] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Jyotish Dwara Kam Kare Jokhim Ko

Jyotish Dwara Kam Kare Jokhim Ko, ज्योतिष के द्वारा जोखिम को कम कर सकते हैं, जीवन में मौजूद जोखिम, ज्योतिष कैसे मदद करता है परेशानियों को कम करने में?

अगर कोई पूछे की “क्या ऐसा कोई गणित है जिसके द्वारा जीवन के रहस्यों को जाना जा सके ” तो ये कहने में कोई झिझक नहीं है की एक ऐसा विषय है भारत में जिसके के द्वारा जीवन के रहस्यों को जानने में मदद मिलती है और वो है “वैदिक ज्योतिष” .ये भारत के महान संतों द्वारा प्रदान किया गया एक अनुपम उपहार है जो की दशको से स्तेमाल होता रहा है विद्वानों द्वारा.
jyotish upay se kam kare pareshani ko
Jyotish Dwara Kam Kare Jokhim Ko

वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत ग्रहों को और उनकी स्थितियों को पढ़ा जाता है, ग्रहों के एक दुसरे से संबंधो को देखा जाता है, उन समयों को जाना जाता है जो की अच्छे है या बुरे हैं.

ज्योतिष कुंडली का अध्ययन करके ये जानते हैं की जीवन में मौजूद समस्याओं का कारण क्या है, किसी भी कार्य को करने में जोखिम कितना हो सकता है और जोखिमो को कम करने के क्या तरीके हो सकते हैं.

ये एक कड़वा सच है की भाग्य हमारे द्वारा किये कार्यो द्वारा ही बनता है, हमारे वर्तमान जीवन का कारण है हमारे भूतकाल में किये गए कार्य और हमारे भविष्य के लिए जिम्मेदार होंगे हमारे वर्तमान के कार्य. अगर हम आज अच्छा कार्य कर रहे है तो इसमे कोई शक नहीं की भविष्य अच्छा होगा ही.

परन्तु ये सब इतना आसान नहीं है, क्यूंकि हम ये नहीं जानते हैं की हमने भूतकाल में क्या किया है, अतः जब समस्याए आती है तो हम ये सब खोजना चाहते हैं की इसका कारण क्या है और इससे कैसे निजात पा सकते हैं. और इसी में ज्योतिष हमारी मदद करता है.

कैसे कम करे ज्योतिष द्वारा जीवन से जोखिम को ?

जीवन हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और कड़वा सच ये है की समस्या भी जीवन का एक भाग है, कोई भी ऐसा नहीं है जिसके जीवन में किसी प्रकार की समस्या न हो. जीवन है तो परेशानिया भी रहेंगी. परन्तु इसमे भी कोई शक नहीं है की कुछ लोग ऐसे है जो की लाख कोशिशो के बावजूद भी समस्याओं से निकल नहीं पाते हैं. उनकी सारी कोशिशे नाकामयाब जो जाती है , उनकी सारी कोशिशे बर्बाद हो जाती है , सिर्फ निराशा ही हाथ लगता है आखिर में. व्यापार में हानि होती है, समबन्ध टूट जाते हैं, शादी शुदा जीवन में समस्या आ जाती है, स्वास्थ्य गिरने लगता है, नौकरी में समस्या आती है, जीवन नरक बन जाता है और कारण समझ नहीं आता है.

कई बार डॉक्टर्स बिमारी को पकड़ने में नाकाम हो जाते हैं, कई बार इलाज करना नामुमकिन हो जाता है साड़ी सुविधाओं के बावजूद. ऐसे में ज्योतिषी मदद लाभ दायक होता है.

कई बार मंत्रो का जप चमत्कारी परिणाम देता है, कुछ दान भी कामयाबी के रास्ते खोल देता है, कई बार दीपक जलना, प्रार्थना करना भी उन्नति के रास्ते खोल देता है.

ज्योतिष ग्रहों का अध्ययन करके समस्याओं का कारण जानते हैं और व्यक्ति के अच्छे और बुरे समय की जानकारी प्राप्त करते हैं.

ग्रहों का असर हमारे जीवन में रोज और हर क्षण पड़ता रहता है और एक अनुभवी ज्योतिष इसके बारे में जानते हैं.

ज्योतिष द्वारा ये जाना जा सकता है की हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है, कौन सा समय अच्छा है और कौन सा समय बुरा रहेगा. इस प्रकार समय को जानकार हम अपने जीवन में से जोखिम को कम कर सकते हैं. 
  • क्यों स्वास्थय ख़राब हो रहा है ?
  • क्यों व्यापार फलीभूत नहीं हो रहा है?
  • क्यों विवाह में परेशानी आ रही है ?
  • क्यों सफलता के रस्ते नहीं खुल पा रहे है ?
  • क्यों समाज में सही सम्बन्ध नहीं बन पा रहे हैं ?
  • क्यों प्रेम में असफलता मिल रही है ?
इन सभी प्रश्नों के उत्तर ज्योतिष द्वारा संभव है. ज्योतिष की सहायता से निर्णय लेने में मदद मिलती है, बिना किसी झिझक के ज्योतिष से परामर्श लेना चाहिए. एक मार्गदर्शन जीवन को सुखी बनाने में बहुत मददगार हो सकता है.

तो जोखिमो को कम करिए ज्योतिष की सहायता से, संपर्क करे अच्छे ज्योतिष से और जानिये अपने सफल जीवन के लिए सही उपाय.



और सम्बंधित लेख पढ़िए :

Jyotish Dwara Kam Kare Jokhim Ko, ज्योतिष के द्वारा जोखिम को कम कर सकते हैं, जीवन में मौजूद जोखिम, ज्योतिष कैसे मदद करता है परेशानियों को कम करने में?

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...