September 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि सितम्बर महीने में, September rashifal, Gochar Kundli. सितंबर 2026 का महीना वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण खगोलीय परिवर्तन लेकर आ रहा है। इस माह ग्रहों की स्थिति जीवन के विविध पहलुओं—धन, करियर, स्वास्थ्य, संबंध एवं आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालेगी। 🌟 September 2026 Grah Gochar | सितंबर 2026 ग्रह गोचर भविष्यफल 🌟 September 2026 Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं, जिसे गोचर कहा जाता है। इस बदलाव का सीधा असर हमारे जीवन, स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और वातावरण पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि सितंबर 2026 ग्रह गोचर में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे । सितंबर माह में 5 बड़े राशि परिवर्तन होंगे गोचर कुंडली में, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से होगा | हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे. कुछ लोगो को बहुत लाभ होगा और कुछ लोगो को बड़े परिवर्तन से गुजरना पड़ेगा 📌 September ...
तलाक समस्या का ज्योतिष समाधान, कैसे दूर करे तलाक की समस्या को, वैवाहिक जीवन समस्या समाधान.
![]() |
| Talaak Samasya Ka Jyotish Samadhan |
तलाक वैवाहिक जीवन के समस्याओं का आखरी समाधान है. ये शादी के बाद समस्याओं के चरम स्थिति का परिणाम होता है. इन दिनों तलाक की समस्याएं बढती जा रही है और इसके अनेको कारण है. परन्तु सही बात ये है की तलाक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है.
तलाक लेने से पहले कुछ प्रश्नों के उत्तर को जान लेने चाहिए खुद से जैसे की –
- क्या सिर्फ अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए तलाक लेना ठीक है?
- अगर हम अपने साथी के साथ निभा नहीं पा रहे है तो क्या सिर्फ तलाक ही समाधान है?
- क्या तलाक रूपी महत्त्वपूर्ण फैसले को जल्द बाजी में लेना सही है?
- क्या आप इतने कमजोर है की अपने साथी के विचारों को बदल नहीं पा रहे हैं सफल जीवन जीने के लिए ?
- क्या आपकी समस्या वाकई में बहुत बड़ी है या आपने इसे बना रखा है.
- क्या आपको लगता है की आप अपने साथी के बिना पूरा जीवन सुख पूर्वक निकाल पायेंगे.
- क्या आप सोचते हैं की तलाक एक आखरी रास्ता बचा है?
- कहीं कोई नकारात्मक उर्जा या नकारात्मक विचार तो आपको तलाक लेने को मजबूर नहीं कर रहा है?
तलाक सही मायने में कोई समाधान नहीं है, तलाक के बाद कई तरह के विचार जीवन भर परेशान कर सकते हैं, अतः हमे इसके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए. ऐसे में ज्योतिष भी आपकी मदद कर सकता है.
आइये जानते हैं कुछ ज्योतिषीय कारण जो तलाक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं?
- वैदिक ज्योतिष के हिसाब से सातवां और आठवां घर कुंडली में बहुत महत्त्व रखता है विवाह के हिसाब से. अतः अगर ये दोनों घर दूषित हो तो तलाक संभव है.
- अगर सातवां और आठवां घर शत्रु राशि के ग्रहों से खराब हो रहा है तो ये शादी शुदा जीवन को ख़राब करता है और तलाक तक की नौबत आ सकती है.
- कभी कभी कुंडली में मौजूद शत्रु राशि के शुक्र, मंगल, गुरु, सूर्य भी वैवाहिक जीवन को ख़राब कर देते हैं.
- कभी कभी कुछ ऐसे कारण भी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं जिन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझा नहीं जा सकता.
- कभी कभी नजर दोष के प्रभाव के कारण भी पति पत्नी एक दुसरे से दूर होने लगते हैं.
- कभी कभी ऐसा भी होता है की महादशा या फिर प्रत्यंतर दशा में ख़राब ग्रह आके वैवाहिक जीवन को ख़राब कर देते हैं.
अतः जरुरी ये है की सही समय पर सही मार्गदर्शन लिया जाए अच्छे ज्योतिष से और जीवन को नष्ट होने से बचाया जाए.
ज्योतिष हमारे जीवन के बहुत से पहलुओ को खोल देता है और हमे सही मार्ग दिखाने में मदद कर सकता है.
- अगर आप भी तलाक की समस्या से जूझ रहे हैं?
- अगर आपके साथी ने भी तलाक के लिए नोटिस भेज दिया है?
- अगर आपको लगता है की आपके सम्बन्ध तलाक तक पहुँच सकते हैं?
- अगर आपको लगता है की आप अपने प्रेमी से दूर हो सकते है नहीं चाहते हुए ?
हमारे जीवन पर ग्रहों का पूरा असर रहता है ऐसे में ज्योतिष हमे सही मार्ग दिखा सकता है.
![]() |
| vaidik hindi jyotish |
और सम्बंधित लेख पढ़े:
तलाक समस्या का ज्योतिष समाधान, कैसे दूर करे तलाक की समस्या को, वैवाहिक जीवन समस्या समाधान.


Comments
Post a Comment