Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mithun Lagn Ki Kundli Mai Ast Chandrama Ka 12 Bhavon Mai Prabhav aur Upay

मिथुन लग्न: अस्त चंद्रमा के 12 भावों में प्रभाव व उपाय,  Mithun Lagn Ki Kundli Mai Ast Chandrama Ka 12 Bhavon Me Prabhav, Jyotish Updates. मिथुन लग्न में चंद्रमा दूसरे भाव का स्वामी होता है, जो परिवार, वाणी, धन-संपत्ति, मूल्य और भोजन की आदतों का प्रतिनिधित्व करता है। जब चंद्रमा अस्त (Combust) हो जाता है (अर्थात सूर्य के बहुत नज़दीक आ जाता है), तब उसकी प्राकृतिक शक्तियाँ कमज़ोर हो जाती हैं, जिससे भावनात्मक स्थिरता, आर्थिक पक्ष और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है—यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि चंद्र किस भाव में स्थित है। अस्त चंद्रमा मानसिक तनाव बढ़ाता है क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध है—जो बुद्धि और विश्लेषण का ग्रह है—जबकि चंद्रमा भावनाओं का प्रतिनिधि है। Mithun Lagn Ki Kundli Mai Ast Chandrama Ka 12 Bhavon Mai Prabhav aur Upay अस्त चंद्रमा क्या होता है? जब चंद्रमा सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तब उसे अस्त (Combust) कहा जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा की शक्ति कम हो जाती है, जिससे: भावनाओं की अभिव्यक्ति कमजोर होती है अधिक सोचने की प्रवृत्ति बढती है आर्थिक अस...

Wind Chimes Ke Fayde

विंड चाइम्स के फायदे, विंड चाइम्स का प्रयोग कैसे करे, जानिए कैसे जीवन को सफल बना सकते हैं विंड चाइम्स के स्तेमाल से.
wind chimes ke prayog in hindi jyotish, vastu
Wind Chimes Ke Fayde
फेंग शुई जीवन को बेहतर बनाने में बहुत सहायक है और इसी के अंतर्गत विंड चाइम्स का प्रयोग भी बहुत होता है. इस लेख में हम विंड चाइम्स के फायदे के बारे में जानेंगे. कैसे वास्तु को सकारात्मक उर्जा से भर देता है विंड चाइम्स.
विंड चाइम्स के प्रयोग से स्वास्थ्य, सम्पन्नता को जीवन में लाया जा सकता है. इनके स्तेमाल से कामकाजी जीवन में तरक्की पाई जा सकती है, इसके स्तेमाल से घर में शांति और सौहार्द्र का माहोल बनाया जा सकता है, आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है, संबंधो को सुधारा जा सकता है.

आइये जानते हैं विंड चाइम्स के कुछ बड़े फायदे:

  1. अगर इसे अच्छे महुरत में टांगा जाए तो इससे भाग्योदय होता है.
  2. इसके स्तेमाल से दिमाग में नकारात्मक विचार जाने लगते हैं और सकारात्मक विचार उत्पन्न होता है.
  3. विंड चाइम्स  के स्तेमाल से उर्जाओं को संतुलित किया जा सकता है.
  4. इसका स्तेमाल अलास्यता को भी हटाता है.
  5. अवसाद से निकलने में भी विंड चाइम्स  सहायक है.
  6. विंड चाइम्स  का प्रयोग सम्पन्नता भी लाता है.
  7. इसका स्तेमाल वास्तु को भी अच्छा दिखाता है.
  8. जीवन से स्ट्रेस को कम करने के लिए भी विंड चाइम्स का प्रयोग किया जाता है.

आइये अब जानते हैं की बेहतर परिणाम के लिए विंड चाइम्स के स्तेमाल में किन बातो का ध्यान रखना चाहिए :

  • हमेशा अच्छे महुरत में ही इसे टांगिये
  • इनको समय समय पर साफ़ करते रहिये अन्यथा परिणाम सही नहीं दिखेंगे.
  • अगर ये टूट जाए तो बदल दे.
  • अगर इनको लगाते हुए कोई अपशकुन हो जाए तो उस समय न लगाए, अगले महुरत में लगाएं.
  • इनको अपने बिस्तर के ऊपर न लगाए, काम करने वाले कुर्सी के ऊपर न लगाएं और खाने की मेज के ऊपर भी न लगाएं.
  • विंड चाइम्स वही अच्छे होते हैं जो अन्दर से खोखले हो.
अतः विंड चाइम्स के प्रयोग से अपने जीवन को समृद्ध बनाए. 

विंड चाइम्स के फायदे, विंड चाइम्स का प्रयोग कैसे करे, जानिए कैसे जीवन को सफल बना सकते हैं विंड चाइम्स के स्तेमाल से.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...