Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shukra ka Meen Rashi Mai Gochar ka Rashifal

Shukra ka Meen Rashi Mai Gochar ka Rashifal,  शुक्र का गोचर मीन राशि में कब होगा 2026 में, मीन राशि में शुक्र, 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?, jyotish sansar rashifal| Shukra Gochar 2026:  प्रेम, रोमांस, ग्लेमर, सौन्दर्य, चकाचौंध से जुड़ा ग्रह शुक्र 2 March 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे और अपने उच्च राशि मीन में जायेंगे | इसका असर सभी के जीवन में नजर आएगा |  कुछ लोगो को अपार धन की प्राप्ति होगी, कुछ के प्रेम जीवन में खुशियाँ छा जायेंगी, कुछ को अपना मन पसंद जीवन साथी मिलेगा, कुछ को अपने काम काज में अपार सफलता मिलेगी | jyotishsansar.com के इस लेख में हम जानेगे की शुक्र के राशि बदलने के समय और 12 राशियों पर प्रभाव के बारे में | Time of Shukra Gochar in Pisces : 2 March Somwar को तडके लगभग 12:37 बजे शुक्र अपने उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे और अनेक लोगो के जीवन में खुशियाँ आएँगी | यह गोचर प्रेम संबंधों, विवाह, धन, सुख-सुविधा, रचनात्मकता और भौतिक आनंद को बढ़ाने वाला रहेगा। Shukra ka Meen Rashi Mai Gochar ka Rashifal Shukra ka Meen Rashi Mai Gochar Ka 12 राशि...

Vashikaran Yantra In Hindi, वशीकरण यंत्र को जानिए

Vashikaran Yantra In Hindi, वशीकरण यंत्र को जानिए, वशीकरण साधना, वशीकरण यन्त्र का सच.

किसी को मंत्र – तंत्र द्वारा खीचने की क्रिया वशीकरण कहलाती है, किसी के अन्दर अपने लिए विशेष भावनाए उत्पन्न करना वशीकरण के अंतर्गत लिया जाता है. जब खुद के तरक्की के लिए इस विद्या का प्रयोग किया जाता है तो इसे स्व-वशीकरण या फिर स्व – सम्मोहन कहा जाता है.
Vashikaran Yantra In Hindi
जानिए वशीकरण यन्त्र के बारे में

शत्रुता ख़त्म करने के लिए इस विद्या का प्रयोग किया जाता रहा है, अपने प्रेम को पाने के लिए भी लोग इस विद्या का प्रयोग करते हैं, जब वशीकरण का स्तेमाल अच्छे काम के लिए किया जाता है तो कोई समस्या नहीं है परन्तु जब इसका गलत प्रयोग किया जाता है तो इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं. अतः किसी भी हालत में इसके गलत प्रयोग न करे.
वशीकरण नाम जीतना अच्छा लगता है उतना आसान वास्तव में है नहीं, जानकारी के अभाव में और कठिन साधना के अभाव में इसे सफलता पूर्वक कर पाना संभव नहीं है. 

किन लोगो को ये साधना करना चाहिए :

  1. वो महिलाए जिनपर अत्याचार हो रहा हो , वो लोग इन मंत्रो द्वारा अपनी शक्ति को बढ़ा सकते हैं और अच्छा जीवन जी सकते हैं.
  2. वो लोग जो व्यापार में लगातार हानि उठा रहे हो , वो भी वशीकरण मंत्रो की साधना करके जीवन में आगे बढ़ सकते हैं.
  3. वो लोग जो बिना किसी कारण शत्रु समस्याओं का सामना कर रहे हो, वो लोग भी वशीकरण मंत्रो का प्रयोग कर सकते हैं.
  4. कुछ साधक वशीकरण मंत्रो का प्रयोग करके अदृश्य शक्तियों से संपर्क करके साधना का पथ भी जानते हैं और अध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ते हैं.
  5. अगर भाग्य बिलकुल साथ नहीं दे रहा हो तो भी वशीकरण साधना से लाभ पाया जा सकता है.
जीतना हो सके भौतिक सुख सम्पदा को प्राप्त करने के लिए इस विद्या का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
आइये जानते हैं कुछ ख़ास बाते वशीकरण यन्त्र के बारे में :
वशीकरण यन्त्र का प्रयोग वशीकरण साधना में किया जाता है, ये यन्त्र भोज पत्र, ताम्र पत्र, स्वर्ण आदि में बनाया जा सकता है. अलग अलग कार्यो के लिए अलग अलग प्रकार के वशीकरण यन्त्र का प्रयोग किया जाता है.
ये कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे –
  1. विशेष अंको से बने वशीकरण यंत्र
  2. विशेष प्रकार के आकृति से युक्त वशीकरण यंत्र
साधना की जरुरत और क्षमता के अनुसार साधक विभिन्न प्रकार के वशीकरण यन्त्र का प्रयोग कर सकता है जैसे –
  1. भोज पत्र पर बने वशीकरण यन्त्र सबसे सात्विक माने जाते हैं और दशको से प्रयोग में आ रहे हैं.
  2. रजत पर बने वशीकरण यन्त्र – ये भी पवित्र माने जाते हैं और शांति कर्म में प्रयोग लिए जाते हैं.
  3. ताम्र पत्र पर बने वशीकरण यन्त्र – कुछ विशेष समय के लाभ के लिए इनका स्तेमाल किया जाता है और समय समय पर इसे बदलना होता है.
  4. स्वर्ण वशीकरण यन्त्र – इनका स्तेमाल लम्बे समय तक किया जा सकता है

