] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Shivling Pooja Dwara Manorath Siddhi

Shivling Pooja Dwara Manorath Siddhi, कौन से शिवलिंग की पूजा से सफलता प्राप्त करे, कैसे दूर करे समस्याओं को शिव पूजा द्वारा, शिव लिंगों का रहस्य hindi में.

एक अमर दिव्य शक्ति जो पुरे विश्व को चला रही है वो है शिव, जो सर्वशक्तिमान है वो है भगवान् शिव, जो सर्वज्ञ है, वो है भगवान् शिव और जो सभी जगह विद्यमान है वो है शिव. इसी कारण दशको से लोग शिव पूजा में लगे हुए है और संसार सागर को पार कर रहे हैं. शिव से जुड़े ग्रंथों में भी शिवलिंग पूजा का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है, शिवलिंग शिव का ही प्रतिक है. शिवलिंग अनादी और अनंत का प्रतिक है.

shivling dwara manokamna poorti
shivling dwara manorath siddhi

जीवन के परेशानियों से छुटकारे का सबसे सरल रास्ता है शिव पूजा, सफलता प्राप्त करने का सबसे अच्छा माध्यम है शिव पूजा. कोई भी व्यक्ति विशेष प्रकार के शिवलिंग की पूजा करके अपने समस्याओं से निजात पा सकता है. ज्योतिष संसार के इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं शिवलिंग के रहस्य को.

क्या आप जानते हैं ?

Watch video here: 

 
  1. शिवलिंग अलग अलग वस्तुओं से बनाया जा सकता है.
  2. शिवलिंग के अभिषेक किये हुए जल को पीने से व्यक्ति उसी क्षण कई पापों से मुक्त हो जाता है.
  3. अगर कोई व्यक्ति किसी शिवलिंग के सामने बैठकर निरंतर साधना करे तो कई शक्तियां प्राप्त की जा सकती है.
  4. पितृ दोष, कल सर्प दोष, प्रेत दोष, मंगल दोष , ग्रहण दोष और अन्य कुंडली में मौजूद दोषों के निवारण हेतु शिव पूजा सबसे सरल तरीका होता है.
  5. शिव पूरण में शिवलिंग पूजा के बारे में बहुत जानकारी मौजूद है.
  6. भगवान् शिव सभी गुरुओं के गुरु है, वे आदिगुरू है.
  7. भगवान् शिव अनंत है, अनादी है.
  8. ध्यान द्वारा संत-महात्मा शिव की स्थिति को प्राप्त करते हैं.
  9. जब कोई रास्ता नजर न आये तो किसी शिव मंदिर में बैठकर शिव मंत्र का जप करना चाहिए और प्रार्थना करना चाहिए मुसीबत से छुटकारे के लिए.
आइये अब बताते हैं की हम किस प्रकार से अलग अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा करके अपनी अलग अलग प्रकार की इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हैं.

Mahashivratri kab hai aur kya kare ?

शिवलिंग के प्रकार और उनका प्रयोग मनोरथ सिद्धी के लिए:

  1. अगर कोई भक्त पारद के शिवलिंग की पूजा करता है तो उसे भव्य ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.
  2. अगर किसी को सभी तरफ से सफलता की चाह हो तो अष्टधातु से बने शिवलिंग की पूजा करना श्रेष्ठ होता है.
  3. किसी भी प्रकार के बंधन से छुटकारे के लिए स्वर्ण से बने शिवलिंग की पूजा फलदाई होती है.
  4. सुख और भाग्योदय हेतु नमक से बने शिवलिंग की पूजा बहुत उपयोगी होती है.
  5. शत्रुओं से जो लोग परेशान है उन्हें सीसा से शिवलिंग बना के उसका पूजन करना चाहिए.
  6. सभी प्रकार की कार्य की सिद्धी हेतु मिटटी से बने शिवलिंग की पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है.
  7. मान-सम्मान की चाह अगर बहुत हो तो गाय के गोबर से बने शिवलिंग की पूजा लाभदायक होती है.
  8. पत्नी सुख और संतान सुख के लिए धान से बने शिवलिंग की पूजा अच्छी मानी जाती है.
  9. अगर किसी मृत व्यक्ति के हड्डी से शिवलिंग बना के उसकी पूजा की जाए तो आत्मा की मुक्ति होती है.
  10. जो लोग अपने अन्दर आकर्षण शक्ति पैदा करना चाहते हैं उनको गुड से शिवलिंग बना के उसकी पूजा विधिवत करना चाहिए.
अतः हर इच्छा की पूर्ति हेतु शिवपूजा श्रेष्ठ है, अपने जीवन के परेशानियों को हटाने के लिए शिव पूजा लाभदायक है, अतः जीवन में निराश न हो , दुखी न हो , शिव पूजन करे और सुख और शांति प्राप्त करें. अगर आप किसी समस्या से ग्रस्त है और ज्योतिषीय समाधान चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं.
विश्वसनीय ज्योतिषीय सेवा हेतु यहाँ क्लिक करे



और सम्बंधित लेख पढ़े :
Different types of Shivling Pooja for Fulfilling Wishes

Shivling Pooja Dwara Manorath Siddhi, कौन से शिवलिंग की पूजा से सफलता प्राप्त करे, कैसे दूर करे समस्याओं को शिव पूजा द्वारा, शिव लिंगों का रहस्य hindi में.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...