] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

GarbhRakshaAmbika Strotram Lyrics

गर्भरक्षाम्बिका स्तोत्रम् माता श्री गर्भरक्षाम्बिका की स्तुति और प्रार्थना का एक श्रद्धापूर्ण स्तोत्र है। इसमें देवी को गर्भस्थ शिशु की रक्षिका, मातृस्वरूपा, कल्याणदायिनी और जगन्माता के रूप में स्मरण किया गया है। परंपरा में इस स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से गर्भवती माताओं और उनके परिवारों द्वारा माता की कृपा, संरक्षण और मंगल की भावना से किया जाता है। इस स्तोत्र में भक्त माता से प्रार्थना करता है कि वे गर्भस्थ शिशु की रक्षा करें, माता को शक्ति एवं शांति प्रदान करें और परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। स्तोत्र में देवी के करुणामयी, सुंदर और मंगलकारी स्वरूप का वर्णन करते हुए उनके चरणों में श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया गया है। GarbhRakshaAmbika Strotram Lyrics ॐ श्री गर्भरक्षाम्बिकायै नमः। गर्भरक्षाम्बिकास्तोत्रम् श्रीमाधवी-काननस्थे गर्भरक्षाम्बिके पाहि भक्तं स्तुवन्तम् ॥ वापीतटे वामभागे वामदेवस्य देवस्य देवी स्थिता त्वम् । मान्या वरेण्या वदान्या पाहि गर्भस्थजन्तून् तथा भक्तलोकान् । श्रीमाधवी-काननस्थ...

Laxmi Bandhan Ka Samadhan

लक्ष्मी बंधन क्या होता है, कैसे जाने की तंत्र द्वारा बाँधा गया है, कैसे मुक्ति पायें, जानिए ज्योतिष द्वारा हल लक्ष्मी बंध समस्या का.

ये सवाल अक्सर कई जगहों से हुआ है की हम पर लक्ष्मी बंधन किया गया है, कही से भी आय नहीं हो पा रही है, जबकि पहले सब ठीक चल रहा था. अचानक से व्यापार पूरा ख़त्म हो गया और अब जिस काम में भी हाथ डालते है, घाटा होता है. 
income ke raste kaise khole, laxmi bandhan se chutkara
Laxmi Bandhan Ka Samadhan
जब ऐसा हो तो जरुरी नहीं की हमेशा किसी ने तंत्र द्वारा बाँधा हो, कई बार किसी ख़राब ग्रह के कारण भी ऐसा होता है अतः पूरी तरह जांच करवाने के बाद ही सही प्रयोग करना चाहिये.
बहरहाल इस लेख में हम ये जानेनेगे की लक्ष्मी बंधन क्या होता है और कैसे जाने की ऐसा कुछ हुआ है. 

आइये जानते हैं की laxmi bandhan क्या है?

कई बार ऐसा होता है की किसी का व्यापार या नौकरी बहुत अच्छी चल रही होती है और अचानक से सब ख़त्म हो जाता है, इसका कारण ये हो सकता है की किसी जलने वाले या फिर किसी शत्रु ने जानबुझकर नुक्सान पहुचाने के लिए बंधन प्रयोग किया हो जिसके कारण सब ख़त्म होता जा रहा हो, दिमाग ने काम करना बंद कर दिया हो, जिस भी काम में हाथ डाला जाए, वही नुक्सान हो रहा हो.
अगर ऐसा है तो सबसे पहले अच्छे ज्योतिष से संपर्क करके इसका हल तुरंत करना चाहिए, देर होने पर कुछ भी हाथ में नहीं रहता है. 

कैसे जाने की किसी ने लक्ष्मी बंधन का प्रयोग किया है?

