आलस्य बाण निवारण स्तोत्रम् का महत्व आलस्य बाण निवारण स्तोत्रम् माँ आदिशक्ति की कृपा प्राप्त करने तथा जीवन से आलस्य, प्रमाद, नकारात्मकता और मानसिक जड़ता को दूर करने के उद्देश्य से किया जाने वाला एक प्रेरणादायक स्तोत्र है। इसका नियमित श्रद्धापूर्वक पाठ साधक के भीतर नई ऊर्जा, उत्साह और कर्मशीलता का संचार करता है। आलस्य बाण निवारण स्तोत्रम् इस स्तोत्र में माँ से प्रार्थना की जाती है कि वे साधक को सदैव जागरूक रखें, उचित विवेक प्रदान करें, आलस्य और अत्यधिक निद्रा का नाश करें तथा प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने की शक्ति दें। यह केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर कर्म करने की प्रेरणा भी देता है। नियमित पाठ के लाभ मन में उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आलस्य, टालमटोल की आदत तथा मानसिक जड़ता कम होने लगती है। अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय और दैनिक कार्यों में एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ती है। विवेक, निर्णय लेने की क्षमता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। नियमित दिनचर्या अपनाने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा मिलती है। आध्यात्मि...
कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.
![]() |
| Chandra Grahan Dosh Ko Janiye Jyotish Me |
लोग विभिन्न प्रकार के प्रश्न करते हैं चन्द्र ग्रहण को लेके जैसे –
- क्या चन्द्र ग्रहण व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है?
- क्या चन्द्र ग्रहण काम काजी जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या चन्द्र ग्रहण प्रेम जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या चन्द्र ग्रहण वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या इसके कारण काले जादू से भी ग्रस्त हो सकते हैं ?
- क्या कोई तरीका है जिससे चन्द्र ग्रहण के परेशानियों से छुटकारा मिल सके ?
अतः ऐसे बहुत से प्रश्न हैं जो की लोग पूछते हैं जिनके कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष होता है. इस लेख में हम यही जानेंगे की कैसे चन्द्र ग्रहण हमारे जीवन को प्रभावित करता है, कैसे जियें सफल जीवन.
आइये जानते हैं सबसे पहले की क्या होता है चन्द्र ग्रहण योग?
राहू या केतु की युति जब चन्द्रमा के साथ होती है तो चन्द्र ग्रहण योग का निर्माण होता है कुंडली में. ये कोई शुभ योग नहीं है और इसी कारण जातक के जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है. समस्या कितनी और कैसी रहेगी, ये इस बात पर निर्भर करेगा की राहू, केतु और चन्द्रमा की स्थिति और अवस्था कुंडली में कैसी है.अगर कुंडली में चन्द्रमा, राहू और केतु शत्रु राशि में बैठे हो तो जातक को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है और अगर ये ग्रह सकारात्मक हो तो बुरे प्रभाव भी कम हो जाते हैं.
आइये जानते हैं कुछ प्रभाव चन्द्र ग्रहण योग के जीवन पे :
- इसका प्रभाव जातक के दिमाग पर पड़ता है जिसके कारण वो अस्थिर रह सकता है.
- जातक को बुरी नजर बहुत जल्दी लग जाती है.
- अचानक से व्यापार को नुक्सान हो सकता है ग्रहण के कारन.
- अगर किसी महिला को चन्द्र ग्रहण हो तो गर्भपात भी करवा सकता है.
- कुछ लोगो को यात्रा के समय बहुत परेशानी हो सकती है.
- माता के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है.
- कुछ लोगो का अपनी माता के साथ सम्बन्ध बिगड़ जाते हैं चन्द्र ग्रहण के कारण.
- कुछ लोगो को आर्थिक हानि का सामना करना होता है.
- कुछ लोगो को महिलाओं से सम्बन्ध बनाने में बहुत परेशानी आती है.
यहाँ ये भी ध्यान रखना है की सभी ग्रहण योग से ग्रस्त जातक एक ही उपाय नहीं कर सकते हैं. सबकी कुंडली को देख के ही उपाय बताये जा सकते हैं.
आइये अब जानते हैं कुछ घरेलु उपाय चन्द्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए :
- अपनी माता का आशीर्वाद रोज ले.
- किसी शिव मंदिर में रोज दर्शन करने जाए और जल से अभिषेक भी करे.
- शिव मंत्र का जप रोजाना करे.
- मंदिर में नारियल का परसाद बांटे.
और सम्बंधित लेख पढ़े:
अशुभ चन्द्रमा के उपाय ज्योतिष में
चन्द्र ग्रहण का उपाय, चन्द्र ग्रहण और ज्योतिष, कैसे जाने कुंडली में चन्द्र ग्रहण को, कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.
चन्द्र ग्रहण का उपाय, चन्द्र ग्रहण और ज्योतिष, कैसे जाने कुंडली में चन्द्र ग्रहण को, कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.

Comments
Post a Comment