] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Hanuman Kawach Ke laabh

पंचमुखी हनुमान कवच के फायदे || Panchmukhi Hanuman Kavac, Panchmukhi Hanuman Kavach lyrics, श्री हनुमान कवच का पाठ कैसे करे ?| यह एक अत्यंत शक्तिशाली कवच है जो व्यक्ति को हर प्रकार के बुरे प्रभाव से बचाने में समर्थ है जैसे काले जादू से बचाएगा, नजर दोष से बचाएगा,ग्रहों के अशुभ प्रभाव से सुरक्षा देगा, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देगा| इसी के साथ इस कवच के पाठ करने वाले में साहस उत्पन्न होता है, जपकर्ता निडर बनता है, उसमे निर्णायक शक्ति पैदा होती है, बुद्धि का विकास होता है आदि | हनुमानजी अमर है इसीलिए कलयुग में उनकी अराधना बहुत ही जल्दी फलदाई होती है | वे महाबली है, महा दयालु है, शत्रु हन्ता है | उनके कवच का पाठ व्यक्ति की हर प्रकार से रक्षा करता है |  Hanuman Kawach Ke laabh पंचमुखी हनुमान कवच के पाठ के लाभ क्या है ? पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करने से पढने वाले के आस पास एक कवच का निर्माण हो जाता है हनुमान जी की कृपा से और कोई भी नकारात्मकता उसे छु भी नहीं पाती है |  हर प्रकार के रोग, शोक, ग्रह दोष, भय से भगवान् रक्षा करते हैं |  पंचमुखी हनुमान की आराधना करने से साधक ...

Mano Ya Na Mano Jyotish Kaam Karta Hai

best jyotish for prediction in hindi, vedic hindi jyotish online
Mano Ya Na Mano Jyotish Kaam Karta Hai
हम अक्सर लोगो को ज्योतिष विषय पर बहस करते हुए देख सकते हैं. कुछ लोग ज्योतिष को बहुत गहराई से मानते हैं और कुछ लोग इसका विरोध करते हैं, इसे अंध विश्वास मानते हैं. दशको से ये बहस का विषय रहा है. परन्तु फिर भी ऐसे बहुत से ज्योतिष हैं जो की लगातार ज्योतिष पर शोध और अध्ययन कर रहे हैं और लोगो का सही मर्दर्शन कर रहे हैं. लोग अपने भविष्य के बारे में जानते हैं, अपने काम काज के बारे में जानते हैं, सही व्यापार के विषय में जानते हैं, विवाह के समय की जानकारी निकालते हैं, प्रेम जीवन के बारे में जानते हैं, यश, नाम, ख्याति कब मिलेगी , या जानना चाहते हैं. ज्योतिष में खगोलीय घटनाओं का अध्ययन से मानव पर उसके प्रभाव के अध्ययन को करता है.

ज्योतिष के बारे में एक और बात ये जान लेना चाहिए की ये एक मात्र विषय है जो की भविष्य के घटनाओं का पता लगाने के लिए किया जाता है. हर व्यक्ति ये जानने को उत्सुक है की भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है और ज्योतिष इसमें मदद करता है. 

जिन लोगो ने ज्योतिष का अध्ययन नहीं किया है और किसी अच्छे ज्योतिष से संपर्क नहीं किया है वे लोग इस विषय को अंध विश्वास बताते हैं. परन्तु जिन लोगो ने ग्रहों के बदलने से जीवन के बदलने को महसूस किया है वे लोग जानते हैं की ज्योतिष बिलकुल सत्य है और ये कोई अंधविश्वास नहीं है. आज पुरे विश्व में लोग ज्योतिष विषय को सीख रहे हैं और मर्दार्द्शन भी ले रहे हैं. 

कुछ बातो को हमेशा याद रखना चाहिए ज्योतिष के विषय में:
  • की भी २ कुंडलियाँ एक जैसी नहीं होती है, कुछ न कुछ अंतर सभी में देखने को मिलता है और इसी के आधार पर जातक का व्यवहार, रंग-रूप आदि दीखते हैं. 
  • ज्योतिष एक भविष्यवाणी कहने वाला विज्ञान है, ये कोई जादूगारी नहीं है. परन्तु बहुत से लोग धोखा खा जाते हैं इस बात को लेके की इसके डरा जीवन ही बदल जाता है. 
  • ज्योतिष के द्वारा हम अच्छे और बुरे समय का पता लगा सकते हैं और पहले से तैयारी करके रह सकते हैं जिससे जोखिक को कम कर सकते हैं, समस्याओं को कम कर सकते हैं. 
  • हम व्यक्ति के गुणों का भी पता लगा सकते हैं कुंडली मे मौजूद ग्रहों का अध्ययन करके. इसी के आधार पर ज्योतिष सही व्यापार, काम-काज आदि की राय देते हैं. 
  • वैदिक ज्योतिष में हम 9 ग्रहों का अध्ययन करते हैं जो की है सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु. 
  • वैदिक ज्योतिष में हम कुंडली में मौजूद 12 ग्रहों का अध्ययन करते हैं जो की जीवन के अलग अलग भागो से सम्बन्ध रखता है. 
  • ज्योतिष इस बात को भी बताते हैं की किस समय पर किस ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा और उसके कारण जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है, और लोग इसका अनुभव भी करते आ रहे हैं की ग्रहों की चाल और स्थिति बदलने से जीवन भी बदलने लगता है.

अतः कोई विश्वास करे या न करे परन्तु ज्योतिष कार्य करता है. हम सभी का जीवन ग्रहों, नक्षत्रो के द्वारा प्रभावित है और इस प्रभाव को ज्योतिष जान पाते हैं. 


कुछ लोग भविष्यवाणी के गलत होने के बारे में भी शिकायत करते हैं परन्तु इसके दो कारण हो सकते हैं – या तो ज्योतिष को ज्ञान और अनुभव न हो या फिर व्यक्ति ने सही जन्म तारीख, जन्म समय, जन्म स्थान की जानकारी न दी हो. 

पूरी दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जिनके पास कोई डिग्री नहीं है परन्तु वो बहुत प्रसिद्द ज्योतिष हैं, उनकी भविष्यवाणी सटीक होती है. वही बहुत से ज्योतिष के डिग्री वाले भी सटीक भाविश्यवानी नही कर पाते हैं. हर विषय को गहराई से जानने के लिए जूनून और इच्छा की जरुरत होती है. इसी के साथ लगातार शोध करना होता है. ये एक गहरा समुद्र है जिसे एक जन्म में जानना संभव नहीं है. 

अगर आप ज्योतिष के विषय में जानते हैं , इसके महत्त्व को समझते हैं तो इसमें कोई शक नहीं की आप इसका प्रयोग करके जीवन को सुखी बनाने में इसका सहयोग ले सकते हैं. 

आप ज्योतिष से अपने कुंडली का विशेष विश्लेषण करवा सकते है. 
माने या न माने ज्योतिष काम करता है, इसके द्वारा जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ जाना जा सकता है. 

माने या न माने ज्योतिष तो काम करता है, ज्योतिष सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करता है, क्यों माने ज्योतिष को. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...