Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

5 Hasth Mudra Swasth Jivan Ke liye

5 Hast Mudras for health benefits, Hast mudra chikitsa, मुद्रा विज्ञान चिकित्सा, पांच प्रमुख हस्त मुद्रा|

मानव शरीर रहस्यों से भरा हुआ है| ध्यान और योग के अभ्यास से हम शरीर के रहस्य को जान सकते हैं, महसूस कर सकते हैं | हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है जोकि है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश|

इन तत्वों के असंतुलित होने पर ही शरीर में रोग पैदा होते हैं |यदि हम इनका संतुलन करना सीख जाएं तो हम रोगमुक्त रह सकते हैं और अगर किसी रोग से ग्रस्त हैं तो उससे छुटकारा भी जल्दी ही पा सकते हैं | हस्त मुद्रा चिकित्सा में हम अपने हथेली और उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं और विभिन्न प्रकार की मुद्राओं का निर्माण करते हैं जिनके अभ्यास से हमारा शरीर ऊर्जा का संतुलन कर पाता है और रोगमुक्त रह पाता है|

मुद्राओं का योग में बहुत ही ज्यादा महत्व है और यह अनुभूत है कि जब भी मुद्राएं बनाई जाती है तो हजारों नसो एवं नाड़ियो को प्रभावित करती है और उसका प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है | हस्त मुद्राओं का इस्तेमाल जैसे ही किया जाता है उसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ने लग जाता है तुरंत |

5 Hast Mudras for health benefits, Hast mudra chikitsa, मुद्रा विज्ञान चिकित्सा, पांच प्रमुख हस्त मुद्रा|
5 Hasth Mudra Swasth Jivan Ke liye 


हस्त-मुद्रा योग शरीर को स्वस्थ रखने की एक बहुत ही सरल चिकित्सा पद्धति है, जिसमें व्यक्ति को एकाग्र होकर बैठना होता है और अपने हाथों की उंगलियों की सहायता से अलग-अलग आसन-आकृति बनानी होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा तो ये है की बिना किसी खर्चे के हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं | असाध्य रोगों में इसका प्रयोग होता है | 

इस लेख में हम 5 मुद्राओं को बनाना सीखेंगे और उसके फायदे जानेगे | हम इन मुद्राओं को करने में सावधानी को भी जानेंगे | 

अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए और बीमारियों को दूर करने के लिए हस्तमुद्रा योग हमे रोज करना चाहिए | ये विद्या सभी के लिए सामान रूप से उपयोगी है।

आइये जानतेहैं मुद्राओ को करने से पहले कुछ ख़ास बातें :

  • किसी भी मुद्रा का प्रयोग करने से पहले किसी भी आसन पर जरूर बैठे हैं जैसे कि सुख-आसन, वज्रासन, पद्मासन आदि |
  • किसी भी मुद्रा का अभ्यास हमें रोज करना चाहिए नियम से और निश्चित समय में | 
  • कम से कम 30 मिनट तो Mudra Abhyas जरूर करना चाहिए|
  • किसी भी मुद्रा को करने के समय जिन उंगलियों का इस्तेमाल ना हो उन्हें बिल्कुल सीधी रखें |


अब आइये जानते हैं 5 सरल परन्तु चमत्कारी हस्त मुद्राओं के बारे में :

आकाश मुद्रा/Akash Mudra :

मध्यमा उंगली को अगर अंगूठे के अग्रभाग से मिला दिया जाए और तीनों उंगलियों को सीधी रखें तो आकाश मुद्रा बन जाती है| 
akash mudra in hasth chikitsa
आकाश मुद्रा 


Akaash Mudra ke laabh:
ये मुद्रा कान के रोगों में, ह्रदय रोगों में, हड्डी की कमजोरी में बहुत फायदा करता है | 
इस आकाश मुद्रा का नियमित अभ्यास करने पर कान के रोगों में फायदा होता है जैसे कम सुनाई देना, बहरापन आदि | जिनको हड्डियों की कमजोरी है और जिन को हृदय से संबंधित कोई रोग है तो इस मुद्रा के अभ्यास से बहुत लाभ होता है |