ये सवाल बहुत महत्त्वपूर्ण है तो यहाँ बताना चाहेंगे की कुछ मंत्रो के प्रयोग से इसे जांचा जाता है परन्तु अगर आप खुद जांचना चाहे तो इसके लिए आपके खुद के अनुभव काम में आएगा.
आपको बारीकी से अपने साथ घटने वाली घटनाओं का अध्ययन करना चाहिए जैसे –
  • आपके जीवन में अचानक से सब कुछ बदल तो नहीं गया है नकारात्मक तौर पे.
  • कही बुरे बुरे सपने तो लगातार नहीं आ रहे हैं?
  • स्वप्न में और जागने पर भी कही आपका दम घुटता हुआ तो महसूस नहीं हो रहा है.
  • कहीं सांप के डसने का स्वप्न तो नहीं आ रहा है.
  • कहीं आपके पास से कोई दुर्गन्ध तो नहीं आ रही है.
  • हमेशा कही आपको ऐसा तो नहीं लगता है की आपके साथ कोई है और डर आपको सता रहा हो.
  • व्यापार की जगह या घर पर कुछ ऐसी चीजे मिल रही हो जिस पर आपको संशय हो.
  • पूरा काम बनके भी हाथ में कुछ नहीं लगता हो.
  • किसी धार्मिक स्थान में जाने का मन ही नहीं कर रहा है.
  • अचानक से आप किसी नशे के आदि तो नहीं होते जा रहे हैं. 
  • ऐसा भी होता है की आपके हाथो से गाय और कुत्ते भोजन भी नहीं करते हैं.
इस प्रकार के अनचाहे घटनाओं का होना ये बताता है की शायद बंधन प्रयोग किया गया है जिससे सबकुछ नष्ट हो जाए. ऐसा होने पर जातक कार्य नहीं कर पाता है और गर्त में गिरता चला जाता है, कर्जा बढ़ता चला जाता है, परिवार में क्लेश बढ़ता चला जाता है.

बंधन दोषो के बारे में और पढ़िए >>

लक्ष्मी बंधन का उपाय:

इसका कोई एक उपाय नहीं होता है जैसे प्रयोग हुआ होता है वैसा उपाय की आवश्यकता होती है और कई बार तो जातक खुद उपाय करने की स्थिति में भी नहीं रहता है. ऐसे में घर का कोई भी सदस्य उसकी मदद कर सकता है.



कुछ उपाय निचे दे रहे हैं जो आप खुद प्रयोग कर सकते हैं:
  1. जिस व्यक्ति पर प्रयोग हुआ हो उसे चाहिए की वो रोज गंगा जल डालके स्नान करे, कम से कम ४० दिन. 
  2. इसी के साथ व्यापारिक स्थल और घर पर भी गंगा जल का छिडकाव सुबह और शाम को करे.
  3. दुर्गा कवच का पाठ रोज करे सुबह और शाम को किसी सिद्ध माता मंदिर में बैठके और लक्ष्मी बंधन से मुक्ति के लिए प्रार्थना करे. 
  4. थोड़े राई के दाने ले और सामने रखके किसी भी हनुमानजी के मंत्र का जप करे थोड़ी देर, फिर राई के दानों को अपने व्यापारिक स्थल के चारो तरफ डालके घेरा बना दे.
  5. अगर घर पर भी या फिर किसी ख़ास कमरे में आपको कुछ अनहोनी सी लग रही हो तो उसे कमरे के आस पास भी घेरा बना सकते हैं.
  6. इसके अलावा बंधन मुक्ति हेतु विशेष पूजा करवा सकते हैं और यन्त्र भी मंगवा सकते हैं ज्योतिश से संपर्क करके. 
  7. आप अपनी कुंडली दिखवा के अन्य उपाय भी ज्योतिष से प्राप्त कर सकते हैं. 


लक्ष्मी बंधन क्या होता है, कैसे जाने की तंत्र द्वारा बाँधा गया है, कैसे मुक्ति पायें, जानिए ज्योतिष द्वारा हल लक्ष्मी बंध समस्या का.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...