Falgun Amavasya Kab Hai, फाल्गुन महीने की अमावस्या की सही तारीख, अमावस्या के उपाय, jyotish updates, amavasya ka rashifal. फाल्गुन अमावस्या 2026: परंपरा, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का पर्व Falgun Amavasya Kab Hai: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। प्रत्येक मास की अमावस्या आत्मचिंतन, संयम और पितृ तर्पण के लिए उपयुक्त मानी जाती है। वर्ष 2026 में फाल्गुन मास की अमावस्या 17 फरवरी को है। अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी 16 फरवरी सोमवार को शाम में लगभग 5:36 बजे अमावस्या तिथि समाप्त होगी 17 फ़रवरी को शाम में लगभग 5:32 पे. तो अमावस्या का पूजन, दान, तर्पण आदि १७ फ़रवरी मंगलवार को किया जाएगा. यह दिन न केवल पितरों की स्मृति और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है, बल्कि मनुष्य को अपने जीवन की दिशा पर विचार करने और नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग कर सकारात्मक मार्ग अपनाने की प्रेरणा भी देता है। Falgun Amavasya Kab Hai आइये जानते हैं गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी अमावस्या को : अमावस्या के दिन कुम्भ राशि में पञ्च ग्रही योग ब...
Heera Ratna Rahasya In Hindi, हीरा रत्न की शक्ति, क्या फायदे होते हैं हीरा धारण करने के, किन बातो का ध्यान रखे इसे खरीदने और पहनने से पहले. जब हम बात करते हैं शुक्र से सम्बंधित रत्न का तो हीरे की छवि हमारे मानस पटल पर उभर कर आ जाती है, जब हम बात करते हैं जबसे मजबूत किसी रत्न का तब भी हीरा हमारे दिमाग में आता है, अंग्रेजी में इसे DIAMOND कहते हैं. Heera Ratna ये मिनरल की श्रेणी में आता है और कार्बन का allotrop है. सबसे कीमती रत्नों में हीरा आता है और अपने सुन्दरता और जबरदस्त प्रभाव उत्पन्न करने वाले गुण के कारण लोगो को बहुत प्रिय है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह की शक्ति को बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है. यही नहीं आभूषण की सुदरता बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग बहुत ज्यादा होता है. कौन प्रयोग कर सकते हैं हीरा ? शुक्र से सम्बन्ध होने के कारण ये रत्न वृषभ और तुला राशि वालो के लिए राशी रत्न है और साथ ही शुक्र से सम्बंधित काम करने वालो के लिए भी लाभदायक हो सकता है. कलाकार, पति पत्नी, अभिनेता, अभिनेत्रियों के लिए भी ये एक कारगर रत्न साबित हो सकता है. आन्तरिक अंगो की शक्ति को बढ़न...