] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

August Mai Surya Karenge Bade Badlaaw Gochar Kundli Mai

अगस्त 2026 में सूर्य के चार प्रमुख गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव अगस्त 2026 में सूर्य देव चार बार अपनी स्थिति बदलेंगे, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 3 अगस्त को सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने के साथ ही मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे तथा 31 अगस्त को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इन चारों गोचरों का सभी राशियों पर विस्तृत प्रभाव। August Mai Surya Karenge Bade Badlaaw Gochar Kundli Mai मेष राशि अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सफलता लेकर आएगा। 3 अगस्त को सूर्य के आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और घर-परिवार से जुड़े कुछ पुराने मामलों का समाधान मिलने की संभावना रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि और मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी बुद्धि, शिक्षा, संतान सुख, प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। विद्यार्थियों को ...

Lehsuniya Rana Rahasya In Hindi

Lehsuniya Rana Rahasya In Hindi, लहसुनिया धारण करने के लाभ, कैसे ख़रीदे और प्रयोग करे केतु के रत्न का सफलता प्राप्त करने के लिए, ज्योतिषीय मार्गदर्शन. 

क्या आप जानना चाहते हैं ऐसे रत्न के बारे में जो की आपको बचा सकता है बुरी नजरों से, बुरी शक्तियों से, दे सकता है अचानक लाभ तो पढ़े ये लेख. जानिए एक शक्तिशाली रत्न के बारे में जो की खोल सकता है सफलता के रास्ते आपके लिए. दे सकता है आंतरिक शक्ति जीवन जीने के लिए.

lehsuniya ke fayde in hindi jyotish
lahsuniya ke fayde in hindi

ये रत्न है लहसुनिया , इसे अंग्रेजी में cats eye भी कहते है क्यूंकि दिखने में ये बिल्ली की आँख की तरह लगता है. इसे cymophane भी कहते हैं.

केतु का रत्न होने से लहसुनिया में बहुत सी खूबियाँ है और इसके लाभ भी बहुत है. बहुत सी परेशानियों से ये हमे बचा सकता है.

केतु की कृपा प्राप्त करने हेतु इस रत्न का स्तेमाल किया जा सकता है. जीवन में अचानक मुसीबत का कारण केतु हो सकता है, नकारात्मक उर्जाओं से परेशानी का कारण केतु हो सकता है अतः कुंडली में केतु की स्थिति का ज्ञान होना चाहिए जिससे की सही कदम उठा के सफल जीवन जिया जा सके. 

कौन धारण कर सकता है केतु रत्न लहसुनिया?


छाया ग्रह केतु की शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है लहसुनिया का. कालसर्प से ग्रस्त लोगो के लिए भी ये रत्न बहुत लाभदायक हो सकता है, नजर दोष से अगर कोई ग्रस्त है तो वो भी इसके स्तेमाल से लाभ प्राप्त कर सकता है.

ये उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो की कानूनी समस्याओं से गुजर रहे हो, उन लोगो को भी लाभ हो सकता है जो किसी बिमारी से ग्रस्त हो और साधकगण भी लहसुनिया का स्तेमाल कर के बहुत आगे बढ़ सकते हैं.

आइये जानते हैं लहसुनिया रत्न के लाभ:

वैसे तो ऊपर ये बताया गया है की किन लोगो के लिए ये शुभ हो सकता है परन्तु आइये जानते हैं इसके कुछ और लाभ –
  1. ये गंभीर बिमारिओं से हमारी रक्षा कर सकता है.
  2. ये बुरी नजर से हमे बचाता है.
  3. लहसुनिया को धारण करने से साहस में वृद्धि होती है, आत्मबल बढ़ता है.
  4. अदृश्य बुरी शक्तियों से रक्षा होती है.
  5. कानूनी समस्याओं से भी लाभ दे सकता है. 
  6. ये रत्न जादूगरों, सम्मोहन करने वालो के लिए, दार्शनिको के लिए भी बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है.
  7. वैज्ञानिको, ज्योतिष, चिंतको के लिए भी ये एक उचित रत्न साबित हो सकता है. 
 सर्टिफाइड लहसुनिया रत्न खरीदने हेतु यहाँ क्लिक करें 

कैसे धारण करे लहसुनिया रत्न?


सबसे पहले ज्योतिष से सलाह लेके अपने लिए लहसुनिया का वजन पता करे फिर सोना, पंचधातु या फिर अष्ट धातु में इसे बनवाये और पंचोपचार पूजा करके केतु के मंत्र का यथाशक्ति जप करे और श्रद्धा से इसे धारण करे.

क्या क्या सावधानी रखे लहसुनिया रत्न धारण करने से पहले?

  • इस रत्न में कोई दरार न हो.
  • पञ्च धातु, सोना या फिर अष्टधातु में इसे बनवाये.
  • इसे बनाने के लिए सही महूरत का ध्यान रखे और अच्छे मुहुर्त में ही धारण भी करे. 
  • पूजापाठ करे धारण करने से पहले
केतु का रत्न बहुत ही शक्तिशाली होता है और अगर सही तरीके से धारण किया जाए तो इसमें कोई शक नहीं की जीवन खुशियों से भर सकता है.

अतः अगर परेशानियों का पता नहीं चल रहा हो, अगर समय पूरी तरह से नकारात्मक हो गया हो , अगर कुछ भी समझ न आ रहा हो तो ज्योतिष से सलाह लेके सफलता के रास्ते खोले.



और सम्बंधित लेख पढ़े :

Lehsuniya Rana Rahasya In Hindi, लहसुनिया धारण करने के लाभ, कैसे ख़रीदे और प्रयोग करे केतु के रत्न का सफलता प्राप्त करने के लिए, ज्योतिषीय मार्गदर्शन. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...