Saptahik Rashifal Aur Panchang, 5 से 11 अक्टूबर 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के ...
Barish Mai Kaise Rakhe Khyal Swasthya Ka, बारिश मे स्वस्थ रहने के तरीके, मानसून के दिन में कैसे रखे ख्याल अपना.
भीषण गर्मी के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो सभी उसका आनंद उठाना चाहते हैं परन्तु जब लगातार बारिश होना शुरू होती है तो वातावरण में बहुत बदलाव होते हैं और ऐसे में बहुत सावधानी की जरुरत होती है स्वस्थ रहने के लिए. इस लेख में हम यही जानेंगे की कैसे बारिश के दिनों में अपने आप को स्वस्थ रखे.
![]() |
| Barish Mai Kaise Rakhe Khyal Swasthya Ka |
मानसून के दिनों में कभी कभी सूर्य के दर्शन भी नहीं होते हैं और वातावरण में कई प्रकार के बैक्टीरिया का जन्म होता है जिससे विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं जैसे खुजली, दाद, खाज, बुखार, जुखाम, पेट के रोग, पाचन समस्याएं आदि. अतः ये जरुरी है की हम समस्याओं के कारणों को समझे और सही कदम उठाये ताकि बारिश के मौसम में स्वस्थ रहकर आनंद उठा सके.
आइये जानते हैं कुछ ख़ास बाते जिससे हम रहेंगे स्वस्थ और स्फूर्तिवान:
- अगर आप भीग जाए तो ज्यादा देर तक भीगे कपडे न पहने, ऐसा होता है की बारिश का आनंद उठाने के लिए हम भीगे कपड़ो में घूमते रहते हैं जो की खतरनाक हो सकता है. इससे दाद, खाज, खुजली हो सकती है.
- अपने बालो को ज्यादा देर तक भीगे न रखे , इससे सर्दी जुखाम हो सकता है और बाल भी रूखे हो सकते हैं.
- रोज असली नारियल के तेल से मालिश करे , अगर भीग जाए तो शारीर पोछ कर आपको नारियल का तेल लगा लेना चाहिए , इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे.
- नहाने के पानी में डेटोल दाल के नहाए.
- बारिश के दिनों में पानी भी दूषित होता है जिससे कई प्रकार के पेट के रोग उत्पन्न हो जाते हैं अतः शुद्ध जल स्तेमाल करे, उबाल कर पानी पियें या फिर आर.ओ. का पानी पियें.
- पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है बारिश में , ऐसे में तैलीय खाने से बचे, हल्का खाएं ताकि स्वस्थ रह सके.
- विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं के कारण कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं अतः एंटी बैक्टीरियल साबुन या फेस वाश का प्रयोग करे.
- खाने के बाद निम्बू पानी पीना शुभ रहेगा या फिर निम्बू चाते.
- वातावरण में नमी बढ़ जाती है बारिश के दिनों में जिससे त्वचा भी तैलीय हो जाती है जल्दी जल्दी ऐसे में दिन में तीन बार चेहरा धोना चाहिए.
- ज्यादा टाइट कपडे न पहने, इससे त्वचा रोग हो सकते हैं.
- अगर आप नॉन वेज खाने के शौक़ीन है तो बारिश के दिनों में सावधानी बरते क्यूंकि बिमारी हो सकती है. अतः अच्छी और विश्वसनीय जगह से ही मांस, मछली आदि ख़रीदे.
Barish Mai Kaise Rakhe Khyal Swasthya Ka, बारिश मे स्वस्थ रहने के तरीके, मानसून के दिन में कैसे रखे ख्याल अपना.

Comments
Post a Comment