Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Akasmik Dhan Prapti Yoga Jyotish Mai

Akasmik Dhan Prapti Yoga Jyotish Mai, कुंडली में कुछ योग जो बनाते हैं धनवान, जानिए कौन से ग्रह बनायेंगे करोड़पति. 
धन की आवश्यकता सभी को होती है और इसके लिए हम सभी मेहनत करते रहते हैं, परन्तु भाग्य से भी कभी कभी आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है जिसे ज्योतिष के माध्यम से जाना जा सकता है. हमने ऐसा बहुत सुना है और देखा भी होगा की किसी को चलते चलते सोना मिला, किसी को लाटरी खुल गई, किसी को किसी ने उपहार स्वरुप संपत्ति दे दी या किसी को खुदाई करते हुए गड़ा धन प्राप्त हुआ, आदि | ये तभी होता है जब कुंडली में आकस्मिक धन प्राप्ति योग हो. 
kundli me akasmik dhan prapti yoga hindi jyotish anusar
Akasmik Dhan Prapti Yoga Jyotish Mai
कुंडली या जन्म पत्रिका में ग्रह विभिन्न भावो में बैठते हैं अलग अलग राशियों के साथ और विभिन्न प्रकार के योगो का निर्माण करते हैं. कुछ योग आकस्मिक धन प्राप्ति करवाने में सहायता करते हैं.

आइये जानते हैं की आकस्मिक धन प्राप्ति में क्या क्या आ सकता है?

अगर भाग्य में अचानक से धन लाभ या संपत्ति लाभ हो तो जातक को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, लोटरी लग सकती है, स्कालरशिप मिल सकती है, कोई वसीयत नाम कर सकता है, कोई भेंट में संपत्ति या धन दे सकता है आदि.

आइये जानते हैं की अचानक से धनवान बनाने वाले योग कैसे बनते हैं कुंडली में?

  1. यदि लग्न का स्वामी कुंडली के नवम भाव में हो और नवे घर का स्वामी लग्न में हो तो जातक को धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है. पढ़िए राजयोग ज्योतिष में>> 
  2. यदि लाभ भाव, पंचम भाव, आय भाव और नवम भाव के स्वामी मजबूत स्थिति में हो कुंडली में तो इसमें कोई शक नहीं की जातक को आकस्मिक धन लाभ करवाता है.ऐसे में जातक करोड़पति भी आसानी से बन जाता है.
  3. यदि लग्न में सिंह राशि का सूर्य बैठा हो और गुरु उसे पूर्ण दृष्टि से देख रहा हो तो भी अचानक से धन लाभ करवाता है.
  4. यदि वृश्चिक राशी का मंगल जन्मपत्रिका के पहले घर में बैठा हो और उसकी दृष्टि चन्द्रमा और गुरु पर हो तो भी धन-संपत्ति दिलवाता है.
  5. यदि शनि कुंडली के पहले भाव में मकर राशि के साथ बैठ जाए और उस पर बुध व शुक्र की दृष्टि हो तो भी जातक को धन लाभ करवाता है.
  6. इसी प्रकार यदि लग्न में कुम्भ राशि के साथ शनि , बुध और शुक्र की युति हो जाए तो भी जातक को धनवान बना देता है. पढिये गजकेसरी योग के बारे में >>
  7. वृषभ राशि या फिर तुला राशि के साथ अगर शनि, शुक्र और बुध की युति हो तो भी जातक को धनवान बनाता है.
  8. मिथुन लग्न की जन्म पत्रिका हो और वही पर चन्द्रमा और गुरु साथ में बैठे तो भी जातक को धनवान बना देता है.
  9. इसी प्रकार कन्या लग्न की कुंडली हो और गुरु और चन्द्रमा साथ में बैठ जाए तो भी जातक को धनवान बना देता है.
  10. यदि लग्नेश और नवमेश कुंडली के केंद्र भाव में बैठ जाए तो जातक को खूब धन दिलवाता है.
  11. यदि जन्म-पत्रिका में लग्न का स्वामी, पंचम भाव का स्वामी और ग्यारहवे भाव का स्वामी उच्च के हो तो भी जातक को खूब और अकस्मात् धन दिलवाता है.
  12. लग्न में उच्च का गुरु और लाभेश और धनेश का उच्च को होना आकस्मिक धन प्रदान करवाता है.
  13. कुंडली के दूसरे भाव में गुरु स्थित हो और उस पर शनि की पूर्ण दृष्टि हो तो जातक को हमेशा ही धन लाभ करवाता है | इसी प्रकार अगर दुसरे भाव में शनि बैठा हो और उस पर बुध की दृष्टि हो तो भी जातक लगातार धन लाभ करता रहता है.
  14. यदि पत्रिका में दुसरे घर का स्वामी बृहस्पति हो और वो मंगल के साथ बैठ जाए तो भी जातक को संपत्ति लाभ करवाता है.
  15. यदि कुंडली के केंद्र भावों में उच्च के ग्रह बैठे हो तो जातक को वैभवशाली जीवन जीने से कोई नहीं रोक सकता है.
  16. पंचम घर में यदि स्व राशि का गुरु विराजमान हो और ग्यारहवे भाव में चन्द्रमा के साथ बुध बैठा हो तो जातक को खूब धन देता है.
  17. यदि कुंडली के दसवे भाव का स्वामी वही बैठा हो तो जातक को ऐसा रोजगार देता है की वो उत्तरोत्तर तरक्की करता हुआ धन कमाता रहता है.
  18. लाटरी खुलने के योग तब बनते हैं जब पंचम, एकादश या नवम भाव में राहु या केतु शुभ के होक बैठे हो और उच्च अंशो में.
  19. कुंडली के अष्टम भाव में यदि धन भाव का स्वामी हो तो जातक को जीवन में दबा हुआ, गुप्त धन, वसीहत से धन प्राप्त कराता हैं ।


ऊपर हमने कुछ धन प्राप्ति के योग देखे ज्योतिष के अनुसार, इसके अलावा भी बहुत से योग रहते हैं जो धन प्रदान करवाते हैं.

कलयुग में धन क्षमता ही सफलता का एक मानक है जिसके पास जितना धन है वो उतना सफल माना जाता है और इसी कारण सभी इसी को प्राप्त करने के पीछे भागते रहते हैं.

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में दुसरा भाव धन भाव या फिर लाभ भाव कहलाता है, चोथा भाव सुख से जुड़ा है, पंचम भाव से उत्पादक क्षमता का पता चलता है, नवा भाव भाग्य को दर्शाता है, ग्यारहवे भाव से आय के बारे में पता चलता है, और दसवे भाव से कर्म के बारे में पता चलता है. अतः जब धन के बारे में जानना हो तो इनका विशेष अध्ययन किया जाता है.

अगर कुंडली में धन प्राप्ति योग ना दिखे तो भी घबराने की आवश्यकता नहीं है कुछ पूजाओ से लगातार मेहनत करके, ईष्ट कृपा से भी धनवान बनना संभव है.

Akasmik Dhan Prapti Yoga Jyotish Mai, कुंडली में कुछ योग जो बनाते हैं धनवान, जानिए कौन से ग्रह बनायेंगे करोड़पति.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...