] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Vedc Jyotish Mai Kuch Mahattwapoorn Yoga

Vedc Jyotish Mai Kuch Mahattwapoorn Yoga, ज्योतिष में योग, क्या होते हैं योग और कैसे बनते हैं योग. 
jyotishiy yog in hindi
Vedc Jyotish Mai Kuch Mahattwapoorn Yoga
भारतीय ज्योतिष में या फिर यूँ कहे की वैदिक ज्योतिष में योगो का महत्तव भी बहुत है, ये पुरे जीवन में अपना प्रभाव बनाए रखते हैं. योगो को जानकार भी बहुत कुछ जाना जा सकता है. योगो का निर्माण कुछ ग्रहों के परस्पर साथ में बैठने से या फिर एक विशेष अंतराल में कुंडली के भावों में बैठने से होता है. 
वैसे तो हजारो योगो का निर्माण होता है परन्तु यहाँ जानकारी के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण योगो के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1.समुद्र योग:

जब सभी ग्रह दुसरे, चोथे, छठे, आठवे, दसवें और बारहवे घर में बैठे तब समुद्र योग का निर्माण होता है. इस योग के कुंडली में होने से जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, विपरीत लिंग से भी अच्छे सम्बन्ध होते हैं परन्तु इनको कन्या संतान ज्यादा होते हैं.

2. यूप योग:

अगर सभी ग्रह पहले, दुसरे, तीसरे और चोथे घर में बैठ जाए तो यूप योग का निर्माण होता है कुंडली में. ऐसे जातक कुछ विचित्र तरह के रहते हैं और सांसारिक चीजे उनको ख़ुशी नहीं दे पाती हैं. इनको धन, वैभव से कोई लगाव नहीं होता पर ये गरीब नहीं होते हैं. ऐसे लोगो को योग, मंत्र साधना, आदि में आनंद अत है और इनके अच्छे व्यवहार के लिए ऐसे लोग समाज में जाने जाते हैं.

3.शर योग :

अगर सभी ग्रह चोथे , पाचवे, छठे और सातवे घर में विराजमान हो जाए तो शर योग a निर्माण होता है. इसे बहुत अच्छा और बहुत ख़राब योग नहीं बोल सकते हैं परन्तु संघर्षमय जीवन रहता है.

4.शक्ति योग :

अगर सभी ग्रह सातवे से दसवे घर तक में बैठ जाए कुंडली में तो शक्ति योग का निर्माण होता है. इस योग के कुंडली में होने से जातक दीर्घायु होता है, झगडालू होता है, अच्छा सैनिक हो सकता है, परन्तु अल्सियत भी होती है जिसके कारण इनको जीवन में परेशानियों का सामना करना होता है.

5. दंड योग :

जब साभी ग्रह कुंडली के दसवें से लेके पहले घर में विराजमान हो जाए तो दंड योग का निर्माण होता है. इस योग के कारण व्यक्ति गरीब, अपराधी, क्रूर , अभद्र बनता है. उसके व्यवहार के कारण उसे समाज से अलग रहना होता है.

6. स्त्रकमाला योग:

अगर सभी ग्रह कुंडली में केंद्र स्थानों में बैठ जाए तो ये योग बनता है. ऐसा जातक आर्थिक स्तर पर अच्छा होता है, वैभवशाली जीवन जीता है, शारीरिक तौर पर भी अच्छा होता है. विपरीत लिंग को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं.

7. सर्प योग :

जब सभी ख़राब ग्रह कुंडली के केंद्र स्थानों में बैठ जाए तो सर्प योग का निर्माण होता है, इस योग के कारण जातक को भ्रमण करना होता है, अस्थिरता बनी रहती है, बदनामी के योग भी बनते हैं, जीवन संघर्षमय हो जाता है.

8. रज्जू योग :

अगर सभी ग्रह कुंडली में वृषभ, वृश्चिक, कुम्भ राशि के साथ बैठे हो तो रज्जू योग का निर्माण होता है. इसके प्रभाव से व्यक्ति सुन्दर होता है, विद्वान् होता है, विदेश गमन करता है, गुस्सेल भी होता है. इनके सम्बन्ध नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से जल्दी बन जाते हैं.

9. मूसल योग :

जब सभी ग्रह मेष, कर्क, तुला और मकर राशि में स्थित हो तो मूसल योग का निर्माण होता है. इस योग के प्रभाव से जातक को समाज में बहुत सम्मान मिलता है, आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

10. नल योग :

अगर सभी ग्रह मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशी में स्थित हो जाए तो नल योग का निर्माण होता है. इस योग के कारण व्यक्ति सुन्दर, परिवार प्रेमी और चालक होता है. ऐसे जातक धोखा देके धन कमाने में माहिर होते हैं.

