] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Mission Safalta Ke Rahasya Ko Bhaag-2

Mission सफलता के पहले भाग मे हमने देखा की सफलता क्या है , क्या करे सही मायने मे सफलता प्राप्त करने के लिए, इस लेख मे उसी के आगे का भाग आप पढेंगे. अगर आपने मिशन सफलता भाग 1 नहीं पढ़ा है तो उसे पहले पढ़े, कुछ छोटी पर महत्त्वपूर्ण बाते सफलता के लिए.
best tips for safalta by best hindi jyotish blog
Mission Safalta Ke Rahasya Ko Bhaag-2

साहस :

हमारे पास भले ही रचनात्मकता हो, संपर्क हो, प्रचुर मात्र मे धन हो , कराय करने की क्षमता हो परन्तु साहस न हो तो हम अपनी योजनाओं को , विचारों को क्रियान्वित नहीं कर सकते. जैसे किसी की आवाज बहुत अछि हो और वह एक प्रसिद्द गायक बनना चाहता हो परन्तु अगर वह मंच पर जाने का साहस न करे तो वह अपने सपनो को साकार नही कर सकता . अतः अगर सफलता चाहते हैं तो सही कार्यों को करने का साहस पैदा करिये.
स्वामी विवेकानन्द कहते हैं – “क्या तुम पर्वताकार विघ्न बाधाओं को लांघकर कार्य करने के लिए तैयार हो ? यदि सारी दुनिया हाथ मे नंगी तलवार लेकर तुम्हारे विरोध में खड़ी हो जाए तो भी क्या तुम जिसे सत्य समझते हो उसे पूरा करने का साहस करोगे? यदि तुम्हारे पुत्र कलत्र तुम्हारे प्रतिकुल हो जाए , भाग्य लक्ष्मी तुमसे रूठकर चली जाए , नाम कीर्ति भी तुम्हारा साथ छोड़ दे, तो भी क्या तुम उस सत्य मे संलग्न रहोगे ”.

अपने चेहरे पर एक निश्छल मुस्कान रखिये :

जिस प्रकार एक बच्चे की मुस्कान को देखकर हम स्वतः की उसकी और आकर्षित हो जाते हैं वैसे ही हमारी मुस्कान भी दुसरो को आकर्षित करने का एक सशक्त माध्यम होती है .
भूत का पश्चाताप न करे, भविष्य की चिंता न करे, बस वर्तमान को अछि तरह से जी ले:
इस बात को जान लीजिये की भूत काल हमारे हाथ से निकल चूका है और भविष्य हमारे हाथ मे है नहीं फिर इन दोनों विषयो को लेके चिंता क्यों किया जाए. हमारे पास जो है वो है यही क्षण, अतः वर्तमान को जी ले पूरी तरह से .

अपनी वेश – भूषा पर ध्यान दे :

वेश भूषा व्यक्तित्त्व को दर्शाता है अतः इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए . अपने कार्य के हिसाब से वेश भूषा धारण करे. जैसे एक पंडित की वेश भूषा धोती और कुरता होती है. एक एग्जीक्यूटिव की वेश भूषा शर्ट पेंट से होती है. अच्छी वेश भूषा सफलता के रास्ते खोल देती है.

उत्तेजक पदार्थो का स्तेमाल न करे:

कुछ वस्तुएं जैसे सिगरेट , तम्बाखू, गुटखा, पान मसाला, शराब आदि नशीली वस्तुओं का सेवन न करे. क्यूंकि ये आपको कुछ क्षणों का आनंद तो दे सकते हैं परन्तु शारीर को अन्दर से खोखला कर देते हैं. इनका स्तेमाल जीवनी शक्ति को कम करता जाता है.

कहीं आपमें कुछ खास आदतें तो नहीं:

क्या आप बात करते हुए अपना सर खुजलाते हैं, क्या आप किसी से बात करते हुए हाथ तो नहीं मसलते हैं, बैठकर उँगलियाँ तो नहीं चलाते हैं, चाबी का छल्ला तो नहीं घुमाते हैं, बार बार कन्धा तो नहीं उचकाते हैं, किसी के यहाँ जाके उनके सामान तो नहीं उठाने लगते हैं.
अगर ऐसी कोई भी आदत आपको है तो सावधान हो जाएँ, इन आदतों से आप दुसरो को परेशान कर देते हैं और हंसी के पात्र भी बन जाते हैं. लोग आपसे कतराने लगते हैं अतः ऐसी अनावश्यक आदतों को छोड़ने का प्रयास करे शीघ्रातिशीघ्र.
mission safalta bhag 2 in hindi, tips for success in hindi by jyotish sansar

मूडी न बने:

अक्सर देखा गया है की हम कई बार काम करने से इसिलिये मन कर देते हैं क्यूंकि हमारा मूड नहीं होता. थोडा सोच के देखिये की कोई भी मौका हमारे मूड या हमारी इच्छा को देख के नहीं आता. अतः अगर सफलता चाहते हैं तो मूड रूपी बाधा को जीवन से हटाना होगा.<

प्रोत्साहित करें :

अगर आपको ऐसा लगता है की कोई अच्छा कार्य कर रहा है , कोई नया काम कर रहा है तो उसे प्रोत्साहित जरुर करे. प्रोत्साहित करने की आदत आपको भी सकारात्मक वातावरण मे ले जायेगी और आप भी सफल हो जायेंगे.

कल के भरोसे कुछ मत छोड़िये :

भूत काल का अस्तित्व नहीं और कल कभी आता नहीं अतः जो भी है अभी है , आज है. अपने हर कार्य को पूर्ण करे वर्तमान को अच्छा जी लीजिये. इससे हमारे सफलता की गति बहुत तेज हो जायेगी.


आइये अब जानते हैं कुछ छोटी पर महत्त्वपूर्ण बाते सफलता के लिए :

  • अपनी गलतियों को स्वीकार करने से डरे नहीं.
  • बहस करने से बचिए.
  • दुसरो की गलतियों का जिक्र सबके सामने मत करिए, अकेले मे मौका देखके ही कहिये.
  • किसी की भी प्रशंसा करने का कोई मौका मत चूकिए.
  • अपने संपर्क मे आने वाले हर व्यक्ति को महत्त्व दे.
  • घर से निकलने से पहले इलायची मूंह मे डालके चबा लीजिये.
  • रोज थोड़ी देर के लिए ध्यान कीजिये.
  • भगवद गीता का अध्ययन जरुर कीजिये.
सभी जीवन मे सफलता को हासिल करे यही शुभकामनाये.
याद रखिये सफलता एक निरंतरता है , कभी रुकिए मत, चलते रहिये, बढ़ते रहिये, बहते रहिये.

और सम्बंधित लेख पढ़े :
मिशन सफलता भग १ 
Read in english Mission Success Part 2

Mission सफलता के पहले भाग मे हमने देखा की सफलता क्या है , क्या करे सही मायने मे सफलता प्राप्त करने के लिए, इस लेख मे उसी के आगे का भाग आप पढेंगे. अगर आपने मिशन सफलता भाग 1 नहीं पढ़ा है तो उसे पहले पढ़े, कुछ छोटी पर महत्त्वपूर्ण बाते सफलता के लिए.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...