Saptahik Rashifal Aur Panchang, 8 से 14 फ़रवरी 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लि...
अंक 4 का रहस्य, अंक चार वाले व्यक्तियों के गुण, अंक 4 के रत्न और धातु, ज्योतिष द्वारा समाधान, number 4 astrology in Hindi, characteristics of Number 4.
अंक ज्योतिष में अगर हम किसी रहस्यमयी अंक के बारे में बात करे तो वो अंक है 4. चार अंक का स्वामी ग्रह है राहू जिसे इंग्लिश में हम युरेनस भी कहते हैं.
अंक ज्योतिष में अगर हम किसी रहस्यमयी अंक के बारे में बात करे तो वो अंक है 4. चार अंक का स्वामी ग्रह है राहू जिसे इंग्लिश में हम युरेनस भी कहते हैं.
अंक 4 में हम उन लोगो को लेते हैं जिनका जन्म महीने के 4, 13, 22 , 31 तारीख को हुआ हो.
- इनका दिमाग बहुत ही तार्किक होता है जिसके कारण बहस में इनसे जीतना संभव नहीं होता है. ऐसा भी देखा गया है की राहू के कारण ऐसे लोग परा विज्ञान के क्षेत्र में भी खोजबीन करते रहते हैं.
- तंत्र, मंत्र , यन्त्र आदि में भी इनकी रूचि होती है और ये सफल भी होते हैं. किसी भी चीज के बारे में कुछ अलग हट के सोचना इन लोगो का स्वभाव होता है जिसके कारण इनके शत्रु कब कौन बन जाता है ये पता ही नहीं चलता.
- अपने वृहद् सोच के कारण ऐसे लोग समाज में क्रान्ति लाने में भी आगे रहते हैं. ये लकीर के फकीर नहीं होते हैं. किसी भी घटना के पीछे क्या है, इसे ये लोग भली प्रकार से समझ सकते हैं.
- ऐसे लोग थोड़े वैरागी भी होते हैं और वर्तमान में भरोसा रखते हैं.
- ये किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते हैं परन्तु भवुक होते हैं जिसके कारण इनको बुरा भी जल्दी लगता है. इनको अकेला रहना भी पसंद है. ये अपनी ही दुनिया में मस्त रहना जानते हैं और इनको वो पसंद भी है.
- हल्का नीला रंग इनके लिए शुभ है, धातु में पञ्च धातु और रत्नों में गोमेद इनके लिए शुभ है. नीलम भी इनको अच्छा फल देता है. परन्तु रत्न धारण करने से पहले जन्म पत्रिका अवश्य दिखा लेना चाहिए |
- राहू अगर कुंडली में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति निश्चित ही जीवन में सफल होता है और अलग हटके नाम करता है वही दूसरी और राहू के खराब होने पर आपको कई प्रकार के भयानक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अच्छे ज्योतिष द्वारा समाधान जरुरी होता है.
- अगर कुंडली में राहू की स्थिति बहुत अच्छी हो और जातक का मूलांक भी ४ हो तो ऐसे जातक राजा जैसे जीवन जीते हैं |
Watch video on power of number4:
ज्योतिष एक गूढ़ विषय है जिसका प्रयोग दशको से विद्वान् लोग करते आये हैं. आप भी भारत के ज्योतिष द्वारा लाभ ले सकते हैं न्यूनतम शुल्क पर.
आप जान सकते हैं अपना भाग्यशाली दिन, अपना भाग्यशाली अंक, अपना भाग्यशाली रत्न, अपने कुंडली के दोषों का समाधान.
अंक 4 का रहस्य, अंक चार वाले व्यक्तियों के गुण, अंक 4 के रत्न और धातु, ज्योतिष द्वारा समाधान, number 4 astrology in Hindi, characteristics of Number 4.

Comments
Post a Comment