] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shrawan Mahina Aur Jyotish Yog

Sawan kab se kab tak rahega 2026, Shrawan mahine ke liye vishesh upaay, saawan mahine ke mukhye vrat aur tyohaar. वर्ष 2026 में  श्रावण महिना 30 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त Shukrwar तक रहेगा.  ज्योतिष के हिसाब से श्रवण महिना भगवान् शिव का महिना है और इसी कारण लोग सावन के महीने में भगवान् शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार की पूजाएँ करते हैं.  Shrawan Mahina Aur Jyotish Yog 2026 Shrawan Mahina Aur Jyotish Yog आइये जानते हैं 2026 सावन सोमवारों की तारीखे: श्रावण महीने के सोमवार बहुत ही महत्त्वपूर्ण होते हैं शिव पूजा के लिए तो आइये जानते हैं कब कब हैं सावन के सोमवार. पहला श्रवण सोमवार 3 August को रहेगा इसी दिन उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी निकलेगी. दूसरा सावन सोमवार 10 August को है जब महाकाल बाबा की दूसरी सवारी उज्जैन में निकलेगी. तीसरा श्रावण सोमवार 17 August को है और इस दिन निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी. चौथा सावन सोमवार 24 august को है  jab mahakal ki chauthi sawari niklegi.|  Shrawan Mahina Aur Jyotish Yog नोट : उज्जैन...

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए.

इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है. 
ujjain ke 84 mahadev mandir in hindi, dharmik jagah ujjain mai, devya mahadev mandir in ujjain.
84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे :

