] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2026,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2026:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की...

Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा, क्या होगा असर १२ राशियो पर,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव, Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal.

शक्ति, जोश, उत्तेजना से सम्बंधित रखने वाला ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण लोगो के जीवन में और वातावरण में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे | 

मंगल का सम्बन्ध जीवन शक्ति, शारीरिक उर्जा, सहनशक्ति, इच्छाशक्ति, साहस आदि से होता  है |

मंगल 13 September शनिवार को रात्री में लगभग  8:18 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे | तुला राशी के स्वामी शुक्र है अतः अब मंगल शुक्र के राशि में आएंगे और जीवन में संतुलन बनाने में मदद करेंगे |

इस गोचर से रिश्तो में सुधार होगा विशेषकर उन लोगो के जो की किसी कारणवश समस्या से गुजर रहे हैं | लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी, बाजार में क्रियाशीलता बढ़ जायेगी | लोग अपने शौक और मनोरंजन में ज्यादा खर्चा करेंगे | 

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा, क्या होगा असर १२ राशियो पर,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव, Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal.
Mangal Ka Tula Rashi Mai Gochar Ka Fal

Watch Rashifal on YouTube

आइये जानते हैं की मंगल के तुला राशि में गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?


मेष राशिफल :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो के समपर्क बढ़ेंगे, व्यापारियों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा परन्तु वैवाहिक जीवन में संकट उत्पन्न कर सकता है | जो लोग नौकरी में हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है या फिर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है | मेष राशि के लोगो में उर्जा बढ़ने से आक्रामकता भी बढती हुई नजर आएगी | जीवन साथी के साथ व्यवहार करते समय संयम बरतें, यात्रा करते समय सावधानी बरते |

वृषभ राशि :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो की शक्ति बढ़ेगी, रुका धन प्राप्त होगा, भूमि में निवेश करने के योग बनेंगे | आपको इस बात का भी ध्यान रखना है की आपके अन्दर अनैतिक विचार उत्पन्न होंगे जिसके कारण आप किसी समस्या में फंस सकते हैं अतः अपने विचारो पर ध्यान रखें और नियंत्रण भी | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | किसी यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे | 

मिथुन राशि:

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से मिथुन राशि के जो लोग कला जगत से जुड़े है, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है | आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या फिर जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनको मौके मिलेंगे |  विद्यार्थियों के लिए समय काफी जोश बढाने वाला होगा, आपके अन्दर नई उर्जा बनेगी जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे | अहंकार के कारण प्रेमियों के बीच अनबन हो सकती है अतः ध्यान रखें | जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे |

कर्क राशिफल :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से कर्क राशि के जो लोग भूमि या घर या वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए शुभ समय बनाएगा | नौकरीपेशा लोगो के ऊपर नई जिम्मेदारियां आएँगी और आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करके नाम और यश भी प्राप्त करेंगे | पारिवारिक क्लेश के कारण मानसिक तनाव बना रह सकता है | संतान के कारण परेशानी में आ सकते हैं| व्यापारियों के लिए समय उन्नतिकारक रहेगा | 

सिंह राशि:

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो के पराक्रम में वृद्धि होगी, समाज सेवा और धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे | आपके अन्दर ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढेगा जिससे आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और साथ ही अपनी कमजोरियों को भी दूर कर पायेंगे | भाई बहनों के साथ संबंधो में उतार चढ़ाव ज्यादा नजर आएगा आपको | संयमित व्यवहार करें तो सब अच्छा रहेगा | 

कन्या राशि :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से  कन्या राशि के लोग अब आक्रामक हो सकते हैं जिससे अनावश्यक वाद-विवाद बढेगा, अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे | स्वास्थ्य में आकस्मिक बदलाव आपको परेशां कर सकता है | हालांकि आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप नई चुनौतियों को स्वीकार कर पाएंगे | अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको प्रसन्नता देगा | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं या वक्ता हैं उनके लिए समय विशेष फलदाई रहेगा |

तुला राशि :

13 Septemberको मंगल के तुला राशि में गोचर से  तुला राशि के लोगो में रचनात्मकता बढ़ेगी, आत्मविश्वास बढेगा, नए लोगो से आपके संपर्क बढ़ेंगे| जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करना चाहते हैं या फिर नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय शुभ रहेगा |नए वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे |

वृश्चिक राशि :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | लम्बे समय के लिए निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा | वृश्चिक राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी | किसी को उधार देने से बचें तो अच्छा रहेगा | किसी भी प्रकार के बहस से और झगड़ो से दूर रहें अन्यथा फंस सकते हैं | 

धनु राशि:

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से  धनु राशि के लोगो के लिए जहाँ धन की आवक को बढ़ाएगा वहीँ दूसरी और खर्चे के रास्ते भी खोल देगा | अतः इस समय का उपयोग आप निवेश के लिए कर सकते हैं | जो लोग कला जगत से जुड़े हैं , शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें काफी लाभ होगा |  आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे | छात्रों के लिए समय काफी उर्जा से भरा हुआ रहेगा |

मकर राशि :

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो को मान, सम्मान पदोन्नति मिल सकती है |आपके अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए आप अब कदम उठाएंगे | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए भी समय अनुकूल रहेगा | माता का सहयोग प्राप्त होगा पर उनके स्वास्थ्य को लेके चिंता भी उत्पन्न हो सकती है | नौकरीपेशा लोगो को पदोन्नति मिल सकती है | 

कुंभ राशि:

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से कुंभ राशि के लोगो को पैतृक संपत्ति के मामलो में सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे| धर्म और समाज सेवा के कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी | जो लोग कुछ नया सीखना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा | परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं | आपके अन्दर रचनात्मकता बढ़ेगी जिससे काम काज में सफलता मिलेगी | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

मीन राशि:

13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो के जीवन में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं | स्वास्थ्य में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्यो से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल और उन्नतिकारक रहेगा | आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए कदम उठाएंगे | आपको अब ये ध्यान रखना है की उत्तेजना में आके किसी से आप बहस न करें अन्यथा अशांति के कारण परेशां होना पड़ेगा |

तो इस प्रकार हमने जाना की 13 September को मंगल के तुला राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है |

अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए कामकाजी जीवन के बारे में अपनी कुंडली के अनुसार |
  • जानिए कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन|
  • जानिए अपने लिए भाग्यकारक रत्न के बारे में |
  • जानिए कौन सी पूजा आपके लिए उपयुक्त है |

मंगल का तुला राशि में गोचर कब होगा,क्या होगा असर १२ राशियो पर, Mars Transit in Libra Predictions,  जानिए मंगल के तुला राशी में प्रवेश का प्रभाव |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...