] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Budh ka kanya rashi me pravesh rashifal in hindi jyotish

Budh ka kanya rashi mai pravesh kab hoga, बुध के कन्याराशि में गोचर का राशिफल | september 2026 में बुध के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा 12 राशियों पर, जानिए लव राशिफल | वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बुध 7 September को दिन में लगभग 1:21 पे सिंह राशि से निकल के अपने उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे |  इस गोचर के कारण काफी अच्छे बदलाव हमे देखने को मिलेंगे सभी तरफ | बुध ग्रह का सम्बन्ध व्यापार, वाणिज्य, दिमागी शक्ति, बैंकिंग, तर्क आदि से होता है अतः देश और दुनिया में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं | अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नए समझौते हो सकते हैं, बाजार में तेजी मंदी देखने को मिलेगी, शेयर मार्केट भी काफी ऊपर –निचे होगा, व्यापारी वर्ग नई नीतियाँ बना के आगे बढ़ेंगे, हरी सब्जियों की पैदावार बढ़ेगी | Budh ka kanya rashi me pravesh rashifal in hindi jyotish बुध ग्रह का मन्त्र है : || ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: || आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या असर होगा बुध के कन्या राशि में प्रवेश का : 1. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपके छठे भाव में होगा। यह भाव नौकरी, प...

Kaise Bhare Jivan Mai Prem Jyotish Ke Upaayo Dwara

कैसे भरें जीवन में प्रेम ज्योतिष उपायों द्वारा ,प्रेम में सफलता के उपाय, जानिए सच्चे प्रेम का रहस्य hindi में.

प्रेम एक ऐसा सत्य है जिसे नकारना सम्भव नहीं है, प्रेम सिर्फ मनुष्य को ही नहीं अपितु जानवरों को भी वश में करता है, प्रेम के द्वारा जीवन का आनंद लिया जाता है, प्रेम के बिना जीवन रसहीन हो जाता है, प्रेम के बिना जीवन जीना संभव नहीं हो पाता है.
prem jivan aur jyotish upay in hindi
jivan me prem bharne ke upay

वैलेंटाइन डे भी प्रेम का प्रतिक है जब प्रेमी लोग एक दुसरे के साथ ज्यादा समय बिताते है और जीवन में एक दुसरे को एक दुसरे के साथ होने के लिए धन्यवाद देते हैं.

प्रेम वास्तव में है क्या तो इस बारे में इस सत्य को जानना चाहिए की प्रेम एक भावना है जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. ये भावना जब किसी के लिए पैदा होती है तो उसे सिर्फ महसूस किया जाता है. जब प्रेम उत्पन्न होता है तो जीवन में रस उत्पन्न होने लगता है, जीवन का आनंद आने लगता है, जीवन का समझने के लिए एक नै दृष्टि मिलती है.

परन्तु ऐसे भी लोग है जो प्रेम से अब तक वंचित है, उन्होंने इसे अभी तक महसूस नहीं किया है, या फिर इसे प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहे है परन्तु सफल नहीं हो पा रहे है.


ज्योतिष और प्रेम:

ज्योतिष में कुंडली को देखके ये पता किया जा सकता है की व्यक्ति प्रेम के सम्बन्ध में कितना सफल है और किन परेशानियों से गुजर रहा है और क्यों ? जीवन में ग्रहों का बहुत गहरा असर होता है, अतः ग्रहों की स्थिति को देखके ये पता लगाया जा सकता है की कौन से ग्रह हमारे जीवन में परेशानियाँ उत्पन्न कर रहे हैं.

उदाहरण के लिए अगर शुक्र कुंडली मई नीच का है या फिर पीड़ित हो तो प्रेम के सम्बन्ध मई व्यक्ति को परेशानी आ सकती है , इसके अलावा सुख स्थान या फिर संबंधो के स्थान के दूषित होने पर भी परेशानिया बहुत बढ़ जाती है अतः हमे किसी अच्छे ज्योतिष से सलाह जरुर लेना चाहिए. अन्यथा पुरे जीवन भर हमे पता नहीं चल पाता है की हो क्या रहा है और क्यों. पढ़िए Love life ki 9 preshaniyan aur jyotish samadhan.
कैसे प्राप्त करे वास्तविक प्रेम को?