  1. श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे.
  2. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास.
  3. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे.
  4. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास
  5. श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे
  6. श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर.
  7. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास.
  8. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर.
  9. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया के पास.
  10. श्री कर्कोतेश्वर महादेव - हरसिद्धि मंदिर के प्रांगण मे
  11. श्री सिद्धेश्वर महादेव -सिद्धनाथ घाट के पास.
  12. श्री लोक्पलेश्वर महादेव कार्तिक चौक पर.
  13. श्री मनकामेश्वर महादेव - गन्धर्वा घाट पर
  14. श्री कुतुम्बेश्वर महादेव श्री गोवर्धन नाथजी की हवेली के आगे.
  15. श्री इन्द्युम्नेश्वर महादेव मंदिर उज्जैन - मोदीजी की गली मे
  16. श्री इशानेश्वर महादेव -इन्द्युम्नेश्वर से पहले.
  17. श्री अप्सरेश्वर महादेव -सुगंधी की गली, पत्नी बाजार मे.
  18. श्री कल्कलेश्वर महादेव - इशानेश्वर महादेव के आगे.
  19. श्री नागचंद्रेश्वर महादेव- नागनाथ की गली, पत्नी बाजार
  20. श्री प्रतिहरेश्वर महादेव - नागचंद्रेश्वर मंदिर परिश्र मे.
  21. श्री कुटेश्वर महादेव उज्जैन - उदासीन अखाड़े के पास.
  22. श्री कर्कोतेश्वर महादेव - पोरवाल धर्म शाला के पास.
  23. श्री मेघ्नादेश्वर महादेव -नरसिंह मंदिर के पीछे , छोटा सराफा.
  24. श्री महालायेश्वर महादेव - सिद्धेश्वर महादेव के पीछे बाएँ गली मे.
  25. श्री मुक्तेश्वर महादेव-सिद्धेश्वर महादेव के पीछे दाएँ गली मे.
  26. श्री सोमेश्वर महादेव - बड़े पूल के पास.
  27. श्री अंकेश्वर महादेव - इंदिरानगर मे पानी की टंकी के पास.
  28. श्री जतेश्वर महादेव -मकोदियाम मे.
  29. श्री रामेश्वर महादेव - सती दरवाजे के पास गली मे.
  30. श्री च्यवानेश्वर महादेव - इंदिरा नगर मे ईद गाह के पास.
  31. श्री खंडेश्वर महादेव - खिलचीपुर गाँव मे टीले पर.
  32. श्री पटेश्वर महादेव - आर डी गर्दी के रस्ते पे पुलिया से पहले.
  33. श्री आनंदेश्वर महादेव चक्रतीर्थ के गेट के पास.
  34. श्री कन्थदेश्वर महादेव - भैरवगढ़ गाँव मे.
  35. श्री इन्द्रेश्वर महादेव - बड़े पूल के ठीक ऊपर बाए तरफ .
  36. श्री मर्कंदेश्वर महादेव - विष्णु सागर मे राम-लक्ष्मण मंदिर के पास
  37. श्री शिवेश्वर महादेव - राम लक्ष्मण मंदिर की सीढि पर
  38. श्री कुसुमेश्वर महादेव उज्जैन- द्वारकाधीश मंदिर की सीढि के निचे
  39. श्री अव्रुरेश्वर महादेव - राम लक्ष्मण मंदिर के सामने
  40. श्री कुंडेश्वर महादेव - अन्क्पात चौराहे से आगे बैठक जी के परिसर मे.
  41. श्री लुम्पेश्वर महादेव - भैरवगढ़ मे पुलिस लाइन के अन्दर.
  42. श्री गंगेश्वर महादेव - मंगलनाथ चौक मे नदी के किनारे
  43. श्री अंगारेश्वर महादेव - कामद गाँव, मंगलनाथ मंदिर के पीछे
  44. श्री उत्तरारेश्वर महादेव , श्री गंगेश्वर महादेव के आगे, मंगलनाथ चौक
  45. श्री त्रिलोच्नेश्वर महदेव - लाल बाई -फूल बाई मंदिर के पास.
  46. श्री वीरेश्वर महादेव - सत्यनारायण मंदिर के पास , ढाबा रोड
  47. श्री नुपूरेश्वर मंदिर - डाबरीपीठा मे
  48. श्री अभयेश्वर महादेव - नदी मार्ग पर.
  49. श्री प्रठुकेश्वर महादेव - केदारेश्वर मंदिर के पास.
  50. श्री स्थावरेश्वर महादेव - शनि मंदिर के अन्दर , नई पेठ
  51. श्री सुलेश्वर महादेव - कर्कोतेश्वर मंदिर के पास.
  52. श्री ओंकारेश्वर महादेव - कमरी मार्ग मे.
  53. श्री विश्वेश्वर महादेव - ओंकारेश्वर महादेव के पास गली मे
  54. श्री नीलकंठेश्वर महादेव - पिप्लिनाका चौराहा
  55. श्री सिंहेश्वर महादेव - गणपती मंदिर के आगे, गढ़कालिका
  56. श्री रेवान्तेश्वर महादेव -खाती मंदीर के पास , कार्तिक चौक के पास.
  57. श्री घंटेश्वर महादेव - कार्तिक चौक तिराहे पर
  58. श्री प्रयागेश्वर महादेव - ऋण मुक्तेश्वर मंदिर से पहले
  59. श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर- गोपाल मंदिर के पीछे गली मे.
  60. श्री मातान्गेश्वर महादेव - टंकी के पास , गोपाल मंदिर सब्जी मंडी के पास
  61. श्री सौभाग्येश्वर महादेव -पत्नी बाजार मे
  62. श्री रुपेश्वर महादेव - नाथजी के हवेली के पास , सिंहपूरी
  63. श्री धनुसहस्त्रेश्वर महादेव , तिलकेश्वर मंदिर के पास 
  64. श्री पशुपतेश्वर महादेव मंदिर - चक्रतीर्थ के पास
  65. श्री ब्रह्मेश्वर महादेव - पोरवाल धर्मशाला के पास गली मे
  66. श्री जल्पेश्वर महादेव - बड़े पूल से गाँधी उद्यान के पास
  67. श्री केदारेश्वर महादेव - राम बाग मार्ग पर पुलिया के पास
  68. श्री पिसाच मुक्तेश्वर महादेव - रामघाट पर
  69. श्री संगमेश्वर महादेव - श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर के बाजू मे
  70. श्री दुर्घतेश्वर महादेव मंदिर- श्री मंकम्नेश्वर महादेव के पास
  71. श्री प्रयागेश्वर महादेव -श्री लोक्पलेश्वर महादेव के पास
  72. श्री चंद्रदित्येश्वर महादेव -शंकराचार्य मूर्ती के पास , महाकाल मे
  73. श्री कर्भारेश्वर महादेव - कालभैरव मंदिर के सामने
  74. राजस्थ्लेश्वर महादेव - आनंदभैरव की गली मे , भाग्सिपुरा
  75. श्री बदेलेश्वर महादेव - सिद्धवट के पास
  76. श्री अरुनेश्वर महादेव - रामघाट मे धर्म राज के मंदिर के पास
  77. श्री पुष्पदंतेश्वर महादेव कार्तिक चौक के तिराहे पर.
  78. श्री अभीमुक्तेश्वर महादेव
  79. श्री हनुमंतेश्वर महादेव - गढ़कालिका क्षेत्र
  80. श्री स्वप्नेश्वर महादेव - महाकाल मंदिर परिसर मे.
  81. श्री पिंगलेश्वर महादेव - पिंगलेश्वर गाँव मे, श्री सिंथेटिक फैक्ट्री के पास.
  82. श्री कयावरोहानेश्वर महादेव - करोहन गावं मे
  83. श्री बिल्केश्वर महादेव - ग्राम अम्बोदिया मे
  84. श्री दुर्दारेश्वर महादेव - जैथल गाँव


ऐसी मान्यता है की इन ८४ महादेवो के पूजन से नवग्रह शांति होती है, जातक पापो से मुक्त होता है और सुखी जीवन जीता है.

और सम्बंधित लेख पढ़े:
84 Mahadev Temples In Ujjain in English
शिव पंचाक्षरी मंत्र महिमा
रुद्राभिषेक पूजा का महत्त्व

ujjain ke 84 mahadev mandir in hindi, dharmik jagah ujjain mai, devya mahadev mandir in ujjain.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...