] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai

Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai, Kalashtmi ko kya kare, Kalashtmi ko kinki pooja hoti hai. श्रावण मास की पावन कालाष्टमी हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप भगवान काल भैरव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। वर्ष 2026 में 5 अगस्त, बुधवार को श्रावण मास की कालाष्टमी पड़ रही है। श्रावण मास स्वयं भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस माह की कालाष्टमी का आध्यात्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी 5 अगस्त 2026 को रात में लगभग  8:44 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होगी 6 अगस्त 2026 को शाम में लगभग  6:53 बजे Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai  कालाष्टमी का धार्मिक महत्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान काल भैरव, भगवान शिव के ही एक दिव्य और शक्तिशाली स्वरूप हैं। वे समय (काल), न्याय, धर्म और सुरक्षा के अधिष्ठाता माने जाते हैं। भक्तों का विश्वास है कि कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा करने से भय, नकारात्मक शक्तियों, शत्रुओं और जीवन की बाधाओं से रक्षा होती है...

Ek Tarfa Prem Kahi Rog To Nahi

क्या है इरोटोमेनिया?, जानिए क्या समस्या हो सकती १ तरफ़ा प्यार का, क्या समाधान हो सकता है इरोटोमनिया को ज्योतिष में.

क्या आप एक तरफ़ा प्रेम में फंसे हुए हैं, क्या इसके कारण आप अवसादग्रस्त है, क्या आप एक तरफ़ा प्रेम के कारण दिन भर परेशान रहते हैं तो सावधान हो जाएँ, ये इरोटोमनिया नाम की बिमारी भी हो सकती है.ये एक विशेष प्रकार की बिमारी होती है जिसमे व्यक्ति सपनो की दुनिया में रहने लगता है. और इसके कारण बहुत सी समस्याओं का सामना वो करने लगता है.

prem ki bimaari ka naam
Ek Tarfa Prem Kahi Rog To Nahi

व्यक्ति ऐसा सोचने लगता है की जिसको वो चाहता है वो भी उसे चाहता है या चाहती है. इसी स्थिति में रहने कारण व्यक्ति कई बार पब्लिक जगहों पर भी अजीबोगरीब व्यवहार कर बैठता है. कुछ गंभीर स्थितियों में ऐसे व्यक्ति गलत भी कर जाते हैं.
अतः ये जरुरी है की हम इस १ तरफ़ा प्रेम के बारे में गंभीरता से सोचे और अपने को किसी प्रकार के भी भ्रान्ति से बचाए.
अगर कोई इरोटोमनिया से ग्रस्त हो तो उसे ज्योतिष, प्राकृतिक चिकित्सक, या मानसिक चिकित्सक से मिलके जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए.

आइये जानते हैं इरोटोमेनिया के कुछ कारण :

ऐसा देखा गया है की इस प्रकार के बीमारियों से लड़कियां ज्यादा ग्रस्त हो जाती है और इसके कुछ कारण निम्न है जो की शोध में पाए गए हैं –
  • जीवन में कुछ कड़वे अनुभव के कारण व्यक्ति इस बिमारी से ग्रस्त हो जाता है.
  • शारीर में हारमोंस का बैलेंस बिगड़ने से भी व्यक्ति इरोटोमनिया से ग्रस्त हो सकता है.
  • दोस्तों की कमी, सामाजिक संबंधो में कमी के कारण भी इरोटोमनिया हो सकता है.
  • अंतर्मुखी लोग भी इस बिमारी से जल्दी ग्रस्त हो सकते हैं. पढ़िए Love life ki 9 preshaniyan aur jyotish samadhan.
watch video here about one sided love:

आइये जानते हैं इरोटोमनिया के कुछ ज्योतिषीय कारण :

ग्रहों का प्रभाव तो हमारे जीवन में होता ही है, आइये जानते हैं की कैसे कोई अच्छे संबंधों से वंचित रह जाता है.
  1. अगर कुंडली में सातवां और चोथा भाव दूषित है या फिर बुरे ग्रहों से प्रभावित है तो व्यक्ति को अच्छे सम्बन्ध बनाने में समस्या आ सकती है.
  2. अगर शनि लग्न में बैठा है तो व्यक्ति को कठोर ह्रदय बना देता है और अंतर्मुखी भी बना देता है. ऐसे लोग भी अच्छे सम्बन्ध बनाने में विफल हो जाते हैं.
  3. शुभ बुध ग्रह के अभाव में और अशुभ शुक्र के कारण भी अच्छे संबंधो के लिए तरसता है.
  4. कभी कभी किसी ख़राब ग्रह की दशा में भी जातक किसी मानसिक बिमारी से ग्रस्त हो जाता है.
  5. अगर चौथे और सातवें घर का स्वामी ख़राब अवस्था में हो तो भी जातक को अच्छे संबंधो के लिए तरसना पड़ता है |
  6. ये भी देखा गया है की अगर कुंडली में लग्न कमजोर हो तो भी जातक की आत्म शक्ति कम होने के कारण उसे संबंधो को बनाने में परेशानी आती है | 
किसी भी समस्या को छोटा न समझे जानकार से मिलके सही निर्णय लेना चाहिए. पढ़िए Prem vivah samasya ka jyotish samadhan.

कैसे निजात पाया जा सकता है इरोटोमनिया से ?

इस बिमारी से निजात पाने के लिए सही सोच रखना जरुरी है. अपने आपको गलत दिशा में नहीं जाने देना चाहिए.
  •  किसी के भी मुस्कराहट को उसकी चाहत नहीं समझना चाहिए.
  • अगर कोई खुश होक आपसे मिलता है तो उसे गलत न समझे प्रेम न समझ ले.
  • अगर किसी के साथ संबंधो में आपको संदेह हो रहा हो तो सीधे सीधे बात करके उसे दूर कर ले.
  • एकांत में ज्यादा न रहे, दोस्त बनाए, सगे संबंधियों से मिले, अपनी बातो को साझा करे.
  • कभी की ग़लतफ़हमी में न फंसे, जितनी जल्दी हो सके गलतफहमियो से निकल जाए.
  • रोज ध्यान जरुर करे.
  • अच्छे चिकित्सक से सलाह ले.
  • अच्छे ज्योतिष को कुंडली दिखा के अपने बारे में जाने.
याद रखिये एक तरफ़ा प्रेम हमेशा ही बिमारी नहीं होती है परन्तु ये जीवन को खराब कर देती है. इससे जितनी जल्दी बाहर आ जाए उतना अच्छा होता है. ये ध्यान रखना चाहिए की वर्तमान के पल कभी वापस नहीं आयेंगे, इसे भ्रम में रहके बर्बाद न करे.
अगर आप भी परेशां हो रहे हैं एक तरफ़ा प्रेम करके तो जानिए ज्योतिष कारण और समाधान अपने कुंडली अनुसार | अगर जीवन में बार बार धोखा खा रहे है तो भी जानिए कुंडली अनुसार कारण और समाधान | जानिए कौन सा रत्न आपके भाग्य को जगायेंगा, कौन सी पूजा आपके लिए लाभदायक है आदि |



क्या है इरोटोमनिया?, जानिए क्या समस्या हो सकती १ तरफ़ा प्यार का, क्या समाधान हो सकता है इरोटोमनिया को ज्योतिष में.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...