] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal

Budh ka kark rashi mai gochar kab hoga, बुध का कर्क राशी में गोचर का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर,  budh Ke Gochar Ka June 2026. Budh ka gochar kark rashi mai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क के कारक हैं, जबकि कर्क राशि चंद्रमा की भावुक, संवेदनशील और पारिवारिक ऊर्जा से जुड़ी है। इस गोचर के दौरान निर्णयों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी और लोगों की सोच व्यावहारिकता से अधिक संवेदनशीलता की ओर झुक सकती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार इसका प्रभाव। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं |  22 June 2026 Somwar को बुध  ग्रह दिन में लगभग 3:07 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की कर्क राशी में बुध शत्रु के हो जाते हैं अतः बहुत से लोगो के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |  Budh ka gochar kark rashi mai Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal आइये जानते हैं की 12 राशियों पर बुध के कर्क राशि में गोचर का क्य...

9 Adate Jo Depression Laate Hai Jivan Mai

९ आदते जिनसे अवसाद हो सकता है, जानिए कुछ आदतों को जिनसे स्वास्थय पर ख़राब असर होता है
९ आदते जिनसे अवसाद हो सकता है, जानिए कुछ आदतों को जिनसे स्वास्थय पर ख़राब असर होता है
9 Adate Jo Depression Laate Hai Jivan Mai

इस तेज रफ़्तार जीवन में हम सब भाग रहे है अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए जैसे धन, ऐश्वर्य, अच्छा खाना, अच्छा रहना आदि. और इसी दौड़ में हम खुद को भूल जाते हैं. हमारे अन्दर ऐसी कुछ आदते बन जाती है जिनसे की हमारा नुक्सान होने लगता है. देर सबेर ऐसी आदतों से अवसाद भी होने लगता है और अनेक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती है.


आइये जानते हैं ९ ऐसी आदतों के बारे में जिनसे जीवन में समस्या आ सकती है:

  1. सही समय पर नहीं सोना – आज कल लोगो को रात में मस्ती मजा करने की आदत पड़ गई है जिसके लिए लोग क्लब, होटल आदि में जाते हैं. इसके कारण नींद ख़राब होती है और पूरी भी नहीं हो पाती है. धीरे धीरे ये आदत हमारे स्वास्थ्य पर गलत असर डालती है, दिमाग पूरी तरह से आराम नहीं करने कारण अवसाद ग्रस्त हो सकता है. अतः इस आदत को सुधार के अच्छा जीवन जिया जा सकता है.
  2. सही समय पर सुबह का नाश्ता नहीं करना – ये देखा गया है की लोग नाश्ते को महत्त्व नहीं देते हैं बस काम के लिए भागते हैं, चलते फिरते ही कुछ खा लेते है. परन्तु यहाँ ये बात ध्यान रखना चाहिए की नाश्ता हमे उर्जा देता है और अगर आप सही नाश्ता नहीं करेंगे तो धीरे धीरे शारीर और दिमाग कमजोर होने लगेगा जिससे परेशानी बढ़ेगी.
  3. धुम्रपान करना – ये एक हानि कारक आदत है जिसका असर हमारे मन मस्तिष्क और शारीर पर बहुत ख़राब पड़ता है. इससे वायु प्रदुषण भी बढ़ता है. इससे धमनियों में रुकावट पैदा होती है और अन्य बीमारियाँ पैदा होती है जिससे की आगे जाके डिप्रेशन होता है.
  4. किसी भी काम के लिए गाडी की आदत – आज हम गाडी के आदि होते जा रहे है, घर के बहार से भी कुछ लाना होगा तो चल के नहीं जायेंगे, गाडी लेके जाते हैं. इससे धीरे धीरे हमारा स्टैमिना कम होने लगता है. हम ज्यादा बहरी काम नहीं कर पाते हैं. शारीर में लचीलापन भी कम होने लगता है. अतः रोज कुछ देर पैदल चलने की आदत डालिए. छोटे छोटे कामो के लिए गाड़ी का प्रयोग छोड़िये.
  5. तार्किक कामो में दिमाग न लगाना – ये भी अवसाद का एक मुख्य कारण है, तार्किक खेलो, कार्यो में दिमाग लगने से उसमे विकास होता है और ऐसे काम करना जिनको पसंद नहीं है वे लोग कमजोर मानसिकता के कारण जल्दी अवसादग्रस्त हो जाते हैं. अतः रोज पहेली सुलझाने की कोशिश करे, तार्किक खेल खेले.
  6. असामाजिक होना – ये भी एक महत्त्वपूर्ण कारण है अवसाद का, जो लोग एकांत रहते हैं उनमे अवसाद जल्दी पनपता है. अतः अपने दोस्तों, साथियो , परिवार के सदस्यों के साथ बात करिए, मस्ती करिए और अपने मूड को बदलिए.
  7. फ़ास्ट फ़ूड की आदत होना – फ़ास्ट फ़ूड जिनको जंक फ़ूड भी कहते हैं बहुत हानिकारक होते हैं. इनसे स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है. इनसे दिमाग भी धीरे धीरे काम करना बंद करने लगता है, अलास्यता छाने लगती है. और लम्बे समय में अवसाद को जन्म देता है.
  8. प्राकृतिक वातावरण की कमी – आज कल हम हर सुविधा के लिए मशीनों के आदि होते जा रहे है जैसे कूलर, एसी, आर.ओ. कॉफ़ी मशीन, रोटी मकर आदि. जिसके कारण शारीर को प्राकृतिक तौर पर उर्जा नहीं मिल पाती है. इससे भी धीरे धीरे शारीर कमजोर होने लगता है, अतः प्रकृति के साथ समय बिताइए.
  9. विडियो गेम या मोबाइल गेम खेलने के आदि होना – आज कल हर कोई मोबाइल में गेम खेलते नजर आता है, बच्चो को मोबाइल गेम या विडियो गेम ही पसंद आते हैं जिससे पूर्ण विकास में बाधा आती है. बाहरी खेल भी जरुरी होता है जिससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है.


अतः ऊपर हमने ९ आदते ऐसी देखि जिनसे की स्वास्थ्य ख़राब होता है और धीरे धीरे अवसाद होने लगता है. इन आदतों से सावधान रहिये और अपने और अपनों को बचाइये.

अगर अवसाद से ग्रस्त है आप या आपके परिचित तो उनकी कुंडली भी अवश्य दिखाए ज्योतिष को जिससे की सही ज्योतिषीय उपाय भी किया जा सके.


९ आदते जिनसे अवसाद हो सकता है,  डिप्रेशन के लक्षण जानिएजानिए कुछ आदतों को जिनसे स्वास्थय पर ख़राब असर होता है, 9 habits which creates depression.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...