Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Vrischik Sankranti ka 12 Rashiyo par Prabhav

वृशिक संक्रांति का फल, २०२० में कब करेंगे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश, १२ राशियों का राशिफल, क्या करे सफलता के लिए, ज्योतिष परामर्श |

जब सूर्य देव अपने नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे वृश्चिक संक्रांति कहते हैं | ये संक्रांति अती महत्त्वपूर्ण है क्यूंकि इससे पहले सूर्य अपने नीच राशि में रहते हैं और १ महीने तक बहुत ही नकारात्मक घटनाओं के कारण बन जाते हैं परन्तु जब ये अपने मित्र राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी को इसका लाभ मिलता है जीवन में से रुकावट हटने लगते हैं, जिनके जीवन में ख़राब सूर्य के कारण उथल पुथल मची रहती है उनको भी राहत मिलती है |

Vrischik Sankranti ka 12 Rashiyo par Prabhav
Vrischik Sankranti ka 12 Rashiyo par Prabhav

सूर्य देव मान सम्मान, पिता, आत्मा का कारक हैं अतः इसमें कोई शक नहीं की सभी को अपने जीवन में बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं |

आइये जानते हैं कब प्रवेश करेंगे सूर्य देव वृश्चिक राशि में ?

आने वाले १६ नवम्बर २०२०, दिन सोमवार को सुबह लगभग ६:४० मिनट पे सूर्य देव अपने नीच राशि तुला से अपने मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे |

Watch video here:

आइये जानते हैं क्या करते हैं भक्त वृश्चिक संक्रांति का लाभ लेने के लिए:

  1. इस दिन भक्त पवित्र नदी में स्नान करते हैं|
  2. सूर्य देव को अर्ध्य देते हैं और उनसे कृपा के लिए प्रार्थना करते हैं |
  3. इस दिन आदित्य ह्रदय का पाठ बहुत ही उत्तम रहता है |
  4. अपनी क्षमता अनुसार ब्राहमण, पिताजी या फिर पिता सामान लोगो को उनकी पसंद की चीजे देके आशीर्वाद लेना भी अत्यंत शुभ होता है वृश्चिक संक्रांति के समय|
  5. कुछ मान्यता के अनुसार इस दिन विष्णु जी की पूजा भी अत्यंत शुभ होती है |

आइये जानते हैं १२ राशी वालो के जीवन में सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से क्या बदलाव होंगे :

१.वृश्चिक संक्रांति पे मेष राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

मेष राशि से सूर्य अष्टम होगा और वो भी मित्र राशि में जिसके कारण काफी अच्छे बदलाव मेष राशि वालो को देखने को मिलेंगे जैसे लम्बे समय से अगर किसी रोग से ग्रस्त है तो उससे बाहर निकलने के रास्ते खुलेंगे, विदेश यात्रा कर सकते हैं, अगर कर्जे से परेशां है तो बाहर आने के रास्ते खुलेंगे, अगर जीवन साथी किसी विशेष परेशानी से गुजर रहे है तो उन्हें भी लाभ मिलेगा|

२.वृश्चिक संक्रांति पे वृषभ राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

वृषभ राशि से सूर्य सप्तम भाव में मित्र के होंगे जिससे वृषभ राशी के लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, अगर साझेदारी में कोई काम करते हैं तो उसमे लाभ के योग बढ़ेंगे, साथ ही अहंकार की वृद्धि हो सकती है जिसपे काबू रखेंगे तो निश्चित ही मान सम्मान भी बहुत बढेगा| अगर आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं तो उसमे भी सफलता प्राप्त होगी |

३.वृश्चिक संक्रांति पे मिथुन राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

मिथुन राशि से सूर्य देव छठे भाव में मित्र के होक बैठेंगे जिससे शत्रु परास्त होंगे , चिंताएं दूर होंगी, अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वो मिलेगा| अगर किसी बिमारी से ग्रस्त हैं तो उससे भी निजात पाने के योग बनेंगे | अगर पत्नी के स्वास्थ्य से परेशां है तो उसमे भी लाभ होगा |

४.वृश्चिक संक्रांति पे कर्क राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

कर्क राशि से सूर्य देव पंचम भाव में मित्र के होंगे जिसके कारण विद्या लाभ देंगे, संतान से ख़ुशी मिलने के योग बढ़ेंगे| शेयर मार्किट से जो लोग जुड़े हैं , उन्हें भी लाभ कमान के योग बनेंगे | अगर आप नौकरी में है और स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो वो भी आने वाले १ महीने में संभव है |

