] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Rishi Panchmi Ka Mahattwa In Hindi

ऋषि पंचमी कब है जानिए महत्त्व हिंदी में , क्या करे ऋषि पंचमी को, ऋषि पंचमी की कहानी, कर्मकांड ऋषि पंचमी से जुड़े, सप्त ऋषियों के नाम. Rishi panchmi 2026: भाद्रपद के महीने में गणेश चतुर्थी के दुसरे दिन ऋषि पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है भारत में. ये दिन भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता है. ये दिन बहुत महत्त्वा रखता है क्यूंकि इस दिन सप्त ऋषयो की पूजा होती है जिनके नाम है – कश्यप, अत्री, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम , जमदग्नि और वशिष्ठ. ऐसी मान्यता है की इनकी पूजा से रजस्वला दोष से मुक्ति मिल सकती है. सन 2026 में 15 September, Mangalwar  को है ऋषि पंचमी | Rishi Panchmi २०२५ ऋषि पंचमी का दिन महिलाओं के लिए ख़ास महत्त्व रखता है , इस दिन महिलायें व्रत रखती है , पूजाएँ करती है ताकि रजस्वला दोष से मुक्ति मिले. रजस्वला होने पर जाने अनजाने बहुत सी भूल हो जाती है और हिन्दू संस्कृति में इससे मुक्ति का मार्ग भी है और वो है ऋषि पंचमी के दिन सही तरीके से पूजा पाठ करना जिससे पापो से मुक्ति मिलती है. क्या आप जानते हैं की ऋषि पंचमी से २ दिन पहले हरतालिका तीज मनाया जा...

Tula Rashi Ka Prem Jivan

rashi ka prem jivan, जानिए तुला राशि की लव लाइफ के बारे मे, कुंडली मिलान विश्वसनीय ज्योतिष से.

best love jyotish online, tula rashi ka prem jivan jyotish ke hisab se
Tula Rashi Ka Prem Jivan

तुला राशि वालो के ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव ज्यादा रहता है जिसके कारण ये लोग अपने प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करते हैं. इस राशी के लोग हमेशा एक अच्छे साथी की खोज मे लगे रहते हैं जब तक की उनको उनके हिसाब का साथी न मिल जाए.

शुक्र का सम्बन्ध सुन्दरता, प्रेम, रोमांस, ऐशो आराम आदि से होता है अतः ऐसे लोग अपने अनोखे अदा, सुन्दर शारीर, आकर्षक व्यक्तित्त्व के कारण प्रसिद्ध रहते हैं. ऐसे लोगो को पिकनिक, घूमना फिरना, जीवन का आनंद लेना खूब पसंद होता है.

तुला राशि के लोग अपने जीवन को संतुलित रूप से जीने मे भरोसा रखते हैं और अपनी बुद्धिमानी के कारण ये इसमें सफल भी होते हैं. ये काफी खुले विचारो के होते हैं और बदलाव को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं और तुला राशी के लोग अपने प्रेमी और जीवन साथी से भी ऐसी ही अपेक्षा रखते हैं. लोग इनके तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं इनके व्यक्तित्त्व के कारण. इन लोगो के बोलने की अदा, चलने का ढंग, प्रस्तुतीकरण अलग ही प्रकार का होता है जो की अनायास ही लोगो का ध्यान आकर्षित कर लेता है. ऐसे लोग समाज में नया स्टाइल, फैशन को लाते हैं.

Watch video on Tula love life:


तुला राशि का चिन्ह है पैमाना/स्केल अतः इनका दिमाग बहुत जल्दी जल्दी बदलता है जिसके कारण इनको अपने प्रेम जीवन के बारे में निर्णय लेने में समय लगता है. उदाहरण के लिए अगर इनको किसी से प्रेम है तो ये उससे विवाह करने मे जल्दी नहीं करते हैं जिसके कारण समस्याए भी उत्पन्न हो जाती है. अच्छे की खोज में ये सदा लगे रहते हैं और इस विचारधारा के कारण ये कभी कभी अच्छे से भी हाथ धो बैठते है.

और पढ़िए तुला राशि के बारे मे .................................

अगर आपकी राशि तुला है और आप जीवन में समस्या से ग्रस्त है तो अपने बदलते हुए मूड पर नजर डालिए और अपने भय को अपने पे हावी न होने दीजिये. दुसरो पर निर्भर मत रहिये जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए. अपने पे भरोसा रखिये और थोड़ा रिस्क लीजिये जीवन का आनंद लेने के लिए.

अगर आप तुला राशि के व्यक्ति हैं और लव लाइफ मे समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी कुंडली दिखाए ज्योतिष को अभी और जानिए कैसे बनाए अपने प्रेम जीवन को सफल.

तुला राशि वालो को पता है की अपने साथी को कैसे खुश रखा जाए, कैसे अपने साथी को संतुष्ट करे, कैसे बनाए रखे अपने प्रेम सम्बन्ध को.

अगर कुण्डली में शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है तो तुला राशी वालो को प्रेम जीवन मे कठिनाइयो का करना पड़ सकता है. ऐसे मे अनुभवी ज्योतिष से मार्गदर्शन लेना शुभ होता है.

ज्योतिष को दिखाए अपनी कुंडली और जानिए.....
  • कौन सा रत्न आपके भाग्य को जगा सकता है. 
  • कौनसे ग्रह जीवन में बाधाएँ उत्पन्न कर रहे हैं.
  • जानिए कौन सी पूजाए जीवन मे शुभता बढ़ाएंगी.
  • जानिए अपने लव लाइफ के बारे मे और विस्तृत से.


rashi ka prem jivan, जानिए तुला राशि की लव लाइफ के बारे मे, love life of libra people, कुंडली मिलान विश्वसनीय ज्योतिष से. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...