Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi

May 2025 में कौन से ग्रह बदलेंगे चाल, जानिए तारीख और समय , May 2025 Grah Gochar, कौन से महत्त्वपूर्ण बदलाव होंगे इस महीने गोचर कुंडली में. May 2025 Grah Gochar:  ग्रहों की चाल समय समय पर बदलती रहती है जिसका असर हमारे जीवन में देखने को मिलता है | May 2025 में भी कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे जिसके कारण कुछ लोगो को बहुत लाभ होगा व्यापार और नौकरी में, कुछ लोगो की चिंताएं बढेंगी, कुछ लोगो को बिमारी से राहत मिलेगी, कुछ लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी आदि | मई २०२५ के महीने में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है जो की हैं  बुध, सूर्य,  गुरु, राहु, केतु और  शुक्र जिसके कारण जन जीवन में, वैश्विक स्तर पर बहुत बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi WatchVideo here आइये जानते हैं Grah Gochar May 2025: 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे तड़के लगभग 3:54 AM बजे.  14 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे रात्री में लगभग 11:51 बजे.  15 मई को गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे रात्री में लगभग 2:30 AM पे.  18 मई क...

Mangal Ka Gochar Mesh Rashi Mai Kya Fal Dega

Mangal Ka Gochar Mesh Rashi Mai Kya Fal Dega, मंगल मेष राशि में कब जायेंगे, 12 राशियों पर क्या असर होगा मंगल के मेष राशी में प्रवेश करने से, राशिफल |

Mangal Gochar June 2024: 

1 जून शनिवार को मंगल ग्रह अपने ही राशि मेष में प्रवेश करेंगे जिससे रुचक नाम का राजयोग बनेगा | ये गोचर बहुत से लोगो के लिए बहुत फायदे का होने वाला है | 

मंगल ग्रह को वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है और इसे भूमि, शक्ति, साहस, वीरता, रक्त   ऊर्जा, भाई, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना जाता है | 

ये मेष और  वृश्चिक राशि के स्वामी हैं । मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं, जबकि कर्क इसकी नीच के होते हैं | 

जैसे ही मंगल स्व राशि में प्रवेश करेंगे तो राज योग का निर्माण होगा जिससे बहुत से लोगो का भाग्योदय होगा, कुछ लोगो को रुका धन प्राप्त होगा, कुछ लोगो को भूमि की प्राप्ति होगी, कुछ लोगो के रिश्ते मजबूत होंगे, कुछ लोगो के पराक्रम में वृद्धि होगी आदि | Mangal Gochar June 2024

Mangal Ka Gochar Mesh Rashi Mai Kya Fal Dega, मंगल मेष राशि में कब जायेंगे, 12 राशियों पर क्या असर होगा, Mangal Gochar June 2024, free rashifal
Mangal Ka Gochar Mesh Rashi Mai Kya Fal Dega

Read in English  Mars will transit in Aries Predictions

आइये जानते हैं की मंगल का मेष राशि में गोचर कितने बजे होगा ?

1 जून २०२४ को दिन में लगभग 3:27 बजे मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे और 12 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे |

Watch Video here

आइये जानते हैं की 12 राशियों पर मंगल के मेष राशि में गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा ?

मेष राशि फल/Mesh Rashi (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A) :

मेष राशि वालों के लिए 1 जून 2024 को मंगल का गोचर साहस में वृद्धि करेगा, रुके काम पूरे होंगे, आकस्मिक रूप से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, करियर में उन्नति होगी, जो लोग व्यापर में हैं वे लोग विस्तार कर पायेंगे, अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां हैं तो अब बाहर आ पाएंगे, अगर भूमि या मकान खरीदना चाहते हैं तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है | Mangal Gochar June 2024

वृषभ राशि/Vrisabh Rashi( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,  Ee, U, Aa, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के सम्बन्ध शक्तिशाली लोगो से बनेंगे, भूमि में निवेश करने के लिए समय उत्तम रहेगा | अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय शुभ रहेगा | वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और साथ ही उत्तेजित होके कोई भी निर्णय न ले अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है | Mangal Gochar June 2024

मिथुन राशि /Mithun Rashi ( का, की, कु, घा, ड, च, के, को, हा, Ka, Kee, Ku, Gha, D, Chh, Ke, Ko, Ha):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से मिथुन राशि वालों को रुका धन प्राप्त होगा, अगर किसी कानूनी कार्यो में फंसे हैं तो अब निकलने के रास्ते मिलेंगे | आय के स्त्रोत खुलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी समय उत्तम रहेगा | आपकी अधूरी इच्छाएं भी पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न होगा |

