Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Vishnu Vijay Stotram Lyrics With Hindi Meaning

Vishnu Vijay Stotram Lyrics With Hindi Meaning,  श्री विष्णु विजय स्तोत्रम् के लाभ, ekadashi mantra, daily mantra.  ॥ श्री विष्णु विजय स्तोत्रम् ॥ “श्री विष्णु विजय स्तोत्रम्” भगवान विष्णु की सर्वव्यापकता, उनकी दशावतार-लीला और धर्म की रक्षा में उनकी करुणामय भूमिका को उजागर करने वाला अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है, जिसका उल्लेख पद्मपुराण में मिलता है। इसका भावपूर्वक पाठ भक्त के मन में भक्ति और श्रद्धा को दृढ़ करता है, भय, बाधा और नकारात्मकता से रक्षा करता है तथा जीवन के संघर्षों में विजय और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। यह स्तोत्र भौतिक और आध्यात्मिक कामनाओं की पूर्ति करने वाला सर्वकामप्रद माना गया है। Vishnu Vijay Stotram Lyrics With Hindi Meaning ॥ श्री विष्णु विजय स्तोत्रम् ॥ श्रीगणेशाय नमः । देवा ऊचुः । नताः स्म विष्णुं जगदादिभूतं सुरासुरेन्द्रं जगतां प्रपालकम् । यन्नाभिपद्मात्किल पद्मयोनिर्बभूव तं वै शरणं गताः स्मः ॥१॥ नमो नमो मत्स्यवपुर्धराय नमोऽस्तु ते कच्छपरूपधारिणे । नमः प्रकुर्मश्च नृसिंहरूपिणे तथा पुनर्वामनरूपिणे नमः ॥२॥ नमोऽस्तु ते क्षत्रव...

Kark Rashi Ka Prem Jivan

Kark rashi aur prem jivan, love life of cancer zodiac people, ज्योतिष द्वारा जानिए कैसा रहेगा कर्क राशी का प्रेम जीवन.

कर्क राशि के लोगो के ऊपर चन्द्रमा ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है जिसके कारण ये लोग बहुत ही देख रेख करने वाले होते हैं, भावुक होते हैं और ये लोग काफी चंचल स्वाभाव के भी होते हैं. ऐसे लोग स्वप्न के दूनिया मे रहना पसंद करते हैं. ये लोग अनावश्यक सोचते रहते हैं और कुछ न कुछ कल्पना किया करते हैं जिसके कारण जीवन मे समस्याए उत्पन्न होती रहती है. 
Kark rashi aur prem jivan, ज्योतिष द्वारा जानिए कैसा रहेगा कर्क राशी का प्रेम जीवन.
Kark Rashi Ka Prem Jivan


जहाँ तक लव लाइफ का सवाल है तो ये लोग अपने साथी से बहुत प्रेम करते हैं, उनकी देखभाल भी खूब करते हैं और अपने प्रेमी से भी यही आशा रखते हैं. 

कर्क राशी के प्रेमियों में जो एक समस्या दिखती है वो ये की ये लोग बहुत ही मूडी होते हैं जिसके कारण जीवन साथी को कभी कभी बहुत परेशानी का सामना करना होता है. 

Watch video on Kark Rashi people love life:


कर्क राशि के लोग ड्रामा, सिनेमा, आदि से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और अपने प्रेम जीवन मे भी कुछ ऐसा ही करना चाहने लगते हैं. आपको एक ऐसे साथी की जरुरत होती है जो आपको खूब प्रेम करे और आपकी भावनाओं को समझ सके.

मूडी होने के कारण और चंचल स्वभाव के कारण आप जल्दी से अपने साथी पर विश्वास नहीं कर पाते हैं. कर्क राशी के लोग अपना जीवन परिवार वालो के साथ जीना चाहते हैं और आपको ऐसे ही साथी की चाहत होती है. ऐसे लोग अधिकतर पारिवारिक होते हैं. जब ये लोग किसी से प्रेम करते हैं तो फिर उससे बहार आना उनके लिए असंभव होता है अर्थात ये अपने संबंधो को लेके बहुत भावनात्मक होते हैं और गंभीर भी. किसी भी प्रकार का धोखा इन्हें मानसिक मरीज बना सकता है. 
  • कर्क राशी के लोग सुरक्षित रूप से सावधानी पूर्वक लव लाइफ में बढ़ना पसंद करते हैं. 
  • अगर कुंडली में चन्द्रमा शुभ नहीं है या फिर कमजोर है तो ऐसे लोगो को अपने प्रेम जीवन मे बहुत भुगतना होता है, ऐसे मे ज्योतिष से मार्गदर्शन बहुत लाभ देता है. 
  • आप बहुत ही भावुक होते हैं जिसके कारण लोग आपका कभी कभी गलत फायदा उठा लेते हैं |
  • कर्क राशी के प्रेमी अपने साथी का बहुत ही ध्यान रखते हैं बदले में वो भी ऐसी ही आशा रखते हैं |
और पढ़िए कर्क राशि के प्रेम जीवन के बारे मे .........

आइये जानते हैं कर्क राशी के प्रेमियों के लिए कुछ टिप्स :

  1. अगर आप अपनी भावनाओं पर काबू रखे तो जीवन में बहुत अधिक सफलता प्राप्त करेंगे |
  2. भाग्य को चमकाने के लिए आपको कर्क राशी का मन्त्र जपना चाहिए | जानिए कर्क राशी का मन्त्र 
  3. जीवन में सफलता को आकर्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सफ़ेद और हलके रंग का स्तेमाल करिए |
  4. आप मोती भी धारण कर सकते हैं परन्तु उससे पहले अच्छे ज्योतिष को कुंडली जरुर दिखाए |
  5. कोई भी नया काम अमावस्या को शुरू ना करें |
ग्रह हमारे जीवन को लगातार प्रभावित करते रहते हैं अतः ज्योतिष मार्गदर्शन हमारे सभी के लिए काफी उपयुक्त रहता है. 
  • अगर आपकी राशि कर्क है और आप अपने लव लाइफ में समस्या से गुजर रहे हैं तो अभी संपर्क करे ज्योतिष से और जानिए अपने कुंडली के अनुसार समस्या के कारण को और पाइए समाधान. 
  • जानिए कैसे पाए अपने लव लाइफ के समस्याओं से छुटकारा. 
  • जानिए अपने लिए सबसे अच्छा रत्न. 
  • जानिए आपके लिए उपयुक्त समय प्रेम के लिए. 


Kark rashi aur prem jivan, love life of cancer zodiac people, ज्योतिष द्वारा जानिए कैसा रहेगा कर्क राशी का प्रेम जीवन.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...