Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Rajyoga Ke Bina Safalta Kaise Jyotish Mai

कुंडली मे राज योग नहीं होने पर भी सफलता, क्या ये संभव है की कुंडली मे राज योग न हो फिर भी एक सफल जीवन जिया जा सके, कैसे पायें सफलता. 

ज्योतिष मे राजयोग एक बहुत ही रोचक विषय रहा है, लोग ये जानना चाहते है की “हमारे कुंडली मे राजयोग है की नहीं”. क्यूंकि राजयोग जीवन मे सभी प्रकार के सुखो को खीच लाता है, इससे जीवन सुगम हो जाता है , सरल हो जाता है, धन, ऐश्वर्या, मान-सम्मान आदि आसानी से जीवन मे मिल जाते हैं, जिनके कुंडली मे राज योग होता है.
rajyog na ho to kya hoga
safalta bina rajyog ke
इस लेख मे हम ये देखेंगे की उन लोगो का क्या जिनके कुंडली मे राज योग नहीं होते, क्या राज योग जरुरी होता है एक सफल जीवन जीने के लिए, क्या बिना राजयोग के सुख-सुविधापूर्ण जीवन नहीं जिया जा सकता है. इस लेख मे अपने अनुभव से जो मुझे पता चला है वो बता रहा हूँ.
  • ऐसा मत सोचिये की बिना राज योग के जीवन व्यर्थ है.
  • ऐसा मत सोचिये की इसके बिना हम एक सुलभ जीवन नहीं जी सकते हैं.
  • ऐसा मत सोचिये की राजयोग ही सफलता का एकमात्र सूचक है.
इश्वर ने हमे बहुत ही खूबसूरत जीवन दिया है और हर व्यक्ति को कोई न कोई खूबी दी है.

सफलता 2 प्रकार के लोग प्राप्त करते हैं:

  1. पहले वो जिनका भाग्य बहुत अच्छा होता है , कुंडली मे ग्रह बहुत शुभ होते हैं और शक्तिशाली भी 
  2. दूसरे वो जिनको ये पता है की भाग्य बनता कैसे है. 
ये जो दुसरे प्रकार के लोग है ये किसी भी हालत मे सफल हो जाते हैं क्यूंकि इनको कर्म पर भरोसा होता है. सफलता उनके भी कदम चूमती है जो की कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते.ऐसा कहावत भी है की सफल व्यक्ति किसी मौके का इन्तेजार नहीं करते , वे मौका पैदा कर देते हैं

कुंडली मे राज योग नहीं होने पर भी सफलता, क्या ये संभव है की कुंडली मे राज योग न हो फिर भी एक सफल जीवन जिया जा सके, कैसे पायें सफलता.

ऐसे बहुत से लोग है जिनके कुंडली मे अच्छे योग नहीं थे परन्तु उन्होंने धन, वैभव, सफलता अर्जित की है. उन्होंने ये बता दिया की कर्म मे शक्ति होती है. अगर कुछ ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं.

बिना हाथ के तेरा जा सकता है, बिना पैरो के भी दौड़ा जा सकता है, बिना शारीरिक शक्ति के भी लड़ाई जीती जा सकती है परन्तु इन सबके लिए विशेष प्रकार की कड़ी मेहनत की जरुरत होती है.

भगवान् ने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया है बात बस इतनी है की हमे अपनी शक्तियों का पता नहीं है और इसी कारण हम इधर उधर भटकते रहते हैं.

अच्छे लोगो के साथ रहने से हमे सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिससे की हम अपने शक्तियों को पहचान कर सही स्तेमाल कर सकते हैं.

याद रखिये की कुंडली जो भी बता रहा है वो हमारे पिछले कर्मो के कारण है अतः राजयोग भी पिछले कर्मो के कारन ही है तो क्यों समय बर्बाद करना, इसी जन्म मे कड़ी मेहनत से राजयोग पा लीजिये.

नकारात्मक सोचने की जरुरत नहीं है, किसी भी प्रकार की शंका की जरुरत नहीं है, किसी भी प्रकार से अवसाद मे रहने की जरुरत नहीं है, महत्त्वपूर्ण बात ये है की हमे सही तरीके से सफलता पाना है और ये मुश्किल नहीं है.

आइये राजयोग के बारे मे कुछ और विशेष बात जानते हैं:

मान लीजिये की किसी के कुंडली मे राजयोग नहीं हैं तो इसका ये मतलब नहीं है की वो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है. कुंडली मे कुछ शक्तिशाली ग्रह भी होते हैं जो की व्यक्ति को सफलता दिलवाते हैं. 
अगर आप कर्मठ है, अगर आपको खुद पर भरोसा है तो आपको किसी भी राज योग की जरुरत नहीं है. आप अपने राजा खुद है, आप अपना राज्य खुद बना सकते हैं.

अगर आप अपने कुंडली मे ग्रहों के बारे मे जानना चाहते हैं तो ज्योतिष आपकी मदद कर सकते हैं.


और सम्बंधित लेख पढ़े :

कुंडली मे राज योग नहीं होने पर भी सफलता, क्या ये संभव है की कुंडली मे राज योग न हो फिर भी एक सफल जीवन जिया जा सके, कैसे पायें सफलता. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...