] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Hriyali Teej Ka Mahattw in Hindi Jyotish

Hariyali teej ka mahattw in hindi, kya kare teej ko sukhi jivan ke liye. हर साल श्रावन महीने में शुक्ल पक्ष में तृतीय तिथि को एक बहुत ही ख़ास दिन होता है और इस दिन महिलायें विशेष पूजा अर्चना करती है | इस दिन हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है | इस समय सब तरफ हरियाली रहती है , वर्षा होती रहती है जिससे मौसम बहुत ही सुहाना रहता है | ऐसे में महिलाये मिलके खूब आनंद मानती है | इस साल 15 August २०२६ को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा. तृतीया तिथि 14 तारीख को शाम में लगभग 6:48 पे शुरू होगी और  १५  अगस्त को शाम में लगभग 5:28 पे समाप्त होगी. तो उदय तिथि के अनुसार तीज १५ अगस्त को मनाया जाएगा.   ये त्यौहार उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली । Hriyali Teej Ka Mahattw in Hindi Jyotish इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम संतान के लिए हरियाली तीज का व्रत और पूजाएँ करती हैं। ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था । हरियाली तीज के १ दिन बाद नागपंचमी का शुभ दिन आता है | शिव पुराण की...

Kya Mujhe Ye Sab Pasand Hai

क्या मुझे ये पसंद है, कुछ आदते जो हमेशा के लिए समस्या उत्पन्न कर देती हैं, कैसे कम करे अनावश्यक खर्चा, कुछ ऐसी चीजे जो हमे अलसी बना देते हैं और जीवन को संघर्षमय बना देते हैं. Best habits to avoid for a healthy life.
ऐशोआराम की जिन्दगी हम सभी को बहुत पसंद है परन्तु धीरे धीरे यही हमारे लिए हानिकारक सिद्ध हो जाता है जब हम इसके आदि हो जाते हैं और हमे पता भी नहीं चलता है की हमारी आदतों के कारण ही हम बीमार है, नुक्सान उठा रहे है.
nuksaan dayak adate
Kya Mujhe Ye Sab Pasand Hai

थोडा भी संघर्ष फिर हमे क्रोधी बना देता है, रोगी बना देता है, परेशान कर देता है, हम बैचैन हो जाते है, इलाज के लिए खूब पैसा खर्च करने को तैयार हो जाते है.
ये लेख सभी को सचेत करने के लिए है जिससे की समय रहते हम सभी अपनी कुछ आदतों को बदल डाले जिससे की सुखी और स्वस्थ जीवन जिया जा सके.
अगर आप वाकई में जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं, अगर आप वाकई में सफल होना चाहते हैं, अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो ये लेख आपको आत्मनिरीक्षण करने में मदद करेगा.
ऐसी बहुत सी आदतें है जो हमे अनजाने में बहुत नुक्सान पहुचाते हैं, हमारी बहुत सी परेशानी का कारण हमारे जीवन की कुछ आदते हैं और अगर हम एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाए तो निश्चित ही हम एक सफल और स्वस्थ जीवन के मालिक बन सकते हैं.
चलिए एक उदाहरण से हम ये समझने का प्रयास करते हैं. मेरे एक मित्र को हमेशा से ही पेट सम्बन्धी समस्याओं से गुजरना होता था. आये दिन वो मुझसे ये पूछते रहते की कोई दवा बताओ, कोई permanent इलाज बताओ , मैं पेट से बहुत परेशान रहता हूँ, कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी बहुत रहती है जिससे जीवन में मजा नहीं आ रहा है.
मैं उनसे यही पूछता की आप एक दिन ऐसा बताओ जिस दिन आपको ये सब शिकायत न हुई हो तो उन्होंने बताया की जब घर में कार्यक्रम रखा था तो उस दिन सारा दिन बहुत काम था पर उस दिन मेरा पेट बिलकुल ठीक था.
अतः मैंने उनको सलाह दी की अपनी जीवनचर्या को बदले, रोज पैदल चला करे, गाडी का उपयोग कम करे, टला गला कम खाए. इस प्रकार कुछ दिनों में उनको बहुत लाभ हुआ और उन्होंने बहुत सी आदतों में बदलाव किया जिससे उनकी सेहत में रोज सुधार हो रहा है.
उनकी वास्तव जो काम था उसमे उनको दिनभर बैठना होता था और जब कोई भी बाजार को काम हो तो गाडी उठाई और चल दिए. इस प्रकार उनका शारीर जकड़ता जा रहा था नसे कमजोर हो रही थी और उनको इस बात का अहसास ही नहीं था.
हम लोग भी इसी प्रकार अपने जीवन को आरामदायक बनाने के चक्कर में रोग के शिकंजे में फंसते जा रहे है. ये एक सच्चाई है की हमारे जीवन के समस्याओं का बहुत बड़ा कारण ख़राब पाचन शक्ति है. इसी से अन्य रोग भी उपजते हैं.
अतः जीवन शैली को बदल के हम पैसा भी बचा सकते है और एक स्वस्थ, सुखी जीवन जी सकते हैं.