आइये जानते हैं की कैसे वशीकरण यन्त्र से कैसे आसानी से लाभ लिया जा सकता है :

किसी अच्छे जानकार से संपर्क करके ही इनका स्तेमाल करना चाहिए अन्यथा उचित परिणाम नहीं मिल पाते हैं.
  • सबसे पहले इसका निर्माण शुभ महूरत में किया जाना चाहिए और सही सामग्री का स्तेमाल करना चाहिए.
  • इसके बाद शुभ समय पर ही वशीकरण साधना प्रारंभ करना चाहिए.
  • सबसे पहले यन्त्र को शुद्ध कर लेना चाहिए और इसी पवित्रता को बनाए रखना चाहिए.
  • वशीकरण यन्त्र की विधिवत पूजा करके वशीकरण मंत्रो का यथा संभव जप करना चाहिए.
  • प्राण प्रतिष्ठा भी करवा सकते हैं जानकार से.
  • ब्राह्मण भोज करवाके उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए.

आइये जानते हैं वशीकरण यंत्रो का प्रयोग किन कार्यो में किया जाता है:

  1. धन प्राप्त करने के रस्ते खोलने के लिए भी वशीकरण यन्त्र साधना की जाती है.
  2. भाग्योदय के लिए भी वशीकरण यन्त्र साधना की जाती है.
  3. महिला /पुरुष को आकर्षित करने के लिए भी वशीकरण साधना की जाती है.
  4. किसी के दिमाग में खुद के लिए अच्छी भावनाओं को प्रकट करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है.
  5. शत्रु का मन बदलने के लिए भी इसका प्रयोग के उल्लेख शास्त्रों में मिलता है.
  6. व्यापार बढ़ाने के लिए भी इन यंत्रो का प्रयोग होता है.
  7. किसी जगह की शक्ति को बढ़ाने के लिए भी इन यंत्रो को प्रयोग में लाते हैं.
  8. व्यक्तिगत विकास के लिए भी इस विद्या का प्रयोग होता है.
  9. सुख-सम्पन्नता के लिए इनका प्रयोग होता है.

अतः वशीकरण यन्त्र साधना के बहुत प्रयोग है जरुरी है की इसका स्तेमाल किसी भी प्रकार की हानि के लिए ना किया जाए.

अगर आप खुद कर सकते हैं तो –
  • वशीकरण यन्त्र साधना से आप अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं.
  • वशीकरण यन्त्र साधना से शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं.
  • जीवन को सफल बना सकते हैं इस साधना द्वारा भी.
  • इस बात को दिमाग में जरुर रखे की कोई भी राह आसान नहीं है अतः अगर आप वशीकरण साधना करना चाहते हैं तो शीघ्र परिणाम की न सोचे, इसकी बजाय सतत साधना करे, शुभता जीवन में जरुर प्रवेश करेगी.
  • वशीकरण एक शक्तिशाली विद्या है जिससे जीवन को सुखमय किया जा सकता है परन्तु जरुरत है सतत साधना की और विश्वास की.
Vashikaran Yantra In Hindi, वशीकरण यंत्र को जानिए, वशीकरण साधना, वशीकरण यन्त्र का सच.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...