Budh ka kark rashi mai gochar kab hoga, बुध का कर्क राशी में गोचर का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर, budh Ke Gochar Ka June 2026. Budh ka gochar kark rashi mai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क के कारक हैं, जबकि कर्क राशि चंद्रमा की भावुक, संवेदनशील और पारिवारिक ऊर्जा से जुड़ी है। इस गोचर के दौरान निर्णयों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी और लोगों की सोच व्यावहारिकता से अधिक संवेदनशीलता की ओर झुक सकती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार इसका प्रभाव। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं | 22 June 2026 Somwar को बुध ग्रह दिन में लगभग 3:07 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की कर्क राशी में बुध शत्रु के हो जाते हैं अतः बहुत से लोगो के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे | Budh ka gochar kark rashi mai Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal आइये जानते हैं की 12 राशियों पर बुध के कर्क राशि में गोचर का क्य...
सूर्य का वृश्चिक राशि में आने से क्या प्रभाव होगा राशियों पर, जानिए कैसे सूर्य का राशी बदलना शुभता लाएगा. ज्योतिष से जानिए भविष्यवाणी.
![]() |
| Surya Ka Vrischik Rashi Me Ane Ka Fal |
सूर्य गृह अति महत्त्वपूर्ण ग्रह है हमारे लिए. सूर्य अगर किसी के कुंडली में शुभ हो तो जातक को मान सम्मान, तरक्की, समाज में विशिष्ट स्थान आसानी से दिला देता है वही अगर सूर्य ग्रह कुंडली में ख़राब हो जाए तो जातक को विभिन्न प्रकार की परेशानियाँ देता है.
गोचर में भी सूर्य समय समय पर राशि बदलता रहता है. इसे ही ज्योतिष में संक्रांति कहा जाता है. १६ नवम्बर २०१७ को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा अतः इस दिन को वृश्चिक संक्रांति कहा जायेगा.
सूर्य देव का सम्बन्ध ज्योतिष के अनुसार पिता से है, आत्मा से है, समाज में मान सम्मान से है, यश, कीर्ति, प्रसिद्धि से है. इसका अर्थ ये है की सूर्य की स्थिति का असर हमारे जीवन में उपर लिखये विषयो पर होता है.
आपके कुंडली में सूर्य की स्थिति क्या है ये तो एक अच्छा ज्योतिष ही बता सकता है. और उसी के आधार पर ये हमारे जीवन को प्रभावित करता है.
सूर्य का वृश्चिक में गोचर का असर क्या होगा:
इस लेख में हम जानेंगे की १६ नवम्बर को सूर्य जो की वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे है तो इससे विभिन्न राशियों पर क्या असर कर सकता है. १६ नवम्बर से 30 दिनों के लिए सूर्य वृश्चिक राशी में रहेंगे.
वृश्चिक राशि से पहले सूर्य तुला राशि अर्थात अपने नीच राशि में रहते हैं जिसके कारण जीवन में हमे अनेक नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं.
सूर्य का वृश्चिक में गोचर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है क्यूंकि ये इसमें मित्र के हो जाते हैं और शुभ फल देने लगते हैं. अतः सभी राशियों के लिए ये बहुत अच्छे बदलाव लेके आते हैं.
इस बार ख़ास बात ये है की शुभ सूर्य और बुध की युति होगी जिसके कारण बुधादित्य योग भी मजबूत होगा और इसके कारण समाज में हमे काफी सकारात्मक बदलाव नजर आयेंगे.
आइये अब जानते हैं की कौन सी राशि पर सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से क्या प्रभाव पड़ेगा:
जिनके कुंडली में सूर्य महादशा, अन्तर्दशा या प्रत्यांतार्दशा में चल रहा हो उनको राशि परिवर्तन का असर ज्यादा पता चलता है. साथ ही कुंडली में सूर्य शुभ है या अशुभ, इसका प्रभाव भी जीवन पर असर करता है. अतः किसी भी परिणाम पर पंहुचने से पहले अच्छे ज्योतिष को कुंडली जरुर दिखाए.
- मेष राशि: सूर्य के वृश्चिक में गोचर करने से मेष राशि वालों को शुभता नजर आ सकती है परन्तु अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बने. भ्रमण के योग भी ज्यादा बन सकते हैं.
- वृष राशि : वृषभ राशि के लोगो के लिए भी सूर्य का राशि बदलना शुभता लायेगा. काम काजी जीवन में हलचल बढ़ाएगा, जीवन के साथी के साथ मन मुटाव ला सकता है.
- मिथुन राशि : सूर्य का यह गोचर आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ा सकता है साथ ही स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है. आपको किसी भी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए.
- कर्क राशि: सूर्य ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर आपके लिए व्यस्तता को बढ़ा सकता है, संतान के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है जिसके कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है.
- सिंह राशि : सूर्य का वृश्चिक राशि में आने से आपको यश और सम्मान की प्राप्ति संभव है. सामाजिक हलचल बढ़ सकती है.
- कन्या राशि : इस बार आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा, आपको नए नए अनुभव और तकनीक मिल सकता है जिसके कारण आपको तरक्की मिल सकती है.
- तुला राशि: अगर आप किसी परेशानी से गुजर रहे है तो सूर्य के राशि बदलने से आप उस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. सेहत में सुधार होगा, बिगड़े काम बनेंगे.
- वृश्चिक राशि: सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर रहा है जिसके कारण आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि नजर आ सकती है. अपने आप पे अगर आपने नियंत्रण नहीं रखा तो अहंकार के कारण आपको विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
- धनु राशि: धन अधिक खर्च हो सकता है जिससे तनाव हो सकता है. व्यर्थ की जिम्मेदारी से परेशानी हो सकती है. सतर्क रहने से जीवन में लाभ मिलेगा.
- मकर राशि : मकर राशि वालो को अचानक से धन लाभ हो सकता है, और अचानक से खर्चा भी बढ़ सकता है. भावावेग में न बहें अन्यथा परेशानी हो सकती है.
- कुंभ राशि: भूमि, वाहन का सुख मिलने के असार है, आप लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं. बिना सोचे समझे कोई निर्णय न ले अन्यथा परेशानी हो सकती है.
- मीन राशि: आपके जीवन में सूर्य के कारण सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. नए विचार उठेंगे पर उन्हें अपनाने में कुछ परेशानी आ सकती है. ने अवसरों का सोच समझकर ही लाभ ले.
आइये जानते हैं की सूर्य की शुभता के लिए क्या कर सकते हैं:
- सूर्य को नियमित अर्ध्य देके सूर्य की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
- पिता एवं ब्राहमणों का आशीर्वाद रोज लेने से सूर्य से उत्पन्न पीड़ा कम होने लगती है.
- सूर्य शांति पूजा भी लाभ दायक सिद्ध होती है.
- रविवार को मीठा बांटना भी शुभता लाता है.
अगर आप भी अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं तो संपर्क करे ज्योतिष से और पायें सही उपाय जीवन को सफल बनाने के लिए .........
![]() |
| famous jyotish |
सूर्य का वृश्चिक राशि में आने से क्या प्रभाव होगा राशियों पर, जानिए कैसे सूर्य का राशी बदलना शुभता लाएगा. ज्योतिष से जानिए भविष्यवाणी.


Comments
Post a Comment