Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Ganeshji Seekhne Yogya Baate

क्या सीखे गणेशजी के व्यक्तित्त्व से, जानिए क्यों हुए गणेशजी इतने प्रसिद्ध, कैसे बनाए जीवन को सफल.

मनुष्य जीवन बहुत महत्त्वपूर्ण है, एक शानदार और प्रभावशाली जीवन जीना सभी का ख्वाब होता है. गणेश उत्सव का आरंभ सभी के अन्दर उत्साह, उमंग भर देता है.

shree ganesh kya sikhaate hain
Ganeshji Seekhne Yogya Baate
भगवान्-गणेश अपने असाधारण बुद्धिमानी के लिए जानेजाते हैं और अपने चमत्कारी व्यक्तित्त्व के कारण प्रथम पूज्य है. 
हम गणपति बप्पा की पूजा इसीलिए करते हैं क्यूंकि वे जीवन से दुःख को हारते हैं, बीमारी को हरते हैं, दुर्भाग्य को हरते हैं. पिछले कुछ लेखो में आपको मैंने गणपति के पूजा से सफलता कैसे प्राप्त करे, इसके बारे में बताया है. परन्तु इस लेख में मैं कुछ और बताने की कोशिश कर रहा हूँ. गणेशजी के व्यक्तित्त्व से हम बहुत कुछ सिख सकते हैं जिससे हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं.

सभी को ज्ञान मिले, नाम मिले, धन मिले, स्वास्थ्य मिले, यही कामना.

सीखना जीवन भर जारी रहता है, हमारे आस पास ऐसा कुछ नहीं जिससे हम कुछ सीख नहीं सकते हैं.
भगवान् गणेश भी बहुत लोगो के प्रेरणास्त्रोत हैं. हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं जिसका प्रयोग हम रोजमर्रा के जीवन में कर सकते हैं दुसरो से मिलते हुए, कार्यो को करते हुए. अगर सही निति मिल जाए तो हमे किसी तंत्र, मंत्र, यंत्र की आवश्यकता नहीं है.

“किसी को पूजने का सबसे अच्छा तरीका है की उनका अनुसरण किया जाए.”

आइये जानते है की हम गणपति जी से क्या क्या सीख सकते हैं :

  1. हमेशा अपने माता पिता का आदर करे, वे ही हमारे लिए वास्तविक दुनिया है, उन्होंने ही हमे ये जीवन दिया है और वे ही हमारे प्रथम गुरु हैं. गणेशजी भी सिर्फ अपने माता पिता को पूज के आज प्रथम पूज्य बन गए हैं. माता पिता को पता है की हमारे लिए ठीक क्या है.
  2. कार्य करने का स्मार्ट तरीका बनाए – कठोर परिश्रम से सफलता प्राप्त नहीं होती है. बड़ी सफलता के लिए, नाम यश ख्याति के लिए जरुरी है की हमारे पास काम करने का कुछ अलग तरीका हो. जैसे जब गणेशजी को ब्रह्माण्ड की परिक्रमा के लिए बोला गया तो उन्होंने अपने माता पिता की परिक्रमा करके ही ये रहस्य बता दिया की माता-पिता ही ब्रहमांड है. इस प्रकार उन्होंने अपनी चतुराई का प्रमाण दिया.
  3. कभी भी अपने जिम्मेदारियों से भागिए मत. अगर कोई जिम्मेदारी मिली है तो उसे साहस के साथ निभाइए. जैसे की गणेशजी को जब पारवती जी ने किसी को भी गुफा में घुसने से मना करने के लिए कहा तो उन्होंने शिवजी को भी रोक दिया जिसके कारण उनके सर को भी अलग कर दिया गया था. परन्तु वे अपने जिम्मेदारी से हटे नहीं.
  4. साहसी बने और अपने जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहिये. इससे हमेशा आपकी इज्जत होगी और सफलता मिलेगी.
  5. ज्ञान प्राप्ति करते रहिये अगर सफलता प्राप्त करनी है. बुद्धिमानी अपने आप नहीं आती, सीखते रहे और अनुभव प्राप्त करते रहे. एक निर्णायक दिमाग को बनाइये जिसके कारण आज गणेशजी प्रथम पूज्य हो गए.
  6. भगवान् गणेश अपने निति बनाने के लिए भी जाने जाते हैं जिसके कारण वे शत्रुओ को पराजित कर देते थे. अतः सही निति बनाने की तरफ ध्यान दीजिये, जिससे की आप अपने काम काजी जीवन, प्रेम जीवन, व्यक्तिगत जीवन को अच्छा कर पायेंगे. सही निति आपको बड़ी सफलता तक ले जायेगी.
उनके बड़े कान बताते हैं की हमेशा सतर्क रहे, ज्यादा सुनिए. मौका बहुत अहिस्ते से दरवाजा खटखटाती है. अगर हम सावधान रहेंगे हर पल तभी मौके का फायदा उठा पायेंगे.

गणेशजी की लम्बी सूंड बताती है की हमेशा भविष्य को भांप लेना चाहिए अर्थात दूरदृष्टि रखनी चाहिए और उसके हिसाब से निति निर्माण करना चाहिए.

अतः गणेशजी के रहस्यों को जानके हम एक सफल जीने की तरफ कदम उठा सकते हैं. अपना जीवन साहस के साथ जियें, बुद्धिमानी से जियें. जीवन का आनंद ले. हर समय कुछ ना कुछ सीखते रहें.


||श्री गणेशाय नमः ||

क्या सीखे गणेशजी के व्यक्तित्त्व से, जानिए क्यों हुए गणेशजी इतने प्रसिद्ध, कैसे बनाए जीवन को सफल.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...