] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

July Ka Grah Gochar

July 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि जुलाई महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, july prediction, जुलाई में कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर, planetary transits in july 2026. July 2026 Grah Gochar:  गोचर कुंडली में ग्रहो का राशि परिवर्तन बहुत ही रोचक घटना है जिसके कारण बाजार में, व्यक्तिगत जीवन में, राजनीती में, मौसम में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं |  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु एक निश्चित अवधि में निरंतर राशि बदलते रहते हैं | प्रत्येक ग्रह की चाल अलग अलग होती है जैसे चंद्रमा, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र बहुत जल्दी जल्दी राशि बदलते हैं जबकि बृहस्पति, शनि, राहु और केतु को राशि बदलने में सबसे ज्यादा समय लगता है |  इस ज्योतिषीय लेख में हम जानेंगे की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कौन से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा और क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर |  July Ka Grah Gochar आइये अब जानते हैं की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि (July 2026 Grah Gochar): जुलाई 2026 में बड़े बदलाव होने वाले ह...

Mangal Grah Se Yaun Shakti Par Kya Asar Hota Hai

यौन प्रवृत्ति को जानिए कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति के अनुसार, जानिए सेक्स की शक्ति को ज्योतिष के माध्यम से, कैसे जाने किसी की यौन शक्ति को, कैसे बढायें अपनी क्षमता ज्योतिष के द्वारा.

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यौन शक्ति का होना और बना रहना अति आवश्यक होता है. ज्योतिष के माध्यम से भी हम अपने अन्दर और दुसरे के अन्दर की शक्तियों को पहचान सकते हैं. इस लेख में हम इसी विषय को और अधिक समझने का प्रयास करेंगे.


sex prkruti mangal grah anusar jyotish me
Mangal Grah Se Yaun Shakti Par Kya Asar Hota Hai

मंगल ग्रह शक्ति का प्रतिक है और किसी के कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को देखके हम उसके शक्ति का अंदाजा लगा सकते हैं. यौन शक्ति को भी इसी ग्रह के अध्ययन से थोडा बहुत समझ सकते हैं.

आइये देखते हैं मंगल ग्रह के कुछ स्थितियों को:

  1. जब मंगल कुंडली के पहले भाव में बैठा हो: ये व्यक्ति को उर्जा और उत्साह से भर देता है. ऐसे व्यक्ति मजबूत सम्बन्ध बनाने की क्षमता रखते हैं. कभी कभी ऐसे लोगो को संतुष्ट करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे जातको के जीवन साथी इनके साथ को काफी पसंद करते हैं. 
  2. अगर मंगल कुंडली के दुसरे भाव में मौजूद हो : ऐसे लोगो को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, ऐसे लोग खुद ही नहीं समझ पाते हैं की उनको क्या चाहिए. विचलितता उन्हें परेशान कर सकती है. ये अपने जीवन साथी को ये समझाने में कभी कभी असफल हो जाते हैं की उन्हें क्या चाहिए. 
  3. मंगल कुंडली के तीसरे भाव में : ऐसे लोग बहुत बहादुर होते हैं और मानसिक शक्ति भी अच्छी होती है जिससे ये अच्छे और शक्तिशाली यौन सम्बन्ध बनाने में सक्षम होते हैं. परन्तु ऐसे लोग कभी कभी अपनी भावनाओं को खुलके जीवनसाथी के सामने नहीं रख पाते हैं. 
  4. जब मंगल कुंडली के चौथे भाव में बैठा हो: ऐसे लोग यौन क्रीड़ा का आनंद लेने के लिए हमेशा तैयार रह सकते हैं. ऐसे लोग सेक्स करते समय उसका गहराई से आनंद लेना चाहते हैं और ऐसे मे वो सामने वाले का भी कभी कभी ध्यान रखने से चूक जाते हैं.
  5. जब मंगल कुंडली के पांचवे घर में हो: ऐसे लोग सम्बन्ध बनाने के समय अपनी विद्वता और समझ का स्तेमाल करते हैं. ऐसे लोग न ही ज्यादा उत्साहित होते है और न ही कम, ऐसे लोगो को अपनी भावना को नियंत्रित करना आता है. ये पहले स्थिति को समझने का प्रयास करते हैं फिर उसमे आगे समझदारी से बढ़ते हैं. 
  6. जब मंगल कुंडली के छठे घर में हो: ऐसे लोग सेक्स को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसे बस एक जरुरत मान के करते हैं. अतः ऐसे लोगो के साथ यौन संबंधो का आनंद लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 
  7. मंगल जब कुंडली के सातवे घर में हो: ऐसे लोग रोमांटिक होते हैं, विनोदी होते हैं, हँसना और हँसाना जानते हैं. ऐसे लोग अपनी इच्छा को आसानी से जाहिर कर देते हैं और सम्बन्ध भी बहुत आसानी से बना लेते हैं.
  8. जब मंगल आठवे घर में हो: ऐसे लोग यौन सम्बन्ध बनाने के समय उसमे काफी अन्दर तक उतरना चाहते हैं. कभी कभी तो ऐसे लोग आक्रामक भी हो जाते हैं और अपने साथी से भी सहयोग चाहते हैं. कभी कभी ऐसे लोग जीवन साथी का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं सम्बन्ध बनाने के समय. 
  9. जब मंगल कुंडली के नवे घर में हो: ऐसे लोग सामंजस्य बनाना जानते हैं, ये स्थिति को समझकर उसके अनुरूप ही आचरण करते हैं. ये बिलकुल पागल नहीं होना चाहते हैं इस विषय को लेके.
  10. मंगल कुंडली के दशवे घर में : ऐसे लोग यौन सम्बन्ध बनाने के लिए आतुर रह सकते हैं और गहरा उतरना चाहते हैं. 
  11. मंगल कुंडली के ग्यारहवे भाव में: ऐसे लोग अपनी भावना को व्यक्त करने में कमजोर पड़ जाते हैं परन्तु सम्बन्ध बनाने के इच्छुक होते हैं. ऐसे लोग आसानी से संतुष्ट हो जाते हैं. ऐसे लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होते हैं.
  12. कुंडली के बारहवे भाव में मंगल का प्रभाव: ये किसी भी हालत में सम्बन्ध बनाके उसका आनंद लेना चाहते हैं. ये संबंधो को आनंद लेने के लिए खर्चा करने से भी नहीं चुकते हैं. इनको सामने वाले की भावना से कोई मतलब नहीं रहता है बस इनको आनंद मनाना है.
एक महत्त्वपूर्ण बात: ऊपर हमने मंगल ग्रह के हिसाब से जातक के यौन प्रवृत्ति का अध्ययन किये है परन्तु सिर्फ इसके आधार पर हम किसी नतीजे पर नहीं पंहुच सकते हैं. इसके लिए कुंडली के अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखना होता है.

कुंडली दिखवाने के लिए अच्छे ज्योतिष से संपर्क करे फिर किसी नतीजे पर पंहुचे और समस्या का समाधान भी पायें.

राशि अनुसार जानिए यौन शक्ति को

Mangal grah se janiye yaun pravratti ko hindi jyotish mai, kaise jaane kisi ke yaun shakti ke baare mai jyotish se,  कैसे बढायें अपनी क्षमता ज्योतिष के द्वारा.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...