] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

August Grah Gochar bhavishyawani in hindi jyotish

August 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि अगस्त महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, August prediction, अगस्त में कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर, planetary transits in August  2026. August Grah Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रोजाना होने वाली घटनाओं को जानने के लिये, साप्ताहिक घटनाओं को जानने के लिए, मासिक घटनाओं को जानने के लिए, गोचर कुंडली का अध्ययन किया जाता है | सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं और साथ ही अपनी स्थिति भी बदलते हैं जिसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आने वाला अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। अगस्त में कई ग्रह अपनी राशि तो बदलेंगे ही साथ ही कुछ ग्रह की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह के परिवर्तन से जातकों के जीवन के साथ देश-दुनिया में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है।  August Grah Gochar 2026 August Grah Gochar bhavishyawani in hindi jyotish आइये जानते हैं की अगस्त 2026 में कौन से बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे गोचर कुण्डली में ? 1 अगस्त शनिवार को शुक्र अपने...

April Poornima Ka Jyotish Prabhav

April 2025 Poornima Ka Jyotish Prabhav, 12 Rashiyo Par Kya Asar Hoga Purnima ka, पूर्णिमा के उपाय.

अप्रैल 2025 पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व:

अप्रैल 2025 में पूर्णिमा अपने साथ ब्रह्मांडीय ऊर्जा, आत्मनिरीक्षण और परिवर्तन का एक शक्तिशाली मिश्रण लेकर आएगी। भारतीय पंचांग के अनुसार अप्रैल पूर्णिमा "12 अप्रैल, 2025, शनिवार" की रात को होगी और गोचर कुंडली में चंद्रमा "कन्या" राशि में 13 अप्रैल की सुबह 7:49 बजे तक रहेगा और फिर चंद्रमा "तुला" राशि में प्रवेश करेंगे जो रिश्तों, प्रेम, न्याय और आंतरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद करेगा। April 2025 Poornima

शुक्र द्वारा शासित तुला राशि प्रेम, साझेदारी, सौंदर्य और कूटनीति को नियंत्रित करती है। जब चन्द्रमा इस राशि में हो तो ब्रह्मांड हमें अपने व्यक्तिगत जीवन और कामकाजी जीवन में संतुलन की जांच करने के लिए प्रेरित करता है, हमें दूसरों के साथ और खुद के भीतर सामंजस्य की ओर धकेलती है।

April 2025 Poornima Ka Jyotish Prabhav, 12 Rashiyo Par Kya Asar Hoga Purnima ka, पूर्णिमा के उपाय.
April 2025 Poornima Ka Jyotish Prabhav

Watch Video Here

आइये जानते हैं की १२ राशियों पर पूर्णिमा का क्या प्रभाव होगा?

मेष राशि:

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से मेष राशि के संपर्क बढ़ेंगे, संबंधो में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, जो लोग विवाह के लिए साथी की तलाश में हैं उन्हें इस दिन निर्णय लेने चाहिए, जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे. आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और इसी के साथ आप naye निर्णय ले पायेंगे जीवन में आगे badhne के लिए. April 2025 Poornima

वृषभ राशि : 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगो को प्रेम जीवन में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा, जीवन में खुशियाँ बढेंगी, रुका धन प्राप्त होने के रास्ते खुलेंगे, यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं.

मिथुन राशि:April 2025 Poornima

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ के रास्ते खुलेंगे, पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी, किसी भी प्रकार के बहस से बचें अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है.  विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाडियों के लिए समय शुभ रहेगा. 

कर्क राशि:

अप्रैल 2025 पूर्णिमा के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को मनोरंजन के लिए यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं साथ ही पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी. आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी.  April 2025 Poornima

सिंह राशि:

अप्रैल 2025 पूर्णिमा के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों के रुके काम पूरे होने लगेंगे, आपको मान सम्मान मिलने के योग मजबूत होंगे, जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे.

कन्या राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से कन्या राशि के लोगों को धन लाभ के रास्ते खुलेंगे, जो लोग मार्केटिंग का काम करते हैं, वक्ता है, उन्हें ज्यादा फायदा नजर आयेगा. आकस्मिक रूप से किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. 

तुला राशि:

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से तुला राशि के लोगों की रचनात्मकता बढ़ेगी, आपके संबंधो में प्रगाढ़ता देखेने को मिलेगी, जो लोग विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे.April 2025 Poornima

वृश्चिक राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मनोरंजन के लिए यात्राओं पर जाने के योग खुलेंगे, धर्म और समाजसेवा के कार्यो में योगदान बढेगा, कुछ नया सीखने के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. 

धनु राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से धनु राशि के लोगों के लिए आय के स्त्रोत खुलेंगे, आपकी अधूरी इच्छाओं के पूरा होने के योग मजबूत होंगे, जो Log नौकरी ढूंढ रहे हैं या फिर नौकरी बदलना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे. April 2025 Poornima

मकर राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से मकर राशि के लोगो को मान सम्मान मिलने के योग मजबूत होंगे, नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, नौकरी वालो के पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे.

कुम्भ राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से कुम्भ राशि के लोगों को गुरुजनों और पिता से लाभ होने एक योग मजबूत होंगे, जो लोग किसी प्रकार की आद्यात्मिक साधना करते हैं उन्हें आगे बढ़ने के रास्ते मिलेंगे. कुछ नया सीखने के लिए समय शुभ रहेगा. April 2025 Poornima

मीन राशि: 

अप्रैल 2025  पूर्णिमा के प्रभाव से मीन राशि के लोगों को आकस्मिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है, किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं, जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ देखने को मिलेगा. 

अप्रैल पूर्णिमा के लिए कुछ उपाय : 

  1. मन और शरीर में चंद्र ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पूर्णिमा में ध्यान लगाने का प्रयास करें।
  2. खुद को उर्जित करने के लिए खुले आसमान के नीचे कुछ समय बिताना चाहिए. 
  3. पूर्णिमा की रात में मून स्टोन या मोती को भी चार्ज किया जा सकता है।
  4. इस दिन चन्द्र मंत्र का जाप कर सकते हैं.
  5. शिव पूजा बहुत अच्छा होता है. 
April 2025 Poornima Ka Jyotish Prabhav, Full Moon Of April, 12 Rashiyo Par Kya Asar Hoga Purnima ka, पूर्णिमा के उपाय.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...