] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal

Budh ka kark rashi mai gochar kab hoga, बुध का कर्क राशी में गोचर का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर,  budh Ke Gochar Ka June 2026. Budh ka gochar kark rashi mai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क के कारक हैं, जबकि कर्क राशि चंद्रमा की भावुक, संवेदनशील और पारिवारिक ऊर्जा से जुड़ी है। इस गोचर के दौरान निर्णयों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी और लोगों की सोच व्यावहारिकता से अधिक संवेदनशीलता की ओर झुक सकती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार इसका प्रभाव। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं |  22 June 2026 Somwar को बुध  ग्रह दिन में लगभग 3:07 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की कर्क राशी में बुध शत्रु के हो जाते हैं अतः बहुत से लोगो के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |  Budh ka gochar kark rashi mai Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal आइये जानते हैं की 12 राशियों पर बुध के कर्क राशि में गोचर का क्य...

Prem Mai Safalta Jyotish Ke Dwara

प्रेम में सफलता ज्योतिष के द्वारा, क्या फायदे है कुंडली मिलान के, कैसे बनाए प्रेम संबंधो को मजबूत, प्रेमियों के परेशानियों का ज्योतिष में समाधान.

प्रेम और ज्योतिष:

प्रेम का जीवन में बहुत महत्त्व होता है, बिना प्रेम के जीवन रुखा से लगता है, अपने साथी के साथ बिताये हुए पल कोई भी भूल नहीं पाता है, प्रेम एक ऐसा अहसास है जिसे बहुत ही सावधानी से संभालना होता है.
कई लोग अपनी हवस को भी प्रेम का नाम दे देते हैं जो की सही नहीं है, प्रेम शब्द में बहुत गहराई है, प्रेम दो इंसानों को साथ में जीना सिखाता है, प्रेम जीवन में रस भर देता है.

jyotish dwara prem jivan ko safal kaise banaaye in hindi
Prem Mai Safalta Jyotish Ke Dwara

किशोर अवस्था में भी लोग विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होते हैं और इस आकर्षण को प्रेम का नाम देते हैं जो की ठीक नहीं है. इसीलिए इस अवस्था में प्रेम टूटने की घटनाएं अक्सर सुनाई में आती है, एक लड़का या लड़की थोड़े दिन किसी के साथ रहते हैं फिर थोड़े दिन किसी और के साथ. ये सिर्फ आकर्षण होता है और कुछ नहीं.

शुरूआती दौर में तो लोग सिर्फ एक दुसरे के खयालो में ही खोये रहते हैं और थोड़े दिन बाद अलग दीखते हैं. ऐसा देखा गया है की बिना जो लोग परिपक्व नहीं है उन्हें सही प्रेम नहीं हो पाता है , ऐसे लोगो के साथ कुछ कुछ दिनों में बदलते रहते हैं.
  • प्रेम एक ऐसा अहसास है जिसके बारे में बयां करना मुश्किल होता है. हर महिला या पुरुष को किसी न किसी विपरीत लिंग की आवश्यकता होती है और यही आवश्यकता प्रेम को जन्म देती है. जिनकी प्रकृति एक दुसरे से मेल खा जाती है उनको एक दुसरे के प्रति आकर्षण होने लगता है और यही आकर्षण धीरे धीरे प्रेम में बदलता है अगर दोनों एक दुसरे को समझते हुए आगे बढ़ते हैं तो जीवन भर भी साथ चल सकते हैं.
  • अगर आप किसी से प्रेम करते है तो ये लेख आपके लिए है.
  • अगर आप जीवन में प्रेम करना चाहते हैं तो भी ये लेख आपके लिए है.
  • अगर आप जीवन में प्रेम में समस्याओ का सामना कर रहे हैं तो भी ये लेख आपके लिए है.
  • प्रेम को लेके अगर आपके मन में कोई संशय है तो भी ये लेख आपकी मदद करेगा.
अगर आप अपने साथी के साथ ज्योतिष मिलान करवाना चाहते हैं तो भी यहाँ आपको मार्गदर्शन मिलेगा.
अगर आप अपने भाग्य में प्रेम है की नहीं ये जानना चाहते हैं तो भी आप ये जान पायेंगे.

jyotish upay se prem mai safalta kaise paaye, kya fayde hai kundli milan ke, kaise kare prem sambandh ko majboot, prem pareshaniyo ka upaay.

आइये जानते है कुंडली में प्रेम जीवन के बारे में क्या जान सकते हैं:

ज्योतिष का हमारे जीवन पर पूरा पूरा असर रहता है अतः कुंडली को देखके हम प्रेम जीवन के बारे में भी बहुत कुछ जान सकते हैं.

