] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 5 से 12 July 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए ...

Pitar Dosh Ka Smadhan In Hindi

पितृ दोष का समाधान ज्योतिष द्वारा हिंदी में, कैसे बनता है पितृ दोष, कैसे कम करे पितृ दोष के प्रभाव को, जानिए कुछ आसान तरीके पितर दोष को कम करने के. 

वैदिक ज्योतिष में कुंडली के अन्दर पाए जाने वाले दोषों में से पितर दोष भी एक महत्त्वपूर्ण दोष है जिसके कारण जीवन में बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाती है. पितृ का मतलब है हमारे पूर्वज अतः इस दोष का मुख्य कारण पितृ होते हैं.
पितृ दोष का समाधान ज्योतिष द्वारा हिंदी में,  pitr dosh ka kya samadhan hai, kaise dur kare pitru dosh ko, kundli me kaise banta hai pitar dosh.
Pitar Dosh Ka Smadhan In Hindi

आइये जानते हैं की पितृ दोष से सम्बंधित मान्यताएं :

पितृ का मतलब होता है हमारे पूर्वज जो अब दुनिया में नहीं है. मान्यता के अनुसार अगर हमारे पूर्वज संतुष्ट नहीं है तो हमे पितृ दोष का सामना करना होता है. अगर सही तरीके से उपाय नहीं किये जाए तो ये दोष पीढ़ी दर पीढ़ी परेशान करता रहता है.

कुछ विद्वानों का मानना ये भी है की अगर कोई आत्मा इच्छाओ से मुक्त नहीं हो पाती है तो वो अपने वंश से अपेक्षा रखते हैं और वो पूरी नहीं होने पर समस्याएं पैदा करते हैं.

ज्योतिष में सूर्य को पिता का कारक माना जाता है अतः अगर कुंडली में सूर्य ख़राब हो तो पितृ दोष बनता है.
कुछ लोग तो राहू को भी पितृ दोष का कारण मानते हैं और कुछ ज्योतिष शनि से भी पितृ दोष बताते हैं.
बहरहाल अगर पितृ दोष कुंडली में है तो ये जरुरी है की हम इसके समाधान के लिए कुछ उपाय जरुर करे जिससे जीवन निष्कंटक हो सके.

इस लेख में हम कुछ आसान उपाय जानेंगे पितृ दोष को कम करने के. अगर आप पितृ दोष से ग्रस्त है तो निचे दिए गए उपाय आपको लाभ दे सकते हैं. अगर आप पितृ दोष का फ्री समाधान चाह रहे है तो निचे दिए गए उपाय आपके लिए हैं.

Watch video here:

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके कुंडली में पितर दोष है की नहीं तो ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं और कुंडली के अनुसार उपाय प्राप्त कर सकते हैं.


आइये जानते हैं पितर दोष से मुक्ति के लिए कुछ उपाय:

  • हम सबके ऊपर पितरो का ऋण होता है क्यूंकि हम उनके कुल में पैदा हुए है. अतः ये हमारा कर्त्तव्य है की हम उनके उन्नति, शांति , मुक्ति के लिए भी कुछ करे. अगर हमारे पितर संतुष्ट नहीं होंगे तो हम भी सफल नहीं हो पायेंगे.
  • अगर आप लगातार परेशान रह रहे हैं, अगर आपका व्यापार सही नहीं चल पा रहा है पुरी कोशिश के बाद भी, अगर तबियत साथ नहीं दे रही है, अगर संतान उत्पत्ति में समस्या आ रही है, अगर बहुत पढ़ाई करने के बाद भी परिणाम उचित नहीं मिल रहा है, अगर जॉब में तरक्की नहीं मिल रही है तो ये सब पितृ दोष के कारण भी हो सकता है.
  • अगर आप महसूस कर रहे है की हर त्यौहार में कोई न कोई दुर्घटना घट रही है, किसी भी ख़ुशी के मौके में लड़ाई झगडे होते हैं तो हो सकता है की पितृ संतुष्ट नहीं हैं. पितृ कुछ अपेक्षा रखते हैं और वो पूरी न होने पर अनायास बढ़ा उत्पन्न हो जाती है जीवन में.

पितृ दोष से मुक्ति के लिए हम निम्न उपाय कर सकते हैं –

  1. हर चौदस और अमावस्या को तर्पण जरुर करे.
  2. सही तरीके से श्राद्ध करे.
  3. नियम से शिवलिंग का अभिषेक करे और अपने पितरो की शांति के लिए प्रार्थना करे.
  4. बड़े और बूढ़े लोगो से आशीर्वाद लिया करे , इससे भी पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
  5. अपने माता पिता की सेवा करे साथ ही वृद्ध लोगो की जरूरतों को पूरा करे अपने सामर्थ्य के अनुसार.
  6. रोज पितरो के नाम से भोजन निकल गाय, कुत्तो, कौवों को खिलाना चाहिए.
  7. श्राद्ध पक्ष में जरुर से विशेष पूजा पाठ पितरो के निमित्त करना चाहिए.
  8. काले तिल और गुड से बने मिठाई बांटे , इससे भी लाभ होता है.
  9. चौदस और अमावस्या को केसर की धुप पितरो की शांति हेतु देनी चाहिए.
  10. चौदस और अमावस्या को ब्राहमण को भोजन करवाना चाहिए.
  11. पितृ दोष निवारण पूजा भी आप करवा सकते हैं.
अतः अगर आप जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, निष्कंटक बनाना चाहते हैं तो पितरो का आशीर्वाद जरुर ले. 
अगर कुंडली में पितृ दोष है तो डरने के जरुरत नहीं है , विशेष सलाह के लिए आप ज्योतिष से संपर्क करे और प्राप्त करे समाधान.
ज्योतिष द्वारा पितृ दोष का समाधान, भारतीय ज्योतिष द्वारा पितृ दोष का निवारण
पितृ दोष निवारण के लिए यहाँ क्लिक करे 

और सम्बंधित लेख पढ़े :
पितृ दोष का समाधान ज्योतिष द्वारा हिंदी में, कैसे बनता है पितृ दोष, कैसे कम करे पितृ दोष के प्रभाव को, जानिए कुछ आसान तरीके पितर दोष को कम करने के. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...