] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Wind Chimes Ka Prayog Kaise Kare Safalta Ke Liye

फेंगशुई के अंतर्गत विंड चाइम्स का प्रयोग कैसे करे, कहाँ लगाएं विंड चाइम्स फायदे के लिए, कब टाँगे विंड चाइम्स को, कैसे सुरक्षा करे वास्तु का विंड चाइम्स के द्वारा.
wind chimes in hindi
Wind Chimes Ka Prayog Kaise Kare Safalta Ke Liye
अगर आपको अपने घर, ऑफिस आदि में आनंद नहीं आ रहा है तो विंड चाइम्स आपको फायदा दे सकता है. अगर विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहे है तो विंड चाइम्स का स्तेमाल कर सकते हैं, अगर पति पत्नी के बीच सम्बन्ध ख़राब हो रहे हो तो विंड चाइम्स का स्तेमाल कर सकते हैं, अगर सफलता जीवन में नहीं आ रही है तो विंड चाइम्स का प्रयोग कर सकते हैं.
विंड चाइम्स का स्तेमाल फेंगशुई के अंतर्गत वास्तु दोषों को सुधरने में किया जाता है. इसका स्तेमाल वातावरण में सकारात्मक उर्जा को लाता है. विंड चाइम्स कई प्रकार के होते हैं जिनका स्तेमाल अलग अलग कार्यो के लिए होता है. 

आइये देखते हैं विंड चाइम्स के प्रकार:

विंड चाइम्स अलग अलग चीजो से बनाए जाते हैं जिसके हिसाब से उन्हें हम निम्न भागो में बाँट सकते हैं –
  1. धातु से बने विंड चाइम्स
  2. बांस से बने विंड चाइम्स
  3. सेरामिक विंड चाइम्स
  4. कांच से बने विंड चाइम्स
  5. लकड़ी से बने विंड चाइम्स
अलग अलग प्रकार के विंड चाइम्स अलग अलग कार्यो में प्रयोग किये जाते हैं अतः ये जरुरी है की किसी फेंगशुई सलाहकार से सलाह लेके इनका स्तेमाल करे. 

आइये अब जानते हैं की खोखले और ठोस विंड चाइम्स  के बारे में :
बाजार में खोखले और ठोस २ प्रकार के विंड चाइम्स उपलब्ध है और हानिकारक दोनों ही नहीं है हाँ ज्यादा फायदेमंद खोखला वाला हो सकता है क्यूंकि इसमें से हवा सही तरीके से गुजर सकती है.

आइये अब जानते विंड चाइम्स से जुडी कुछ गलतफहमियां:

आज कल तो लोग सिर्फ घर सजाने के लिए विंड चाइम्स  का प्रयोग करने लगे है परन्तु इसका निर्माण बहुत अलग कार्यो के लिए किया गया है. इसका स्तेमाल भाग्योदय कर सकता है, सफलता के रास्ते खोल सकता है, जीवन को शानदार कर सकता है. अतः इसका स्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए.
  1. क्या विंड चाइम्स को सिर्फ घर के बहार मुख्य द्वार पर या पोर्च पर लगाया जाता है ? – नहीं ये सही नहीं है, इसका स्तेमाल अलग अलग कामो के लिए होता है और जरुरत पड़ने पर इसका स्तेमाल स्टडी रूम, बैठक आदि में भी किया जा सकता है सकारात्मक उर्जा को बढाने के लिए.
  2. क्या विंड चाइम्स को लगाने के लिए कोई विशेष समय होता है ? – हाँ ! अगर अच्छा परिणाम चाहिए तो ज्योतिष से परमर्श लेके अच्छे महुरत में इसे लगाना चाहिए. राहू काल छोड़ना चाहिए और अन्य अशुभ दिन भी छोड़ने चाहिए. क्यूंकि हमे मुख रूप से उर्जा को बढ़ाना है वो भी सकारात्मक.
  3. क्या विंड चाइम्स  में संख्या भी महत्त्वपूर्ण है? – ये कोई समस्या वाली बात नहीं है परन्तु अगर आपके सलाहकार कुछ विशेष संख्या वाले विंड चाइम्स  को लगाने की सलाह देते हैं तो वैसा करिए.
  4. कैसे लगाएं विंड चाइम्स को? – ये बहुत ही आसान है, बस एक हुक लगा के टांग दीजिये परन्तु दिशाओं का ध्यान रखना जरुरी है.
आइये अब जानते हैं किस दिशा में कौन सा विंड चाइम्स  लगाएं ?:
  1. उत्तर, उत्तर- पश्चिम, और पश्चिम दिशा में धातु के विंड चाइम्स फायदेमंद होते हैं.
  2. पूर्व दिशा, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिशा में लकड़ी या बांस के विंड चाइम्स फायदेमंद है.
  3. उत्तर-पूर्व दिशा और दक्षिण- पश्चिम दिशा में सिरामिक और गिलास के विंड चाइम्स सफलता के रास्ते खोलते हैं.

आइये अब जानते हैं विंड चाइम्स के कुछ प्रयोग:

  • अगर १ से अधिक दरवाजे एक के बाद एक हो तो बीच में विंड चाइम्स लगा दे. इससे वास्तु दोष दूर होगा.
  • अगर आपके मुख्य द्वार के सामने कोई बाधा हो तो दरवाजे और बाधा के बीच में विंड चाइम्स लगा दे, इससे वास्तु दोष दूर होगा.
  • ऑफिस में ६ रोड वाला विंड चाइम्स  लगाए, इससे तरक्की होगी.
  • ५ रोड वाला विंड चाइम्स  सभी के लिए फायदेमंद होता है.
और सम्बंधित लेख पढ़े:
विंड चाइम्स के फायदे
फेंगशुई क्या है?

फेंगशुई के अंतर्गत विंड चाइम्स का प्रयोग कैसे करे, कहाँ लगाएं विंड चाइम्स फायदे के लिए, कब टाँगे विंड चाइम्स को, कैसे सुरक्षा करे वास्तु का विंड चाइम्स के द्वारा.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...