] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 13 से 18 July 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए सर्...

Ashadh Mahine Ki Gupt Navratri Ka Mahattw

Gupt Navratri kab se hai 2026, गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए,  Ashad mahine ki gupt navratri 2026. 
 
Gupt Navratri 2026: नवरात्री का अर्थ है 9 विशेष दिन जब कोई भी व्यक्ति साधना कर सकता है अपने अध्यात्मिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए या फिर भौतिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए | ज्योतिष के हिसाब से और तंत्र के हिसाब से भी नवरात्री बहुत महत्त्वपूर्ण दिन होते हैं जब हम अपने जीवन को निष्कंटक करने के लिए साधना कर सकते हैं, पूजा कर सकते हैं.

इस बार  15 july, Budhwar से 22 जुलाई  तक अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री रहेगी, चतुर्थी तिथि का क्षय होने के कारण गुप्त नवरात्री 8 दिनों की होगी. इन दिनों तांत्रिक, सिद्धि हेतु पूजाएँ करते हैं, अध्यात्मिक जिज्ञासु ज्ञान हेतु साधनाएं करते हैं और सांसारिक लोग भौतिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु साधना करते हैं.

इस बार माता की सवारी नौका रहेगी अतः बारिश के अच्छे संकेत हैं.

Gupt Navratri kab se hai 2026, गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए,  Ashad mahine ki gupt navratri 2026.
Ashadh Mahine Ki Gupt Navratri Ka Mahattw

🌺 चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2026 🌺

तिथि दिन व तारीख पूजा / देवी
प्रतिपदा 15 July 2026, बुधवार 🌸 घटस्थापना (कलश स्थापना) एवं माँ शैलपुत्री की पूजा
द्वितीया 16 July 2026, गुरुवार 🌼 माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
तृतीया एवं चतुर्थी 17 July 2026, शुक्रवार 🌺 माँ चंद्रघंटा एवं 🌻 माँ कूष्मांडा की पूजा
पंचमी 18 July 2026, शनिवार 🌷 माँ स्कंदमाता की पूजा
षष्ठी 19 July 2026, रविवार 🌹 माँ कात्यायनी की पूजा
सप्तमी 20 July 2026, सोमवार 🔥 माँ कालरात्रि की पूजा
अष्टमी 21 July 2026, मंगलवार 🤍 माँ महागौरी की पूजा
नवमी 22 July 2026, बुधवार माँ सिद्धिदात्री की पूजा
🙏 जय माता दी 🙏
अनुक्रमणिका :

क्या करे गुप्त नवरात्री में जीवन को सफल बनाने के लिए? Gupt Navratri 2026

  1. अगर विवाह में बाधा आ रही हो तो माँ कात्यायनी का पूजन करे रोज और प्रार्थना करे. माँ की कृपा से अच्छा जीवन साथी मिलेगा.
  2. अगर कोई काला जादू से ग्रस्त है तो उन्हें देवी कवच का पाठ रोज सुबह शाम करना चाहिए 9 बार.
  3. अगर शत्रु परेशान कर रहे हो तो माँ काली को १०८ जास्वन्दी/गुडहल के फूलो की माला अर्पित करे. 
  4. व्यापार को बढाने के लिए नागकेसर से भोजपत्र पर स्वास्तिक बना के गुप्त नवरात्रि के ९ दिन पूजन करे फिर उसे तिजोरी में रख दे. 
  5. सम्पन्नता के लिए गाय के घी का दीपक रोज जलाए माँ के सामने. 
  6. कन्या पूजन अवश्य करे और उन्हें उपहार भी दे साथ ही आशीर्वाद ले. 
  7. अगर कोई दंपत्ति को संबंधो में बहुत परेशानी आ रही है तो उन्हें देवी मंदिर में श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए. 

किन बातों का ध्यान रखें  गुप्त नवरात्री में :

  • अपनी पूजा की गोपनीयता बना के रखे. 
  • किसी को भी दुःख ना हो इस बात का ध्यान रखे. 
  • गुप्त नवरात्री में किसी का अपमान ना करे. 
  • किसी भी प्रकार की हिंसा से अपने आपको बचा के रखे. 
  • अगर आप साधना कर रहे है तो शारीरिक और मानसिक पवित्रता बना के रखे |
  • सात्विक भोजन करे.


