Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Chaitra Navratri Ki Mahima in hindi Jyotish

Chaitra Navratri Kab Se Hai 2026,  कब से है चैत्र नवरात्री, Ghat Sthapna Kab Kare, ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी, चैत्र नवरात्री कैलेन्डर. Chaitra Navratri 2026: जैसा की हम सब जानते है की नवरात्री के 9 दिन बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं, साधना के लिए, मनोकामना पूर्ण करने के लिए, पूजा पाठ करने के लिए. इस बार चैत्र नवरात्री 19 March गुरुवार से शुरू होके 27 मार्च शुक्रवार तक रहेगी और माताजी की सवारी डोली/पालकी रहेगी | Chaitra Navratri Ki Mahima in hindi Jyotish  Chaitra Navratri 2026 घट स्थापना महूरत : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी 19 मार्च को प्रातः में लगभग 6:55 पर. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी 20 मार्च को तड़के में लगभग 4:53 पर. घटस्थापना के मुहूर्त- Chaitra Navratri 2026 1. 19 मार्च को सुबह 6:55 से लेकर सुबह 7:42 तक. 2. अभिजीत मुहूर्त 12:05 PM - 12:53 PM तक रहेगा. चैत्र नवरात्र का कैलेंडर 2026 (Chaitra Navratri Calendar 2026) 🌺 चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2026 🌺 नवरात्रि दिन तारीख पूजा / दे...

Retirement Ka Sach In Hindi

Retirement Ka Sach In Hindi,  क्या होता है वास्तव में रिटायरमेंट का मतलब, क्या करे निवृत्ति के बाद, कौन है वास्तव में रिटायर्ड , सोच बदलिए, कुछ चीजो को छोड़िये.

रिटायरमेंट का ये कतई मतलब नहीं है की एकांत में चले जाना और अपने अंतिम क्षण का इन्तेजार करना, इसका कतई ये मतलब नहीं की अपने आपको समाज से काट लेना, इसका ये कतई मतलब है की समय व्यतीत करे कैसे भी. इस प्रकार की पारंपरिक सोच नकारात्मक विचारो को सूचित करती है.
retirement ke baad kya kare as per jyotish in hindi
Retirement Ka Sach In Hindi

जानिए कुछ सच:

  1. रिटायर्ड व्यक्ति के पास जो अनुभव होते हैं उसके द्वारा वह किसी कार्य को दक्षता से कर सकता है.
  2. रिटायर्ड व्यक्ति के पास वो गुण होता है जिससे की वो किसी भी कार्य को दक्षता से प्रभावी रूप से करवा सकता है वो भी जल्दी.
  3. रिटायर्ड व्यक्ति के पास एक अच्छा सामाजिक नेटवर्क होता है.
  4. और इसी के साथ कई अधूरे सपने होते हैं.
ऐसे गुण होने पर कोई भी व्यक्ति कभी रिटायर्ड नहीं हो सकता है परन्तु वो अब ज्यादा बड़े कार्यो के लिए तैयार हो जाता है. जब कोई व्यक्ति किसी कंपनी से रिटायर्ड होता है तो ये समय होता है कुछ अपने लिए करने का , कुछ विशेष समाज के लिए करने का. 
  • रिटायरमेंट को कभी भी नकारात्मक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए. 
  • ये वो समय है जब आप बन सकते हैं उद्द्यमी / व्यवसाई.
  • ये वो समय है जब व्यक्ति अपने सपने की दुनिया को जी सकता है.
  • ये वो समय है जब व्यक्ति असंभव कार्यो को भी करने के लिए कदम उठा सकता है.
  • ये वो समय होता है जब छुपी हुई शक्तियों को हम बहार ला सकते हैं और दुनिया को दिखा सकते हैं की हम कितने काबिल हैं. 
  • ये वो समय है जब अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करके कुछ विशेष किया जाए.
  • अपनी शक्तियों को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए, दुनिया को प्रबुद्ध और अनुभवी लोगो की जरुरत है. 