कर्क राशि/Kark Rashi ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,  Hee, Hoo, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से कर्क राशि वालों को नाम और यश की प्राप्ति के योग बनेंगे, नौकरीपेशा लोगो को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं | उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध अच्छे बनेंगे | जो लोग कला जगत में काम करते हैं उन्हें नई उचाइयां प्राप्त होंगी | कर्क राशि के प्रेमियों और विद्यार्थ्यियो के लिए भी समय शुभ रहेगा | Mangal Gochar June 2024

सिंह राशि/Singh Rashi( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से सिंह राशि वालों का भाग्योदय होगा, रुके काम पूरे होंगे, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है | नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बनेंगे | अपने कार्यक्षेत्र में आप पहले से बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे जिसका लाभ भी आपको देखने को मिलेगा |कार्य के सिलसिले में यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है |

कन्या राशि/Kanya Rashi( टो, पी, पू, प,  ष, ण, ठ, पे और पो, To, Pee, Poo, P, Sha, Na, Tha, Pe, Po):

मंगल के मेष राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो का आत्मविश्वास बढेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए जोखिम उठा पायेंगे | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है अतः ध्यान रखें | भाई बहनों के साथ मिलके कोई नया काम कर सकते हैं | Mangal Gochar June 2024

तुला राशि/Tula Rashi(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते, Ra, Ree, Ru, Re, Ro, Ta, Tee, Tu, Te):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से आपके संपर्क नए लोगो से बनेंगे, साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं| अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक बहस से बचें अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है | 

वृश्चिक राशि/Vrischik Rashi( लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ,Lo, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu)

:

मंगल के मेष राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो को रुका धन प्राप्त हो सकता है, शत्रु कमजोर होंगे, आपका पराक्रम बढेगा और साथ ही गुस्सा भी बढेगा अतः ध्यान रखें | अगर किसी प्रकार के कानूनी समस्या से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी | गलत लोगो के संगत में न रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है | Mangal Gochar June 2024

धनु राशि/Dhanu Rashi( ये, यो, य, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ,Ye,Yo, ya, Bha, Bhee, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से धनु राशि के लोगों को भूमि से लाभ के योग मजबूत होंगे, संतान से सम्बंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी, जो लोग कला जगत में काम करते हैं या खिलाड़ी हैं उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है | जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा | प्रेमियों के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे |

मकर राशि/Makar Rashi(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, Bho, Ja, Jee, Ju, Je, Jo, Kha, khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gi):

मंगल के मेष राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो को आय के स्त्रोत बढाने के मौके मिलेंगे | नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे | आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा | घर में सुख सुविधा बढाने में आप काफी खर्चा कर सकते हैं |  Mangal Gochar June 2024

पढ़िए 12 भावो पर मंगल का असर क्या होता है?

कुंभ राशि/Kumbh Rashi (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, Goo, Ge, Go, Sa, See, Su, Se, So, Da):

1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो को नाम और यश की प्राप्ति के योग मजबूत होंगे, अगर पदोन्नति रुकी है तो अब मिल सकती है | कार्य के सिलसिले में यात्राओं में जा सकते हैं | आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे | 

मीन राशि/Meen Rashi( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,  Di, Du, Th, Jh, Yn, De, Do, Cha, Chi):

मंगल के मेष राशि में गोचर से मीन राशी के लोगों के रुके काम पूरे होंगे, धन लाभ होंगे, धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं| आपको अब ध्यान रखना है की किसी भी उत्तेजना में कोई निर्णय न लें अन्यथा समस्या उत्पन्न होगी | आपका प्रभावक्षेत्र बढेगा जिससे मान सम्मान भी बढेगा समाज में और कार्यक्षेत्र में |

तो इस प्रकार हमने देखा की 1 जून 2024 को मंगल के मेष राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव पड़ सकता है | Mangal Gochar June 2024

अगर आप किस भी प्रकार की ज्योतिष परामर्श चाहते हैं तो समपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए अपने कामकाज के बारे में |
  • जानिए कैसा रहेगा प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन |
  • कौन सा रत्न बदलेगा जीवन |
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए, कौन सा दान शुभ रहेगा आदि |

Mangal Ka Gochar Mesh Rashi Mai Kya Fal Dega, मंगल मेष राशि में कब जायेंगे, 12 राशियों पर क्या असर होगा मंगल के मेष राशी में प्रवेश करने से, Mangal Shanti PoojaMangal Shanti Pooja, राशिफल |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...