कौन कौन सी पूजाएँ कर सकते है गुप्त नवरात्री में ?

  • भक्तगण मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना कर सकते हैं  गुप्त नवरात्री में |
  • जो लोग इस भौतिक जीवन में सुख सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी ये 9 दिन बहुत ख़ास है |
  • जो लोग तंत्र सिद्धियाँ चाहते हैं उनके लिए भी ये गुप्त नवरात्री बहुत ख़ास समय है |
  • जो लोग किसी मंत्र का जप कर रहे हैं काफी समय से, वे लोग भी नवरात्री में अपने मंत्रो को जागृत करने के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं | Gupt Navratri 2026
  • जो लोग अपने प्रेम जीवन में काफी परेशान हैं , वे लोग भी माता से प्रार्थना कर सकते हैं |
  • जो लोग धन के समस्या से गुजर रहे हैं, वे लोग भी धन प्राप्ति प्रयोग कर सकते हैं |
  • जिन शादी शुदा लोगो को गृहस्थी में समस्या आ रही है, वे लोग भी अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयोग कर सकते है |
  • अगर आपके जीवन में कुंडली में ग्रहों के कारन परेशानी आ रही है तो भी इस गुप्त नवरात्री में आप शांति पूजा कर सकते हैं |
  • अगर किसी पे काला जादू किया गया है तो भी आप अपने आपको बचाने के लिए गुप्त नवरात्री में प्रयोग कर सकते हैं |

माता के सवारी के बारे में जानने के लिए देवी पुराण में कहा गया है की -

शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।
गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥

अर्थात - अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू हो तो मां हाथी पे, मंगलवार या शनिवार हो तो घोड़े पे सवार हो के आती हैं |
गुरुवार और शुक्रवार हो तो डोली में आती हैं। अगर बुधवार हो तो नौका में सवार होकर आती हैं।Gupt Navratri 2026

🌺 आदिशक्ति की दस महाविद्याएँ 🌺

सनातन धर्म में दशमहाविद्याएँ माँ आदिशक्ति के दस दिव्य एवं रहस्यमयी स्वरूप हैं। प्रत्येक महाविद्या सृष्टि, शक्ति, ज्ञान, वैराग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के एक विशिष्ट आयाम का प्रतिनिधित्व करती है।

🖤 1. माँ काली

काल, शक्ति और संहार की अधिष्ठात्री। भय का नाश कर साधक को निर्भय बनाती हैं।

💙 2. माँ तारा

संकटों से तारने वाली करुणामयी देवी। ज्ञान और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

🌸 3. माँ त्रिपुर सुंदरी (षोडशी)

सौंदर्य, प्रेम, आनंद और श्रीविद्या की परम अधिष्ठात्री।

🌍 4. माँ भुवनेश्वरी

सम्पूर्ण ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी, जो समस्त सृष्टि का संचालन करती हैं।

🔥 5. माँ भैरवी

तप, शक्ति, साहस और आध्यात्मिक जागरण की देवी।

⚡ 6. माँ छिन्नमस्ता

त्याग, आत्मबलिदान और कुंडलिनी जागरण की प्रतीक।

🌫️ 7. माँ धूमावती

वैराग्य, शून्यता और परम ज्ञान का स्वरूप।

🛡️ 8. माँ बगलामुखी

शत्रुओं की वाणी और शक्ति को स्तंभित करने वाली दिव्य शक्ति।

🎵 9. माँ मातंगी

वाणी, संगीत, कला और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी।

🌺 10. माँ कमलात्मिका (कमला)

धन, वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी।

"दशमहाविद्याएँ केवल देवी के दस स्वरूप नहीं, बल्कि जीवन के दस आध्यात्मिक रहस्यों का दिव्य प्रकाश हैं।"
अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए,gupt navratri,कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्री में, Ashad mahine ki gupt navratri 2026.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...