने कार्यो को बढाने के लिए जोखिम उठाना पड़  सकते है जो की आखरी में आपको सफलता प्रदान करेगा | पिता सामान लोगो के सहयोग से आय में वृद्धि के योग बनते हैं | रुके हुए सरकारी कार्यो के होने के योग बनते हैं, उच्च अधिकारियो का सहयोग मिलेगा जिससे आपको अच्छा लगेगा | इस साल भूमि में इन्वेस्ट करने के योग बनते हैं परन्तु इसके कारण आप परेशां हो सकते हैं अतः बहुत सोच समझकर ही कोई निर्णय ले |

Free Rashifal: मीन राशिफल 2021 :

जिनका नाम ( डी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ, दे, दो, चा, ची ) से शुरू होता है उनकी राशि ज्योतिष अनुसार मीन होती है | आपके ज्ञान में वृद्धि के योग बनते हैं, जीवन में कोई नया ख़ास साथी आ सकता है अगर आपको तलाश है तो | संतान से सुख मिलने के योग बनते हैं | मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने काम काज को भी बहुत अच्छी तरह से बढ़ा पायेंगे जो की लम्बे समय तक आपके लिए लाभदायक रहेगा | अपने शौक के कारण आप अपने स्वास्थ्य खो सकते हैं अतः विशेष ध्यान रखे मौज मस्ती के समय | काम काज बहुत अच्छा बढ़ने के योग है साथ ही समाज में आपको नाम, यश और प्रतिस्था की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा और साथ ही व्यस्तताएं भी बढेंगी |

अगर आप अपने व्यक्तिगत कुंडली दिखाना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं और जान सकते हैं :

  • कौन से ग्रहों का साथ आपको मिल रहा है.
  • किन पूजाओ से आपको लाभ होगा.
  • कौन सा रत्न भाग्योदय करेगा.
  • क्या दान करे.
  • कैसा रहेगा प्रेम जीवन
  • कैसा रहेगा काम काजी जीवन


कुंडली का विश्लेषण प्राप्त करे ज्योतिष से.

16 नवम्बर को सूर्य प्रवेश करेगा वृश्चिक राशि में जानिए क्या होगा इसका असर 

राशिफल 2021 ज्योतिष के अनुसार, क्या कहते हैं नए साल के सितारे, free new year predictions 2021, वर्षफल, जानिए नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी, पढ़िए ग्रहों की चाल के बारे में ।

Comments

Popular posts from this blog

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है. Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से बचे और दुसरो को भी सचेत करे. वैदिक ज्योतिष में सूअर के दांत के प्रयोग के बारे में उल्लेख नहीं मिलता है. इसका सूअर के दांत के प्रयोग को महुरत देख के ही करना चाहिए. कई लोगो का मनना है की सुकर दन्त का प्रयोग अंधविश्वास है परन्तु प्रयोग करके इसे जांचा जा सकता है , ऐसे अनेको लोग है जो अपने बच्चो

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया