] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Nagdwari Yatra Pachmarhi Details

नागद्वार यात्रा पचमढ़ी 2026: आस्था, रोमांच और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तावना मध्य प्रदेश के सतपुड़ा पर्वतों की गोद में बसी पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और रोमांचक ट्रेकिंग मार्गों के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं में सबसे विशेष है नागद्वार यात्रा (Nagdwari Yatra) , जिसे मध्य भारत की सबसे कठिन और पवित्र यात्राओं में से एक माना जाता है। हर वर्ष श्रावण मास में नागपंचमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान नागदेव और भगवान शिव के दर्शन के लिए इस दुर्गम यात्रा पर निकलते हैं। वर्ष 2026 में भी नागद्वार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। Nagdwari Yatra Pachmarhi Details 📅 नागद्वारी यात्रा 2026 इस वर्ष 7 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा आयोजित की जाएगी। नागद्वार यात्रा का धार्मिक महत्व लोकमान्यता के अनुसार नागद्वार वह पवित्र स्थान है जहां नागराज का निवास माना जाता है। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के दौरान नागद्वार क्षेत्र में नागराज को विराजमान किया था। इसी कारण यह स्थान शिव और ना...

52 Shaktipeeth Ke Bare Me Janiye

५२ शक्ति पीठ भारत में, कहाँ मौजूद है ५२ शक्तिपीठ, कौन सी देवी की पूजा होती है ५२ शक्तिपीठो में. 

भारत में शक्तिपीठो का बहुत महत्त्व है, रोज हजारो लोग शक्तिपीठो में साधना और दर्शन के लिए पहुँचते हैं. ऐसी मान्यता है भक्तो की कि शक्तिपीठो में दर्शन पूजन करने से माता की कृपा तुरंत प्राप्त होती है. महाशक्ति स्वयं शक्तिरूप में शक्तिपीठो में मौजूद है.
५२ शक्ति पीठ भारत में, कहाँ मौजूद है ५२ शक्तिपीठ, कौन सी देवी की पूजा होती है ५२ शक्तिपीठो में.
52 Shaktipeeth Ke Bare Me Janiye

पुराणों के अनुसार शक्तिपीठो में माता के अंग गिरे थे इस कारण ये सब स्थान प्रसिद्द हो गए और शक्तिशाली भी.

आइये जानते हैं ५२ शक्तिपीठो के बारे में साथ ही वहां की अधिष्ठात्री देवी और स्थान के बारे में

  1. हिंगुला शक्तिपीठ – बिलोचिस्थान में है और यहाँ भैरवी की पूजा होती है. यहाँ पर माता के सर का उपरी हिस्सा ब्र्हम्रंध्र गिरा था.
  2. किरीट शक्तिपीठ – बटनगर – हावड़ा में और यहाँ भुवनेश्वरी देवी की पूजा होती है.
  3. नंदिपुर शक्तिपीठ सेंथिया –हावड़ा में जहाँ नंदिनी देवी की पूजा होती है.
  4. अट्टहास शक्तिपीठ लाभपुर अहमदपुर, बंगाल में जहाँ फुल्लारा देवी की पूजा होती है.
  5. वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ – अंडाल, हावड़ा में जहाँ पर महिषमर्दिनी की पूजा होती है.
  6. नलहाटी शक्तिपीठ – नलहाटी हावड़ा में जहाँ कालिका की पूजा होती है.
  7. बहुला शक्तिपीठ – सतवा , बंगाल में जहाँ चंडिका देवी की पूजा होती है.
  8. त्रिस्त्रोता शक्तिपीठ – जलपाईगुड़ी, बंगाल में जहाँ पर भ्रामरी देवी की पूजा होती है.
  9. कामगिरी शक्तिपीठ -  गौहाटी असाम में जहां पर कामख्या की पूजा होती है.
  10. जयंती शक्तिपीठ – जयंतिया असाम में जहाँ पर जयंती देवी की पूजा होती है.
  11. कालीपीठ शक्तिपीठ – कलकत्ता में जहाँ पर कालिका की पूजा होती है.
  12. वृन्दावन शक्तिपीठ - वृन्दावन में जहाँ पर उमा देवी की पूजा होती है.
  13. करवीर शक्तिपीठ – कोल्हापुर में जहाँ पर महिषमर्दिनी की पूजा होती है.
  14. सुगंध शक्तिपीठ – शिकारपुर, बरिसल में जहाँ सुनंदा देवी की पूजा होती है.
  15. करतोय तट शक्तिपीत – भवानीपुर, बोगडा में जहाँ पर अपर्णा देवी की पूजा होती है.
  16. श्री पर्वत शक्तिपीठ – लद्दाख में जहाँ पर श्री सुन्दरी की पूजा होती है.
  17. वाराणसी शक्तिपीठ – काशी में जहाँ पर विशालाक्षी की पूजा होती है.
  18. गण्डकी शक्तिपीठ – राज्माहेंदरी में जहाँ पर विश्वेश्वरी की पूजा होती है.
  19. गोदावरी तट शक्तिपीठ – मुक्तिनाथ, नेपाल में जहाँ पर गण्डकी की पूजा होती है.
  20. शुची शक्तिपीठ – कन्याकुमारी में जहाँ नारायणी की पूजा होती है.
  21. पञ्चसागर शक्तिपीठ – अज्ञात है पर यहाँ पर वाराही की पूजा होती है.
  22. ज्वालामुखी शक्तिपीठ – कांगड़ा में जहाँ पर अम्बिका देवी की पूजा होती है.
  23. जनस्थान शक्तिपीठ – नासिक में जहाँ भ्रामरी देवी की पूजा होती है.
  24. कश्मीर शक्ति पीठ - अमरनाथ में जहाँ महामाया की पूजा होती है.
  25. श्री शैल शक्तिपीठ - श्री शैल मल्लिकार्जुन में जहाँ महालक्ष्मी की पूजा होती है.
  26. मिथिला शक्तिपीठ – जनकपुर जहाँ महादेवी की पूजा होती है.
  27. रत्नावली शक्तिपीठ - मद्रास में जहाँ कुमारी देवी की पूजा होती है.
  28. प्रभास शक्तिपीठ – गिरनार, गुजरात में जहाँ पर चंद्रभागा देवी की पूजा होती है.
  29. जालंधर शक्तिपीठ – जालंधर, पंजाब में जहाँ पर त्रिपुर्मालिनी की पूजा होती है.
  30. रामगिरी शक्तिपीठ - मैहर , मध्य प्रदेश में जहाँ पर शिवानी देवी की पूजा होती है.
  31. वैद्यनाथ शक्तिपीठ – वैद्यनाथ धाम , बिहार में जहाँ जयदुर्गे की पूजा होती है.
  32. कन्याकश्रम शक्तिपीठ – कन्याकुमारी में जहाँ पर शरवानी देवी की पूजा होती है.
  33. चटटल शक्तिपीठ - चटगाँव में जहाँ भवानी देवी की पूजा होती है.
  34. मणिवेदिका शक्तिपीठ - पुष्कर में जहाँ गायत्री देवी की पूजा होती है.
  35. मानस शक्तिपीठ – मानसरोवर में जहाँ पर दाक्षायनी की पूजा होती है.
  36. यशोर शक्तिपीठ – खुलना जैसौर में जहाँ पर यशोरेश्वरी की पूजा होती है.
  37. प्रयाग शक्तिपीठ – प्रयाग में जहाँ पर प्रयाग देवी की पूजा होती है.
  38. विरजा क्षेत्र शक्तिपीठ – पूरी , उड़ीसा में जहाँ पर विमला देवी की पूजा होती है.
  39. कांची शक्तिपीठ – कन्चिपुरी में जहाँ पर देवगर्भा की पूजा होती है.
  40. कालमाधव शक्तिपीठ – अज्ञात है पर यहाँ पर काली की पूजा होती है.
  41. शोण शक्तिपीठ – अमरकंटक में जहाँ पर नर्मदा देवी की पूजा होती है.
  42. नेपाल शक्तिपीठ – नेपाल में जहाँ पर महामाया की पूजा होती है.
  43. मगध शक्तिपीठ – पटना में जहाँ पर सर्वानन्दकरी देवी की पूजा होती है.
  44. त्रिपुरा शक्तिपीठ – त्रिपुरा में जहाँ पर त्रिपुरसुन्दरी की पूजा होती है.
  45. त्रिमाख शक्तिपीठ – मिदनापुर बंगाल में जहाँ पर कपालिनी की पूजा होती है.
  46. कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ – जहाँ पर कुरुक्षेत्र में जहाँ पर सावित्री की पूजा होती है.
  47. लंका शक्तिपीठ -  सिंहल में जहाँ पर इन्द्राक्षी की पूजा होती है.
  48. युगाधा शक्तिपीठ - बर्दवान में जहाँ पर भुतधात्री की पूजा होती है.
  49. विराट शक्तिपीठ - जयपुर में जहाँ पर अम्बिका देवी की पूजा होती है.
  50. कर्णाट शक्तिपीठ – कर्णाटक में जहाँ पर जयदुर्गे की पूजा होती है.
  51. उज्जैनी शक्तिपीठ – उज्जैन में जहाँ मंगला देवी की पूजा होती है.
  52. भैरव पर्वत शक्तिपीठ - उज्जैन में जहाँ पर अवंती देवी की पूजा होती है.
ये ५२ शक्तिपीठ दिव्य है और साधको को यहाँ पर अद्भुत शक्तियां प्राप्त होती है , भक्तगण भी यहाँ दर्शन और पूजन करके जीवन को सफल बनाते हैं.
माता की कृपा सब पर बनी रहे, महाशक्ति हमारी रक्षा करती रहे बुरी शक्तियों से.
५२ शक्ति पीठ भारत में, कहाँ मौजूद है ५२ शक्तिपीठ, कौन सी देवी की पूजा होती है ५२ शक्तिपीठो में.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...