Saptahik Rashifal Aur Panchang, 14 से 20 सितम्बर 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए ...
Kaise Kare Naukri Ko Surakshit, नौकरी को सुरक्शि करने हेतु कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय, सफलता सूत्र.
जो लोग नौकरी कर रहे हैं लम्बे समय से या जिन्होंने अभी अभी नौकरी शुरू की है वो भी एक डर से गुजरते देखे गए हैं जैसे क्या मैं ये काम कर पाउँगा, कही मुझे निकाल तो नहीं दिया जाएगा, कैसे में अधिकारी को खुश करूँ , कैसे मैं अच्छे सम्बन्ध बनाऊं आदि.
असुरक्षा की भावना इस संसार में लोगों को डसता जा रहा है और जीवन में दुःख का ये एक बड़ा कारण बन गया है, असुरक्षा हमे खुश रहने नहीं देती है, इसके कारण हम खुलके अपने साथियों से , घरवालो से बात नहीं कर पाते हैं और संबंधों में खटास आने लगता है.
परन्तु सही मायने में देखा जाए तो सुख दुःख जीवन का भाग है, उतार चड़ाव चलता रहता है , इससे घबराने की बजाये अपने आपको और सक्रीय बनाना चाहिए जिससे कठिन समय के आने से पहले उसको ठीक करने की रणनीति बना लिया जाए.
समस्याओं का सामना करना चाहिए डट कर और निर्भय होना चाहिए. क्यूंकि डर के आगे जीत हैं.
आइये अब जानते हैं कुछ ज्योतिषीय कारण नौकरी में डर का:
- अगर कुंडली में दसवां घर/भाव कमजोर हो या फिर शत्रु ग्रह से ग्रस्त हो तो जातक को नौकरी जाने का भय बना रह सकता है.
- जब भी कोई शत्रु ग्रह की महादशा या अन्तर्दशा आती है तब भी कई प्रकार की परेशानी आती है और ऐसे में व्यक्ति को नौकरी की चिंता भी होने लगती है.
- सुख स्थान के बाधित होने पर भी जीवन में डर और असंतोष उत्पन्न होता है.
- कुछ योग जैसे कालसर्प योग, ग्रहण योग, सादे सटी आदि के कारण भी जीवन में डर आ जाता है.
आइये आब देखते है कैसे हम ज्योतिष द्वारा डर से निजात पा सकते हैं?
- कुंडली में ख़राब ग्रहों के बुरे प्रभावों को कम करने के लिए उचित दान समय समय पर करते रहना चाहिए.
- ज्योतिष से परामर्श ले के ग्रह शान्ति पूजा भी करते रहना चाहिए,
- अगर आप रत्न धारण करते हैं तो उनके खंडित होने पर उसे तुरंत बदल दे.
- अपने कुलदेवता और कुलदेवी को पूजना मत भूलिए.
- किसी भी मंदिर में रोज जाने का नियम बनाए.
- अगर आप किसी मंत्र का जप करते हैं तो उसे नियम से जपते रहे और उस पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखे.
- ज्योतिष से परमर्स लेके सही रत्न धारण करे .
आइये अब जानते हैं कुछ साधारण नियम नौकरी को सुरक्षित रखने के लिए:
- इमानदारी से काम करें और कोई भी मौका मत चूकिए बेहतर प्रदर्शन का
- अगर किसी काम की जानकारी नहीं है तो बेझिझक होक उसके बारे में अधिकारी को बता दें.
- अपने साथियो से अच्छे सम्बन्ध बनाएं.
- कर्यस्थल पर किसी की टांग मत खिचिए या इस प्रकार के कार्यो से बचिए.
- सबसे विनम्रता का व्यवहार रखें परन्तु खुशामद न करें.
कार्यस्थल में एक अच्छे स्थान को बनाना या अच्छी पहचान बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है परन्तु जरुरत है इमानदारी और आत्मविश्वास की, समझिये कार्यस्थल के जरुरत हो और दीजिये जो उनको चाहिए.
अपने भाग्य पर भरोसा रखें और साथ ही उन सकारात्मक शक्तियों पर भरोसा रखें जो तत्पर है आपकी मदद के लिए हमेशा.
अच्छा सोचे, अच्छा करें और अच्छा पायें.
अगर आप असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं, अगर आप अपनी कुंडली के हिसाब से कोई उपाय चाहते हैं तो अभी संपर्क करे ज्योतिषीय सलाह के लिए.
Kaise Kare Naukri Ko Surakshit, नौकरी को सुरक्शि करने हेतु कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय, सफलता सूत्र.

Comments
Post a Comment