Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Kab Margi Honge jyotish prediction

Dev guru brihaspati kab margi honge 2026,  गुरु ग्रह कब मार्गी होंगे 2026 में, किन राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, कैसे करें गुरु को मजबूत ?. Guru Margi 2026: एक अत्यंत ही शक्तिशाली ग्रह जब अपनी स्थिति बदलते हैं गोचर में तो उसके असर आसानी से सब तरफ देखने को मिलते हैं | ज्योतिष शाश्त्र के हिसाब से गुरु ग्रह  11 March को मार्गी होंगे मिथुन राशि में | ये अत्यंत ही कल्याणकारी होगा और इसका शुभ फल हमे लोगो के जीवन में देखने को मिलेगा | ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह का सम्बन्ध धन, भूमि, वैभव, ऐश्वर्य, ज्ञान, अहंकार, सुख-संपदा आदि से होता है इसीलिए गोचर में इसकी स्थिति काफी महत्त्व रखती है | जिन लोगो को वक्री बृहस्पति के कारण अभी तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था उन्हें मिलेगी राहत, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, रुके काम पुरे होंगे, धन लाभ और भूमि लाभ के योग बनेंगे | Guru Kab Margi Honge 2025 jyotish prediction आइये जानते हैं 12 राशियों पर गुरु के मार्गी होने का क्या असर होगा : मेष राशिफल : Mesh राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना संचार, नेटवर्क और छोटे यात्राओं के...

Kaalsarp ka Samadhaan in Hindi

कालसर्प दोष समाधान हिंदी में | नाग दोष दूर करने के उपाय

कालसर्प योग ज्योतिष में एक महत्त्वपूर्ण योग माना जाता है। इसे नाग दोष या सर्प दोष भी कहते हैं। यदि जन्म कुंडली में कालसर्प योग बनता है तो जीवन में अनेक बाधाएँ, मानसिक तनाव, वैवाहिक विलम्ब, स्वास्थ्य समस्या और व्यवसाय में अड़चनें आ सकती हैं।

कालसर्प दोष समाधान हिंदी में

Kalsarp Dosh Solution in Hindi Jyotish

कालसर्प योग क्या है?

जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं तब इसे कालसर्प योग कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग के कारण व्यक्ति को संघर्ष अधिक करना पड़ता है और मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता। हालांकि यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता, कई जातक इसके बावजूद सफल होते हैं।

कालसर्प योग के प्रकार

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कालसर्प योग के कई प्रकार होते हैं, जैसे –

  • अनंत कालसर्प योग
  • कुलिक कालसर्प योग
  • वासुकी कालसर्प योग
  • शंखपाल कालसर्प योग
  • पद्म कालसर्प योग
  • तक्षक कालसर्प योग
  • कर्कोटक कालसर्प योग
  • घातक कालसर्प योग
  • विषधर कालसर्प योग
  • महापद्म कालसर्प योग

कालसर्प दोष के लक्षण और प्रभाव

  • वैवाहिक जीवन में बाधा
  • सामाजिक व पारिवारिक समस्या
  • मानसिक तनाव और आत्मविश्वास की कमी
  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ
  • व्यवसाय और नौकरी में रुकावटें
  • प्रेम जीवन पर नकारात्मक प्रभाव

कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय

यदि आप कालसर्प योग से प्रभावित हैं तो इन सरल और प्रभावी उपायों को अपनाएं:

  1. पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करें।
  2. सर्प सूक्त और नाग देवताओं के 108 नामों का जप करें।
  3. कुंडली अनुसार गोमेद और लहसुनिया रत्न धारण करें।
  4. सिद्ध कालसर्प यंत्र स्थापित करके नियमित पूजा करें।
  5. शिवजी की आराधना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  6. चाँदी के नाग-नागिन की जोड़ी बनवाकर मंदिर में अर्पित करें।
  7. घर और कार्यस्थल स्वच्छ रखें, नशे से दूर रहें।

और पढ़ें :

🌟 कालसर्प दोष का सही समाधान पाकर अपने जीवन को सकारात्मक और सफल बनाएं 🌟

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...