ये प्रश्न बहुत ही महत्तव रखता है जीवन में, अतः इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले ये जानना जरुरी है की –

प्रेम से हमे क्या प्राप्त होता है ?

  1. प्रेम हमे विनम्रता सिखाता है,
  2. प्रेम के द्वारा हम दुसरे का सम्मान करना सीखते हैं.
  3. प्रेम हमे त्याग भी सिखाता है.
  4. प्रेम हमे प्रसन्न रखता है.
  5. जीवन सहज हो जाता है, सरल हो जाता है और शक्तिशाली भी हो जाता है.
  6. प्रेम से हमारे अन्दर एक ऐसा रस पैदा हो जाता है जिससे शारीर और मन दोनों स्वस्थ होने लगते है जिसका असर पूर्ण रूप से दीखता है.
कैसे भरें जीवन में प्रेम ज्योतिष उपायों द्वारा ,प्रेम में सफलता के उपाय, जानिए सच्चे प्रेम का रहस्य hindi में.

अब जानते है की कैसे प्राप्त करे वास्तविक प्रेम को?

तो इस विषय पर ये बताना चाहेंगे की वास्तविक प्रेम के द्वारा ही वास्तविक प्रेम को पाया जा सकता है और ये किसी एक से नहीं होता है, जब हमारे अन्दर सभी के लिए सहज भाव का उदय होगा, जब हमारे अन्दर सभी के लिए समानता का उदय होगा, जब घृणा किसी के लिए नहीं होगी, जब क्रोध किसी के लिए नहीं होगा, जब सभी से मिलके हमे आनंद आने लगेगा और दुसरो को भी आनंद आने लगेगा तभी वास्तविक प्रेम का अहसास हमे होगा.

वास्तविक प्रेम हमे जीवन को दिव्य बना देता है, वास्तविक प्रेम हमारे दैविक गुणों को जागृत करता है. अतः इसे पाना चाहिए.

भारतीय पौराणिक कथाओं में ऐसे बहुत से शख्शियतों का वर्णन है जिन्होंने सशरीर उस प्रेम को प्राप्त किया है और लोगो ने उन्हें पूज कर इस वास्तविक प्रेम का अनुभव किया और लोगो को कराया , इनमे श्री कृष्णा और राधाजी, मीरा बाई, रामकृष्ण परम हंस आदि का नाम सर्वोपरी है. इन्होने प्रेम से अपने अन्दर के इश्वर को प्राप्त किया और लोगो को भी कराया.

ज्योतिष के अनुसार ऐसा क्या करे की जीवन खुशहाल हो जाए ?

वैसे तो बिना कुंडली को देखे ये नहीं जाना जा सकता है की कौन सा उपाय हमारे जीवन को सफल बना सकता है परन्तु फिर भी कुछ उपाय आपको बता रहे है जिससे हम अपने जीवन में प्रेम को बढ़ा सकते हैं :



  1. अपने बेडरूम में फूलों की तस्वीर लगाए बढ़िया सा जिसे देखके आपको प्रसन्नता मिले.
  2. शुक्रवार को किसी भी राधा कृष्णा जी के मंदिर में जाके फुल , कपूर चढ़ा के कपूर से आरती करे और जीवन को सफल बनाने के लिए प्रार्थना करे.
  3. जितना हो सके सभी को प्रेम बाते और प्रेम पाए. 
  4. इर्ष्या द्वेष , क्रोध से बच के रहे.
किसी अच्छे ज्योतिष से सलाह लेके सही पूजा पाठ, रत्न, दान , ताबीज का प्रयोग करके भी जीवन के परेशानियों को कम किया जा सकता है.

कैसे भरें जीवन में प्रेम ज्योतिष उपायों द्वारा, प्रेम में सफलता के उपाय, जानिए सच्चे प्रेम का रहस्य hindi में. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...