आइये जानते है रिटायरमेंट के बारे में कुछ पारंपरिक सोच:

  1. बहुत से लोग तनाव में जीवन जीने लगते हैं.
  2. बहुत से लोग नए नए तरीके खोजने लगते हैं आय के स्त्रोत के 
  3. बहुत से लोग निराश होके अपने आखरी सांस का इन्तेजार करने लगते हैं.
  4. बहुत से लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं.
  5. बहुत से दिन भर सिर्फ टीवी देखते रहते हैं. 
  6. बहुत से लोग परिवार वालो से ही झगडा करने लगते हैं अपने आप से परेशान होकर.
सच्चाई ये है की ये सब तभी होती है जब जीवन में कुछ बड़ा और खास लक्ष्य न हो, ये तभी होता है जब व्यक्ति अपने अन्दर मौजूद गुणों को नहीं देख पाता.

बदल दीजिये अपनी सोच को अगर जीना चाहते हैं जिन्दगी को:

  • आज इसीलिए मत बचाइये क्यूंकि रिटायरमेंट के बाद जीवन अच्छा जी सके. इसके बजाय वर्त्तमान को अच्छी तरह जी लीजिये.
  • ऐसा मत सोचिये की रिटायरमेंट के बाद जीवन नहीं है , इसकी बजाय अपने आपको कार्यो को नए तरीके से करने में लगाइए.
  • कभी भी खाली मत बैठिये, कुछ न कुछ करिए, खाली समय में शैतानी विचार या नकारात्मक विचार आने लगते हैं.
  • अपने सामाजिक और प्रोफेशनल नेटवर्क को कभी मत तोडिये.
  • कभी भी किसी पर निर्भर होने के बारे में मत सोचिये.
  • अपने सपनो को महत्व दीजिये और उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़िये .

ज्योतिष के रहस्य को जानिए:

जैसा की सभी जानते हैं की ज्योतिष के अनुसार जब महादशा या अंतर दशा में शुभ ग्रह आते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन में बहुत तरक्की करता है तो ऐसा भी हो सकता है की रिटायरमेंट के समय शुभ ग्रह कुंडली में आ गए हो और सुनहरा समय शुरू होने वाला हो , ऐसे में अगर हम बैठ जायेंगे तो जीवन का आनंद कैसे ले पायेंगे. 
कोई जरुरत नहीं है तनाव में रहने की, कोई जरुरत नहीं है किसी पर निर्भर रहने की, सिर्फ जूनून चाहिए और जीवन बदला जा सकता है.

रिटायरमेंट के बाद करने योग्य कुछ काम:

  1. आप शुरू कर सकते हैं सलाहकारी.
  2. आप पढ़ाना शुरू कर सकते हैं
  3. आप कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं
  4. जमीन  खरीदी बिक्री कर सकते हैं
  5. स्वास्थ्य सलाह केंद्र शुरू कर सकते हैं
  6. अगर आपके पास कोई हुनर है जैसे लिखने का, पेंटिंग अदि का तो उसे आप बड़े स्तर पर कर सकते हैं.
  7. किसी NGO के साथ मिलके काम कर सकते हैं.
याद रखे किसी भी प्रकार का दर हार का कारण बनता है तो बहार आइये अपने दर से और जी लीजिये जिन्दगी को. सकारात्मक शक्तियां हमेशा साथ देती है सब का बस कदम उठाने की देर हैं.

आखरी सांस तक एक अच्छा जीवन जीने की इच्छा होनी चाहिए और जहा चाह वहां राह होती है. 


Retirement Ka Sach In Hindi, क्या होता है वास्तव में रिटायरमेंट का मतलब, क्या करे निवृत्ति के बाद, कौन है वास्तव में रिटायर्ड , सोच बदलिए, कुछ चीजो को छोड़िये.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...