वायु मुद्रा/Vayu मुद्रा :

तर्जनी उंगली को मोड़कर अंगूठे के मूल में लगाकर हल्का दबा दिया जाए और बाकी सभी उंगलियों को सीधी रखा जाए तो बन जाता है वायु मुद्रा |
वायु मुद्रा/Vayu मुद्रा  in hastha chikitsa
वायु मुद्रा 


Vayu Mudra Ke Labh:
जिन लोगो को गैस की समस्या रहती हो उनके लिए रामबाण है ये हस्त मुद्रा | इससे वायु शांत होती है, लकवा साइटिका, गठिया, संधिवात, घुटने के दर्द में लाभ होता है | गर्दन के दर्द, रीड के दर्द में फायदा होता है |

शून्य मुद्रा/Shuny Mudra:

मध्यमा उंगली को मोड़कर अंगूठे के मूल में लगाएं और अंगूठे से दबाए इससे बनता है शून्य मुद्रा |
शून्य मुद्रा/Shuny Mudra in hashta chikitsa
शुन्य मुद्रा 


Sunya Mudra Ke laabh:
इसके नियमित अभ्यास से कान के सभी प्रकार के रोगों में लाभ होता है, बहरापन दूर होता है, शब्द साफ सुनाई देने लगते हैं, मसूड़ों की पकड़ मजबूत होती है तथा गले के रोग एवं थायराइड रोग में इससे बहुत फायदा होता है |

पृथ्वी मुद्रा/Prithvi Mudra:

अगर अनामिका उंगली को अंगूठे के अग्र भाग से लगाकर  रखा जाए तो पृथ्वी मुद्रा का निर्माण होता है | 
पृथ्वी मुद्रा/Prithvi Mudra in hastha chikitsa
Prithvi mudra


Prithvi Mudra Ke laabh:
इससे शरीर में स्फूर्ति, कांति एवं तेजस्विता आती है, शारीरिक कमजोरी दूर होती है, दुर्बल व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है ये, यह मुद्रा पाचन क्रिया को ठीक करती है और वजन बढाने में मदद मिलती है, जीवनी शक्ति का विकास होता है, सात्विक गुणों का विकास करती है, दिमाग में शांति लाती है तथा विटामिन की कमी को दूर करती है |

वरुण मुद्रा/Varun MUDRA:

कनिष्ठिका उंगली और अंगूठे के अग्र भाग को मिला के रखें तो बनता है वरुण मुद्रा | 
वरुण मुद्रा/Varun MUDRA in hastha chikitsa
Varun Mudra


Varun Mudra Ke laabh: 
ये हस्त मुद्रा जल तत्त्व से सम्बंधित रोगों में बहुत लाभदायक है, चरम रोगों में फायदेमंद है, यह मुद्रा शरीर में रूखापन नष्ट करके चिकनाई बढ़ाती है, इसके अभ्यास से  चमड़ी चमकीली तथा मुलायम बनती है, रक्त विकार दूर होते हैं, जल तत्व की कमी से उत्पन्न व्याधियां दूर होती हैं, मुहांसों को नष्ट करती है और चेहरे को सुंदर बनाती है | इसमें इस बात का ध्यान रखें कफ प्रकृति वाले इसका ज्यादा स्तेमाल न करें | 

तो इस प्रकार हमने मुद्रा चिकित्सा के अंतर्गत अभी सबसे पहले 5 मुद्राओं को जाना है और इन मुद्राओं का अगर आप नियमित अभ्यास करें तो इसमें कोई शक नहीं कि एक स्वस्थ जीवन हम जी सकते हैं | अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं और इनमें से किसी भी मुद्रा का अभ्यास आप करते आए हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर अपने अनुभवों को शेयर करें इसी प्रकार के उपयोगी लेखो के लिए जुड़े रहिये हमसे | आप हमारे facebook page ko bhi follow kar sakte hain |

5 Hast Mudras for health benefits, Hast mudra chikitsa, मुद्रा विज्ञान चिकित्सा, पांच प्रमुख हस्त मुद्रा|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...