Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

🌞 सूर्य 3 अगस्त 2025 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे: जानिए 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन्हें होगा सबसे अधिक लाभ

Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav: 3 अगस्त 2025 को प्रातः लगभग 4:16 बजे सूर्य देव कर्क राशि में रहते हुए अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। अश्लेषा नक्षत्र के देवता है "सर्पराज" और स्वामी हैं बुध – यह नक्षत्र गूढ़ता, रहस्य, चतुराई और मानसिक शक्ति से जुड़ा होता है।

Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav, surya ka nakshatra parivartan, surya jyotish, rashifal in hindi, jyotish updates, jyotish sansar
Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

जब सूर्य इस नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सत्ता, प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों पर दिखता है। आइए जानते हैं कि यह परिवर्तन आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा और किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ।

Watch Rashifal on YouTube

🔯 12 राशियों पर सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कामकाज में लाभ देने वाला रहेगा पर पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है. जो लोग सूर्य साधना करते हैं उन्हें विशेष लाभ होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

३ अगस्त को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए अनुकूल रहेगा। शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कार्य की सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड़ सकता है. Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

मिथुन राशि (Gemini)

३ अगस्त को सूर्य का अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश उन लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा जो वक्ता है, अध्यापन के क्षेत्र में हैं, सलाहकार हैं, किसी प्रकार का बौद्धिक कार्य करते हैं. करीबियों से अहंकार टकरा सकता है अतः ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer)

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपकी वाणी में तीखापन ला सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।आपकी रचनात्मकता काफी बढ़ जायेगी साथ ही उत्तेजना भी बढ़ेगी अतः इस बात का ध्यान रखें की उत्तेजना में आके कोई निर्णय न लें.

सिंह राशि (Leo)

३ अगस्त को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके निवेश को बढ़ाने में सहायता करेगा, कुछ नया सीखने में आप खर्चा कर सकते हैं. स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

कन्या राशि (Virgo)

आपके लिए यह सूर्य का आश्लेषा नक्षत्र में गोचर अति शुभ सिद्ध होगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे.

तुला राशि (Libra)

सूर्य का अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है, नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, आपको नाम और यश मिलने के योग बनेंगे. उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध बनेंगे. काम काज में व्यस्तता बढ़ने से परिवार में कम समय दे पायेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके रुके कार्यो को पूरा करने में सहयोग करेगा, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे. धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं. जो लोग अध्यात्मिक साधना करते हैं उनके रास्ते खुलेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

३ अगस्त को सूर्य का अश्लेशा नक्षत्र में गोचर धनु राशि के लिए आकस्मिक रूप से धन लाभ और रहस्यों को खोलने के योग बनाएगा. जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा. Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

मकर राशि (Capricorn)

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है. किसी पे अंधा विश्वास न करें अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है. नया कामकाज शुरू करने के बारे में नीतियाँ बना सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)

३ अगस्त को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ा सकता है, आपके अन्दर की सुप्त इच्छाओं को जगा सकता है, अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो अब बाहर आ पायेंगे. Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनेंगे. विद्यार्थियों को और कलाकारों के लिए समय विशेष लाभदायक रहेगा.

🙏 निष्कर्ष:

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश मानसिक शक्ति, रणनीति, रहस्यमय ऊर्जा और आंतरिक चेतना को जाग्रत करता है। अगर आप इन प्रभावों को समझकर सही उपाय करते हैं, तो यह गोचर आपके लिए लाभकारी बन सकता है।

📅 याद रखें: ग्रह बदलते रहते हैं, लेकिन हमारे कर्म और दृष्टिकोण ही हमारे जीवन को आकार देते हैं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का क्या ज्योतिषीय महत्व है?
A1. यह नक्षत्र मानसिक शक्ति, रहस्य, और रणनीतिकता से जुड़ा होता है। सूर्य का इसमें प्रवेश आत्मबल और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है।

Q2. अश्लेषा नक्षत्र किस राशि का होता है?
A2. अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह है बुध।

Q3. क्या सूर्य गोचर से सभी राशियों पर एक समान प्रभाव होता है?
A3. नहीं, इसका प्रभाव हर व्यक्ति की राशि और कुंडली के अनुसार अलग-अलग होता है।

Q5. क्या कोई विशेष उपाय हैं जो इस गोचर में लाभकारी हों?
A5. हां, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना, "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जप करना लाभदायक होता है।

Surya ka Ashlesha Nakshatra Mai Gochar Ka Prabhav, surya ka nakshatra parivartan, surya jyotish, rashifal in hindi, jyotish updates, jyotish sansar

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...