आइये प्रेम को लेके कुछ ज्योतिषीय योग के बारे में जानते है:
  • अगर कुंडली के प्रथम, चौथा, सातवे, और नवे घर में सकारात्मक उर्जा बन रही है या यूँ कहे की सकारात्मक ग्रह अपना प्रभाव दिखा रहे हैं तो ये संभव है की जातक को जीवन में सच्चा प्रेम प्राप्त होगा.
  • अगर कुंडली के चोथे और सातवे घर के स्वामी एक दुसरे के घर में सकारात्मक होक बैठे है तो इसमें कोई शक नहीं की जातक प्रेम में सफल होगा.
  • अगर कुंडली में शुक्र शुभ है और शक्तिशाली भी तो भी जातक के प्रेम में सफल होने के बहुत ज्यादा संभावना रहती है.
  • अगर कुंडली में साथी भाव दूषित है तो इसमें कोई शक नहीं की जातक को प्रेम जीवन में बहुत परेशानी का सामना करना होगा.
  • अगर सुख भाव दूषित है तो भी जातक सच्चे प्रेम से वंचित रह सकता है.
  • कुंडली में शुभ सूर्य भी प्रेम जीवन में सफलता देता है.
  • अगर कुंडली में गुरु और शुक्र नकारातमक है तो जातक को प्रेम जीवन में असफलता प्राप्त हो सकती है.
  • अगर लड़का और लड़की के ग्रहों में मिलान नहीं हो रहा हो तो भी सम्बन्ध ज्यादा दिन नहीं चल पाते हैं.
  • अगर ग्रह एक दुसरे का साथ न दे तो भी प्रेम होने के बावजूद वे बिछड़ सकते हैं और इसका कोई भी कारण हो सकता है जैसे गलत धारणा, कोई दुर्घटना या किसी और का बीच में आ जाना.

आये अब जानते हैं की कुंडली मिलान का क्या महत्त्व होता है:

प्रेम में कुंडली मिलान का बहुत महत्तव होता है इसके द्वारा हम जीवन के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के बारे में जान सकते हैं.
हम जान सकते हैं की –
  1. जीवन में किस प्रकार की समस्याएं आ सकती है.
  2. क्या अपने प्रेमी के साथ हम पूरा जीवन बिता पायेंगे.
  3. कैसे हम प्रेम को बढ़ा सकते हैं.
  4. ज्योतिष के ऐसे कौन से उपाय है जो की अपने साथी को और करीब ला सकता है.
अतः कुंडली मिलान के द्वारा हम प्रेम जीवन में सफल होने के बहुत सी बातो को जान सकते हैं.

आइये अब जानते हैं की प्रेम जीवन में किस प्रकार चुनौतियाँ आ सकती हैं :

  1. सबसे मुख्य चुनौती है जीवन भर एक दुसरे का विश्वास बनाए रखना. बहुत से प्रेम सम्बन्ध सिर्फ गलतफहमियो के कारण ख़राब हो जाते हैं.
  2. दूसरी चुनौती है उसी व्यक्ति से शादी होना जिसे आप चाहते हैं. कई बार ग्रह इतने ख़राब होते हैं की मनपसंद शादी नहीं होने देते.
  3. तीसरी चुनौती है की प्रेम को हमेशा जिवंत बनाए रखना. ये सबसे कठिन काम होता है.

आइये अब जानते हैं प्रेमियों के लिए कुछ सलाह:

छोटी छोटी बाते भी जीवन को बदल देती है अतः हमेशा सावधान रहना चाहिए और सही बर्ताव करना चाहिए.
  • अगर आप अपने साथी से सच्चा प्रेम चाहते हैं तो बस उसे भी प्रेम करिए उस पर शक मत करिए.
  • अपने साथी को दबाने की कोशिश मत करिए नहीं तो ब्रेकअप होते देर नहीं लगेगी.
  • अपने साथी को पूरा समय दीजिये.
  • अपने साथी के साथ कभी कभी साहसिक खेल भी खेले.
  • कभी कभी रोजमर्रा से हट कर भी कुछ करिए. जीवन को सही करने के लिए बदलाव जरुरी होता है.
  • अपने साथी पर किसी प्रकार के नियम कायदे कानुन मत डालिए, कोई भी बांध के जीवन नहीं जीना चाहता है.
  • जब भी अपने प्रेमी के पास जाए तो तारो ताजा होक जाए परन्तु ज्यादा तेज खुशबू वाले डीयो या परफ्यूम का प्रयोग मत कीजिये.
  • कभी दिखावा मत कीजिये अगर आप सच्चा सम्बन्ध चाहते हैं. पढ़िए Love life ki 9 preshaniyan aur jyotish samadhan.
  • अपने साथी की भावनाओं को समझ के उसके साथ पेश आइये, इससे समस्याएं उत्पन्न नहीं होंगी.
  • अपने साथी का साथ संकट के समय जरुर दीजिये.
  • अपने साथी को सफलता के लिए प्रेरित करते रहिये. इससे आपके सम्बन्ध बहुत मजबूत हो जायेंगे.
  • कभी भी अपने हेसियत से ऊपर खर्चा मत कीजिये, इससे भी सम्बन्ध जयादा समय नहीं टिकेंगे.
  • आपके अन्दर जो प्रेम पूर्ण भावनाएं आपके साथी के लिए है उसे बयां कीजिये.
  • अनावश्यक बहस कभी मत कीजिये.

कैसे पायें जीवन में प्रेम ज्योतिष के द्वारा:

किसी अच्छे ज्योतिष को कुंडली दिखाना चाहिए अगर प्रेम में सफलता नहीं मील रही है, बार बार ब्रेक अप हो रहा है, संबंधो में मिठास ख़त्म होता जा रहा हो.
ज्योतिष कुंडली को देखके सही सलाह दे सकता है की क्या करना चाहिए.



प्रेम में सफलता ज्योतिष के द्वारा, क्या फायदे है कुंडली मिलान के, कैसे बनाए प्रेम संबंधो को मजबूत, प्रेमियों के परेशानियों का ज्योतिष में समाधान.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...