Vedc Jyotish Mai Kuch Mahattwapoorn Yoga, ज्योतिष में योग, क्या होते हैं योग और कैसे बनते हैं योग. 

11. शूल योग :

अगर सभी ग्रह कुंडली के किन्ही 3 भावो में बैठ जाए तो शूल योग का निर्माण होता है. इस योग के कारण व्यक्ति साहसी होता है और उसे कही न कही चोट का निशान होता है. ऐसे लोग झगडालू और क्रोधी होते हैं. कितनी भी समस्या में हो पर इनमे सहानुभूति या सहिष्णुता नहीं उत्पन्न होती है.

12. केदार योग:

अगर सभी ग्रह कुंडली में किन्ही 4 भावो में बैठ जाय तो केदार योग का निर्माण होता है. ऐसे लोग किसानी से लाभ उठा सकते हैं, परोपकारी होते हैं, ख्याति और नाम प्राप्त करते हैं.

13. पाश योग :

जब सरे ग्रह कुंडली के पांच भावो में बैठ जाए तो पाश योग का निर्माण होता है. ऐसे लोग अस्थिर होते हैं , भ्रम उत्पन्न करते रहते हैं और उनमें खुद भी फंस जाते हैं, बातचीत में माहिर होते हैं.

14. दामिनी योग:

जब सभी ग्रह कुंडली के 6 भावों में बैठ जाए तो दामिनी योग का निर्माण होता है. इस योग के कारण जातक बुद्धिमान, संपन्न, ख्याति प्राप्त होता है. जीवन को बहुत अच्छी तरह से जीता है.

15. वीणा योग :

जब सभी ग्रह कुंडली में सात भावो में बैठ जाए तो वीणा योग का निर्माण होता है. ये व्यक्ति को रसिक, शौक़ीन बनता है. ऐसे लोग संपन्न होते हैं और चालाक भी होते हैं, खुश रहते हैं.

16. रूचक योग :

अगर मंगल स्व राशि में कुंडली के किसी केंद्र स्थान पे बैठ जाए या फिर मूल त्रिकोण में बैठ जाए तो रुचक योग का निर्माण होता है. इसके अलावा अगर शुभ मंगल भी केंद्र स्थान में बैठे तो भी रूचक योग बनता है. इसके प्रभाव से जातक ताकतवर, संपन्न, आस्तिक, और सामाजिक होता है. 

17. भद्रक योग:

अगर बुध मूल त्रिकोण में हो स्व राशि का या फिर बहुत शुभ हो और केंद्र स्थानों में बैठा हो तो भद्रक योग बनता है. इस योग के प्रभाव से जातक बुद्धिमान, स्वस्थ, दयावान, परोपकारी, संपन्न होता है.

18. हंस योग :

अगर मूल त्रिकोण का गुरु या फिर स्व राशी का गुरु या फिर शुभ गुरु किसी केंद्र भाव में बैठ जाए तो हंस योग का निर्माण होता है. इसके प्रभाव से जातक की त्वचा में चमक होता है, रंग भी अच्छा होता है, आकर्षक व्यक्तित्व होता है. ऐसा व्यक्ति अपनी आदतों, व्यक्तित्व के कारण बहुत प्रसिद्द होता है.

19. मालव्य योग :

अगर शुक्र मूल त्रिकोण का हो, या स्व राशि का हो या फिर बहुत शुभ हो और किसी केंद्र स्थान मे बैठा हो तो मालव्य योग का निर्माण होता है. इसके कारण भी व्यक्ति सुन्दर, पूजा पाठी, कामी होता है. विपरीत लिंग की तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता है और संपन्न जीवन व्यतीत करता है.

20. सश योग :

अगर शनि मूल त्रिकोण में हो या फिर स्व राशी का हो या फिर शुभ होक केंद्र स्थान में विराजित हो तो सश योग का निर्माण होता है कुंडली में.
इस योग के प्रभाव से व्यक्ति धूर्त बनता है, लम्पट होता है, ये अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं. ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए.
ये ज्योतिष के कुछ योग हैं परन्तु ये भी कहना चाहेंगे की सिर्फ एक योग को देखके कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, कुंडली के बाकी ग्रहों के कारण भी व्यक्ति के जीवन में बहुत कुछ बदल जाता है. अतः अनुभवी ज्योतिष से परामर्श लेना चाहिए.



और सम्बंधित लेख पढ़े :
Some yogas In vedic astrology in english राज योग कुंडली में 

Vedc Jyotish Mai Kuch Mahattwapoorn Yoga, ज्योतिष में योग, क्या होते हैं योग और कैसे बनते हैं योग.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...