November 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि नवम्बर महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, November Masik Rashifal, नवम्बर में ग्रह गोचर, planetary transits in November 2026. Vedic jyotish के अनुसार एक निश्चित समय में हर ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसे की गोचर कहा जाता है, ग्रहों के बदलाव के कारण लोगो के जीवन, वातावरण, व्यापार आदि में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं | November 2026 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवम्बर में बहुत से ग्रह राशी बदलेंगे साथ ही कुछ ग्रहों की चाल भी बदलेगी जिसके कारण जन जीवन में, मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे | November Grah Gochar in Hindi Jyotish आइये जानते हैं किस तारीख को किस समय होगा ये बदलाव : 6 November 2026 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे दिनमे लगभग 10:34 AM पर. 12 November को मंगल ग्रह सिंह राशी में गोचर करेंगे रात्री में लगभग 8:46 PM पर. 13 नवम्बर को बुध मार्गी होंगे 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे रात्री में लगभग 7:35 PM पर. 22 नवम्बर को शुक्र स्व राशि तुला में प्रवेश करेंगे शाम को लगभ...
स्वप्न दोष क्या होता है, जानिए swapn dosh ka ilaaj, किनको स्वप्न दोष ज्यादा होने की संभावना रहती है, ज्योतिष समाधान.
जीवन का एक महत्त्वपूर्ण भाग होता है हमारा व्यक्तिगत जीवन. कई बार युवा अवस्था के शुरुआत में लोग स्वप्न दोष से ग्रस्त हो जाते हैं. इसका एक कारण शारीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी होते हैं. कई लोगो को कुछ ग्लानी भी महसूस होने लगता है और वे उसके समाधान के लिए प्रयास करते हैं.
![]() |
| Swapn Dosh Ka karan Aur Jyotish Samadhan |
क्या है स्वप्न दोष ?
आइये समझते हैं इस दोष को, स्वप्न में जब सोते हुए वीर्य स्खलित हो जाए तो इस क्रिया को स्वप्न दोष के अंतर्गत लिया जाता है. अंग्रेजी में इसे WET DREAMS के नाम से जानते हैं. इस क्रिया में व्यक्ति का खुद का कोई नियंत्रण नहीं रहता है. और ये कमजोरी की भी निशानी होती है. इससे ये भी पता चलता है की व्यक्ति के पास भावनाओं को नियंत्रित करने की शक्ति अभी कम है.
स्वप्न दोष क्यों होता है?
इस प्रकार की समस्या साधारणतः किशोरावस्था और युवा लोगो में ज्यादा देखने को मिलती है. कुछ विवाहित लोग भी इस समस्या से ग्रस्त देखे जाते हैं. अतः ये बात गलत है की स्वप्न दोष सिर्फ बिना शादी शुदा लोगो में ही देखने को मिलता है.
अब महत्त्वपूर्ण प्रश्न ये है की स्वप्न दोष क्यों होता है और इसे कैसे नियंत्रित करे?
- अगर कोई व्यस्क पत्रिकाएं पढने का शौक रखता है तो उनमे ये समस्या जयादा पाई जा सकती है.
- अगर कोई बेकार की कामुक बातो में समय बर्बाद करता है तो उनमे भी स्वप्न दोष होने की सम्भावना अधिक होती है.
- अगर कोई व्यस्क websites ज्यादा देखता है तो उनको भी स्वप्न दोष अधिक हो सकता है.
- tv में भी कामुक कार्यक्रमों को ज्यादा देखने से ये समस्या उत्पन्न हो सकती है.
अतः इस प्रकार के अस्वस्थ करने वाले आदतों से दूर रहना ही अच्छा है अन्यथा शारीर, मन, धन सभी ख़राब होता है.
आइये जानते हैं स्वप्न दोष का ज्योतिषीय कारण:
ज्योतिष एक बहुत ही अच्छा विषय है जिसके अंतर्गत हम अपने बहुत से सवालों के जवाब जान सकते हैं. ज्योतिष में भी स्वप्न दोष के कारणों का पता करके समाधान निकाला जाता है.
- हमारे कुंडली में पहला भाव, सातवां भाव, आठवां भाव बहुत महत्त्व रखता है स्वप्न दोष के निवारण के लिए. कभी कभी तीसरे भाव का अध्ययन भी किया जाता है. अगर कुंडली में ये भाव दूषित हो, कमजोर हो तो जातक को स्वप्न दोष सम्बंधित रोग हो सकते हैं.
- दूसरा शुक्र और मंगल की युति भी देखि जाती है, अगर ये दोनों साथ में हो और दूषित हो तो जातक को ऐसी समस्याए हो सकती है.
- चंद्रमा का दूषित होना भी इस दोष को उत्पन्न कर सकता है.
स्वप्न दोष का समाधान:
ये कोई गंभीर समस्या नहीं है और प्राचीन काल से लोग वैकल्पिक चिकित्सा, ज्योतिष से इसका समाधान करते आ रहे हैं.
- अगर आप भी स्वप्न दोष से ग्रस्त है तो बिना शर्माए अपने डॉक्टर, ज्योतिष आदि से सलाह लेना चाहिए.
- हम सही रत्न धारण करके मन और शारीर को स्वस्थ रख सकते हैं.
- अगर किसी ख़ास ख़राब ग्रह के कारण ज्यादा परेशानी आ रही है तो उससे सम्बंधित पूजा करके भी समाधान प्राप्त किया जा सकता है.
- इसके अलावा वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में भी इसका इलाज है.
- रोज सोने से पहले किसी धार्मिक ग्रन्थ का अध्ययन करे और सोने से पहले किसी भी मंत्र का जप करते हुए सोयें.
- रोज शिव लिंग का अभिषेक करे शुद्ध जल से.
- रोज सुबह और शाम को कम से कम 30 मिनट ध्यान करे.
स्वप्न दोष क्या होता है, जानिए swapn dosh ka ilaaj, किनको स्वप्न दोष ज्यादा होने की संभावना रहती है, ज्योतिष समाधान.

Comments
Post a Comment