सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Moolank 1 Aur 2 Ka Kaisa Rahega 2021

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी हिंदी में, २०२१ कैसा रहेगा मूलांक 1 और 2 वालों का 2021, व्यापारियों के लिए कैसा रहेगा, नौकरी वालो के लिए कैसा रहेगा, सलाहकारों के लिए कैसा रहेगा,विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगे नया साल |

Moolank 1 Aur 2 Ka Kaisa Rahega 2021
Moolank 1 Aur 2 Ka Kaisa Rahega 2021


स्वागत है आप सभी का अंक ज्योतिष के इस लेख में जहाँ हम देखेंगे की अंक ज्योतिष के हिसाब से 2021 कैसा रहेगा | 

2021 का अगर टोटल करे तो मिलेगा 2+0+2+1= 5

अंक 5 का सम्बन्ध है बुध ग्रह से तो देखा जाए तो पूरे साल बुध का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा सभी क्षेत्रो में| 2020 में राहू के प्रभाव के कारण पूरा साल रहस्यमई तरीके से बीता है और इसके प्रभाव हमेशा ही लम्बे समय तक देखने को मिलते हैं | परन्तु 2021 में हम बहुत हद तक काफी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे सभी क्षेत्रो में | 

अंक 5 ग्रह का स्वामी है बुध और ये ग्रहों में सबसे ज्यादा चंचल मन जाता है अतः बुध के प्रभाव के कारण बजार में बहुत तेजी मंदी देखने को मिलेगी | देखा जाए तो बाजार में रौनक देखने को मिलेगा पिछले साल की अपेक्षा | सरकार नई नीतियाँ को लाएगी | 

  • व्यापारी वर्ग भी बहुत बड़े बदलाव अपने व्यापार को लेके करेंगे, कुछ नए व्यापार अस्तित्तव में आयेंगे.
  • शिक्षक वर्ग, चिकित्सक,  वक्ता, व्यापारी वर्ग, सलाहकारों के लिए नया साल २०२१ बहुत ही अच्छा रहने वाला है | 
  • राजनीति में वे लोग ज्यादा सफल दिखेंगे जिनके कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी है और जो अच्छे वक्ता है |
  • मौसम की बात करें तो नए साल में मौसम में भी तीव्र वदलाव समय समय पर दिखेंगे |

आइये जानते हैं विभिन्न मूलांक के लोगो के लिए कैसा रहेगा 2021:

Watch video here:

Mulaank 1 Walo Ke liye 2021 Ank jyotish anusar kaisa rahega :

मूलांक 1 वाले लोगो पर सूर्य का असर रहता है जिसके कारण ऐसे लोग नेतृत्त्व क्षमता रखते हैं, दुसरो को भी मार्गदर्शन देना खूब जानते हैं |  अपनी विद्वता के कारण जाने जाते हैं | 

नए साल 2021 में मूलांक एक वाले लोगो को काफी उन्नति के मौके मिलेंगे | अंक 1 और 5 के मिलने से सूर्य और बुध का साथ होगा जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा | इसका फायदा अंक १ वाले लोगो को अपने जीवन में पूरा पूरा दिखाई देगा | इस नए साल में आप अपने ज्ञान का भरपूर उपयोग कर पायेंगे और समाज में एक नया स्थान प्राप्त कर पायेंगे | 

अगर लम्बे समय से आप किसी कर्जे से परेशां है तो इस साल आप उससे निकल पायेंगे क्यूंकि आपके आय के स्त्रोत भी खुलेंगे | अगर आप किसी बीमारी से परेशान रहे हैं तो उससे भी आपको राहत मिलेगी |

जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलेगी परन्तु कई जगह पर समझौते भी करने पड़ेंगे |

जो मूलांक एक वाले राज निति में हो, चिकित्सा के क्षेत्र में हो, मार्केटिंग के क्षेत्र में हो, विद्यार्थी हो, उनके लिए आने वाला नया साल बहुत ही जबरदस्त रहने वाला है | 

लव लाइफ की बात करें तो अगर आप किसी साथी की तलाश में है तो निश्चित ही आपको मिलेगा | ये भी संभव है की जो आपके जीवन से जा चूका है वो भी वापस आ जाए | जिनके जीवन में पहले से ही कोई है, उनके साथ एक परेशानी आ सकती है की, काम काज में व्यस्तता बढ़ने के कारण आप अपने प्रेमी के साथ कुछ कम समय बिता पायेंगे |

कुल मिला के देखें तो अंक १ वालो के लिए नया साल काफी अच्छा रहने वाला है, काम काजी जीवन, व्यक्तिगत जीवन, प्रेम जीवन में बहुत कुछ सकारात्मक रूप से बदलने वाला है | मान, सम्मान के योग बनेंगे, व्यस्तता बढ़ेगी, धन, वैभव बढेगा |

अगर आपके कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत अच्छी है तो आप निश्चिंत रहें, आपके जीवन में बहुत कुछ बड़ा होने वाला है | और अगर सूर्य की स्थिति कमजोर है तो ऐसे में आप कुछ समस्याओं से गुजर सकते हैं अतः अपनी कुंडली जरुर ज्योतिष को दिखवाएं, ताकि सही उपाय का उपयोग करके आप नए साल का भरपूर फायदा उठा पायें |