अगर हम उन आदतों को जानना चाहते हैं जो नुक्सान दायक है तो हमे कुछ सवाल अपने आप से करने होंगे :

  1. क्या मुझे हर कार्य के लिए गाडी का प्रयोग करने लगा हूँ .अगर आपका जवाब हाँ में है तो आप निश्चित ही अपने शारीर को प्राकृतिक व्यायाम से वंचित रख रहे है. रोज चलना शुरू करे जिससे पूरा शारीर हिलता डुलता है नसें खुलती है और ऊर्जा भी बदती है.
  2. क्या आराम दायक जीवन जीने की आदत पड़ गई है और थोडा भी कष्ट मुझे परेशान कर देता है तो मान के चलिए की आप अपने आपको मुश्किल में डाल सकते हैं. क्यूंकि जीवन में उतार चड़ाव बहुत आते हैं और ऐसे में बहुत कुछ अगर शांति से सहन नहीं किया तो बहुत भयानक परिणाम भोगने पड़ते हैं.
  3. क्या मुझे कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत है और अगर आपका जवाब हाँ में हैं तो आप मान के चलिए की आप अपने पेट पर अत्याचार कर रहे हैं. क्यंकि सोडा ड्रिंक मे carbon-dioxide प्रचुर मात्रा में होता है और उससे बहुत नुक्सान होता है शारीर को . इसका रोज इस्तेमाल करने से पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है.
  4. क्या मुझे सिगरेट, सिगार, तम्बाखू आदि का सेवन करने की आदत है, अगर जावाब हाँ में है तो आप निश्चित ही अपने लिए एक जहर की पोटली तैयार कर रहे है. इनके सेवन से शारीर कमजोर होता है और लम्बे समय मे कई प्रकार की बीमारियाँ हमे घेर लेती है.
  5. क्या मुझे सोशल नेटवर्किंग साइट्स की लत लग गई है. अगर आपका जवाब हाँ में है तो आप निश्चित ही गलत कर रहे है, इससे आप धीरे धीरे लोगो के संपर्क से वंचित हो जायेंगे, रोज लोगो से व्यक्तिगत रूप से मिलना बहुत जरुरी है जिससे की आप ज्यादा सिख पाएंगे, समझ पाएंगे जिससे आप जीवन मई आगे बाद पाएंगे. और लगातार कंप्यूटर पर या on-line रहने पर physical activities कम हो जाती है जो की नुक्सानदायक है.
  6. क्या मैं रोज फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद करता हूँ. अगर आप का जवाब हाँ में है तो आप शारीर में fat बड़ा रहे हैं. जिससे की आगे चलके कई बीमारियों का सामना करना पड़ेगा.
  7. क्या मुझे समोसा, कचोरी, बजिये, पकोड़ी आदि तैलीय पदार्थ खाने की आदत हो गई है. अगर ऐसा है तो ये ठीक नहीं है इससे transfat का खतरा बढता है जिससे कई बीमारी हो जाती है.
ये तो कुछ आदते है जिनका उल्लेख यहाँ किया गया है परन्तु अगर हम आत्मनिरीक्षण करे तो ऐसे बहुत से और आदतें हमारे सामने आयेंगे जिससे की हम अपना जीवन शंघर्श्मय बना रहे है.
कुछ सही आदतें अपना के हम अपना जीवन सुचारू रूप से चला सकते है. स्वास्थय से बड़ी संपत्ति नहीं होती है. अतः स्वस्थ रहे , मस्त रहे, संपन्न रहे.
और सम्बंधित लेख पढ़े:
क्या मुझे ये पसंद है, कुछ आदते जो हमेशा के लिए समस्या उत्पन्न कर देती हैं, कैसे कम करे अनावश्यक खर्चा, कुछ ऐसी चीजे जो हमे अलसी बना देते हैं और जीवन को संघर्षमय बना देते हैं. Best habits to avoid for a healthy life.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...