५.वृश्चिक संक्रांति पे सिंह राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

सिंह राशि से सूर्य चौथे भाव में मित्र के होक प्रवेश करेंगे जिसके कारण भूमि, वाहन सुख में वृद्धि करेगा, माता से सुख में वृद्धि होगी, संतान के आय में वृद्धि के योग बनाएगा | काम काज में भी वृद्धि के योग बनाएगा, आप कुछ नया सोच पायेंगे आय बढाने के लिए |

६.वृश्चिक संक्रांति पे कन्या राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

कन्या राशि से सूर्य तीसरे भाव में मित्र के हो जायेंगे जिससे भाई बहनों से रिश्ते सुधरेंगे, छोटी मोती यात्राएं कर सकते हैं, अगर जीवन साथी कोई काम करते हैं तो उनको भाग्य का साथ मिलेगा, उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी | अगर पिताजी किसी रोग से ग्रस्त है तो उससे निकलने के योग बनेंगे |

७.वृश्चिक संक्रांति पे तुला राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

तुला राशी से सूर्य द्वितीय भाव में मित्र के होक प्रवेश करेंगे जिससे नई दृष्टि मिलेगी, आप मौका ढूंढ पायेंगे अपने आय बढाने के लिए, समाज में नया नाम कर पायेंगे, जीवन साथी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा | आप अपने वाक्चातुर्य का प्रयोग करके नया मुकाम हासिल कर पायेंगे |

८.वृश्चिक संक्रांति पे वृश्चिक राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

चूँकि वृश्चिक राशि में ही सूर्य आयेंगे अतः ज्ञान में वृद्धि करेगा, अहंकार में वृद्धि करेगा, साथ ही मान सम्मान में वृद्धि के योग बनाएगा | चेहरे पे ओज आएगा साथ ही वाणी भी प्रभावशाली हो जायेगी | साथ ही क्रोध में भी वृद्धि करेगा अतः संभलकर रहे और अपने इच्छाओं पर काबू रखे |

९.वृश्चिक संक्रांति पे धनु राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

धनु राशि से सूर्य बारहवे भाव में प्रवेश करेंगे शुभ के होक जिससे यात्राओं में खरचा बढ़ सकता है, विदेश यात्रा कर सकते हैं, सोना में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं | अगर किसी विपत्तियों से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी| अगर संतान किसी परेशानी में है तो उन्हें भी लाभ मिलेगा |

१०.वृश्चिक संक्रांति पे मकर राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

मकर राशी से सूर्य ग्यारहवे भाव में प्रवेश करेंगे जिससे आय बढ़ने के रास्ते खुलेंगे, व्यापार में लाभ बढेगा| आपका वैभव बढेगा, नौकर चाकर का सुख बढ़ सकता है |

११.वृश्चिक संक्रांति पे कुम्भ राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

कुम्भ राशि से सूर्य दसवे भाव में मित्र के होक प्रवेश करेंगे जिससे मान सम्मान में बढ़ोतरी के योग बढ़ेंगे | पिता से लाभ मिलने के योग बनेंगे, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे या फिर नई नौकरी मिलने के योग मजबूत होंगे |

१२.वृश्चिक संक्रांति पे मीन राशी वालो के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है :

मीन राशि से सूर्य नवें भाव में मित्र के होक प्रवेश करेंगे जिससे भाग्य साथ देने लगेगा, धर्म की तरफ रुझान बढेगा, तीर्थ यात्राएं कर सकते हैं, गुरु सेवा में आप समय ज्यादा व्यतीत कर सकते हैं| पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है | अगर आप अध्यात्मिक साधना करते हैं तो आप आने वाले एक महीने में बहुत ही दुर्लभ अनुभव प्राप्त कर सकते हैं |

तो इस प्रकार हमने देखा की १६ तारीख को सुबह लगभग ६:४० पे सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही १२ राशि वालो को क्या लाभ हो सकता है |

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहते हैं तो ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं और जान सकते हैं की  -

  • कैसा रहेगा आने वाला साल|
  • कौन सा रत्न भाग्योदय करेगा |
  • कौन सी पूजा शुभता लाएगी |
  • क्या दान करे |
  • कब होगा विवाह |
  • कैसा रहेगा प्रेम जीवन |
  • काम काज कैसे रहेगा और क्या करे आय बढाने के लिए |

वृशिक संक्रांति का फल, २०२० में कब करेंगे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश, Vrischik Sankranti Impacts on 12 Zodiacs, १२ राशियों का राशिफल, क्या करे सफलता के लिए, ज्योतिष परामर्श | 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...