Radha Ashtmi kab Hai 2026, राधा अष्टमी का महत्त्व, राधा अष्टमी की कथा, किस मंत्र का जप करें, गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति | 2026 Radha Ashtmi: राधा और कृष्णा जी की प्रेम कहानियां विश्वभर में प्रसिद्ध हैं, आज के इस आधुनिक युग में भी लोग राधा और कृष्णजी की कथाओं का श्रवण करते हैं और अपने आपको धन्य समझते हैं. इनकी कथाये शांति देती हैं, प्रेम की भावनाओं को बल देती है, वास्तविक प्रेम का अर्थ समझाती हैं. radha ashtmi कब है 2026 में राधा अष्टमी ? हिन्दू पंचाग के अनुसार राधा अष्टमी का उत्सव हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष के आठवे दिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल ये पवित्र दिन 19 सितम्बर, Shaniwar को आ रहा है. अष्टमी तिथि 18 सितम्बर को दोपहर में लगभग 1:02 PM से शुरू होगी और 19 सितम्बर को दोपहर में लगभग 3:26 बजे तक रहेगी | मध्याह्न पूजा मुहूर्त: दिन में 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 27 मिनट) आइये जानते हैं कौन है राधाजी? राधाजी वृषभानु और किर्तिकुमारी जी की पुत्री के रूप में जानी जाती हैं , इन्हें लोग प्रेम से राधा रानी भ...
जानिए क्या है मंगल दोष कुंडली मे , कैसे दूर करे मांगलिक दोष को, क्या समस्याए आ सकती है मंगल दोष के कारण जातक को.
आज के दौर मे देखा जा रहा है की मांगलिक दोष के कारण बहुत लोग परेशान है परन्तु यहाँ ये भी बताना चाहेंगे की हर मांगलिक कुंडली खराब नहीं होती, कई बार ऐसा भी होता है की समस्या किसी और ग्रह के कारण होती है और व्यक्ति सिर्फ मंगल के उपायों को करता रहता है अतः अच्छे ज्योतिष से परामर्श लेना जरुरी होता है.
![]() |
| Mangal Dosh Karan Aur Nivaran |
मंगल दोष को कुज दोष या भौम दोष के नाम से भी जाना जाता है.
अगर कुंडली मांगलिक हो और मंगल अशुभ हो तो जातक को जीवन में बहुत अधिक परेशानी होती है.
आइये अब जानते हैं की कुंडली मे मंगल कब माना जाता है ?
कुंडली मई १२ भाव होते हैं परन्तु इनमे से प्रथम भाव, चौथा भाव, सातवा भाव, आठवां भाव, और बारहवे का मंगल की मांगलिक दोष को जन्म देता है. ऐसी कुंडली मांगलिक कुंडली कहलाती है.
मांगलिक दोष का प्रयोग साधारणतः विवाह मे ही महत्त्व रखता है, जब कुंडली मिलान होता है तो ऐसी मान्यता है की मांगलिक वर को मांगलिक वधु ही चाहिए, अगर गुण मिलान हो रहे हो और कोई एक मांगलिक हो तो भी विवाह उपयुक्त नहीं माना जाता है.
आइये अब जानते हैं की मांगलिक दोष के कारण जातक को क्या परेशानियां आ सकती है जीवन मे ?
मंगल शक्ति का प्रतिक है इसीलिए जीवन मे बहुत महत्त्व रखता है. शक्ति का कम या ज्यादा होना समस्याएं पैदा कर सकता है.
आइये अब जानते हैं मंगल के जीवन मे प्रभाव:
- ऐसे जातक को गर्मी अधिक लग सकती है.
- ऐसा जातक क्रोधी स्वभाव का हो सकता है.
- ऐसे व्यक्ति दुसरो को दबाने से भी नहीं चुकते हैं.
- मंगल अगर ख़राब हो और ताकतवर हो तो जातक को झगडालू भी बना देता है.
- ख़राब मंगल जीवन मे दुर्घटनाओं को भी जन्म देता है.
- पति पत्नी मे विवाद को भी जन्म देता है.
- कुछ लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं.
- विवाह मे देरी हो सकती है
आइये अब जानते हैं की मांगलिक दोष के क्या समाधान हो सकते हैं?
- मांगलिक लड़के को मांगलिक लड़की से ही विवाह करना चाहिए.
- मंगल के मंत्रो का जप भी ऐसे मे लाभ दायक हो सकता है.
- मंगल का दान भी शुभ होता है.
- मंगल शांति पूजा /कुज दोष निवारण पूजा भी ऐसे मे शुभ होता है.
- भगवान् गणेश और शिवलिंग की पूजा भी शुभ होती है.
- भात पूजा से भी लाभ होता हिया.
अगर आपको मंगल है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए :
- किसी भी निर्णय पर जल्दी न पहुचे
- अपने साथी के भावनाओं का सम्मान करे.
- ज्यादा मसाले और तैलीय भोजन न करे.
- शिवलिंग पर मीठे जल से अभिषेक करे.
- सिद्ध मंगल यन्त्र मंगवा के उसकी पूजा करे रोज.
- ज्योतिष से कुंडली दिखवा के सलाह ले.
और सम्बंधित लेख पढ़े :
जानिए क्या है मंगल दोष कुंडली मे , कैसे दूर करे मांगलिक दोष को, क्या समस्याए आ सकती है मंगल दोष के कारण जातक को.

Comments
Post a Comment