Mulaank 2 Walo Ke liye 2021 Ank jyotish anusar kaisa rahega :

अंक २ का सम्बन्ध चंद्रमा से है और मन का कारक है अतः देखा जाए तो मूलांक २ वाले लोगो के अन्दर चंचलता बढ़ जायेगी या यू कहें की उर्जा बढ़ जायेगी | आप नए सपने देखेंगे अपने जीवन को और अच्छी तरह से जीने के लिए | आप नई नई नीतियों को बनाने में अपना समय ज्यादा लगा सकते हैं | 

कई बार आप जल्दी में बहुत कुछ प्राप्त करने के चक्कर में बहुत कुछ गँवा भी सकते हैं अतः आपको २०२१ में अपने भावनाओं पर नियंत्रण भी रखना है | 

इस साल आपके यात्राओं के योग बहुत बनेंगे अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो, घर से ज्यादा आप काम काज को बढाने के लिए बाहर रहेंगे जिससे हो सकता है की पारिवारिक सुख में कमी महसूस हो |

अगर आप किसी साथी की तलाश में है लव लाइफ में तो आपको इस साल मिलेंगे तो बहुत परन्तु आप उनमे से सही साथी को चुनने में उलझ सकते हैं | आपको निर्णय लेने में बहुत दिक्कत आ सकती है  और ये भी हो सकता है की अगर आप जल्दी में कोई निर्णय ले तो आपको धोखा भी मिले अतः कोई भी काम जल्दी में ना करे |

अगर आपका मूलांक २ है और आप किसी ट्रेवल एजेंसी के साथ जुड़े हैं, निति बनाने से जुड़े हैं तो आपको बहुत सफलता मिलेगी |

इस साल आपको मनोरंजन के साधन बहुत प्राप्त होंगे अतः अगर आप विद्यार्थी है तो आपको ये ध्यान रखना होगा की आपके जीवन का लक्ष्य क्या है अन्यथा आप बहुत समय बर्बाद कर सकते हैं |

अंक 2 वाले अगर विवाह के लिए प्रयासरत हैं तो इस साल आपका सपना पूरा हो सकता है | 

किसी से भी शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय पूरा ख्याल रखे अन्यथा आप गुप्त रोग से भी ग्रस्त हो सकते हैं | 

कुल मिला के देखा जाए तो नया साल 2021 आपको हर प्रकार के मौके देगा, मनोरंजन के मौके देगा, लव लाइफ का आनंद लेने के मौके देगा, काम काज को बढाने के मौके देगा | ये आप पर निर्भार करेगा की आप जीवन में किस लक्ष्य को महत्त्व देते हैं, उसके हिसाब से आप अपने जीवन को नए साल में बदल सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं |

अगर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी है तो इसमें कोई शक नहीं की आप बहुत ही सही निर्णय लेके अपने जीवन को एक नई उंचाई पर लेजा पायेंगे परन्तु अगर चंद्रमा की स्थिति अच्छी नहीं हो तो ऐसे में आप कल्पना में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और अपने नीतियों को क्रियान्वित करने में देर करेंगे | 

अतः ज्योतिष को अपनी कुंडली दिखा के सही उपायों को अपनाए जिससे आप अपने नए साल का पूरा पूरा लाभ ले पायें | 

तो इस लेख में हमने देखा की अंक ज्योतिष अनुसार अंक 1 और 2 वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आएगा 2021 में | अगले लेख में हम देखेंगे अंक 3 और 4 का नया साल 2021 कैसा जाएग www.jyotishsansar.com में  | 

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी हिंदी में, २०२१ कैसा रहेगा अंक ज्योतिष अनुसार|, व्यापारियों के लिए कैसा रहेगा, नौकरी वालो के लिए कैसा रहेगा, सलाहकारों के लिए कैसा रहेगा, Numerology Prediction 2021 1 And 2, गृहिणियो के लिए कैसा रहने वाला है २०२१, विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगे नया साल |

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde

MRITYUNJAY SANJEEVANI MANTRA , मृत्युंजय संजीवनी मन्त्र, रोग, अकाल मृत्यु से रक्षा करने वाला मन्त्र |  किसी भी प्रकार के रोग और शोक से बचाता है ये शक्तिशाली मंत्र |  रोग, बुढ़ापा, शारीरिक कष्ट से कोई नहीं बचा है परन्तु जो महादेव के भक्त है और जिन्होंने उनके मृत्युंजय मंत्र को जागृत कर लिए है वे सहज में ही जरा, रोग, अकाल मृत्यु से बच जाते हैं |  आइये जानते हैं mrityunjaysanjeevani mantra : ऊं मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः।। Om mriyunjay mahadev trahimaam sharnagatam janm mrityu jara vyadhi peeditam karm bandanah || मृत्युंजय संजीवनी मंत्र का हिंदी अर्थ इस प्रकार है : है कि हे मृत्यु को जीतने वाले महादेव मैं आपकी शरण में आया हूं, मेरी रक्षा करें। मुझे मृत्यु, वृद्धावस्था, बीमारियों जैसे दुख देने वाले कर्मों के बंधन से मुक्त करें।  Mrityunjay Sanjeevani Mantra Ke Fayde आइये जानते हैं मृत्युंजय संजीवनी मंत्र के क्या क्या फायदे हैं : भोलेनाथ दयालु है कृपालु है, महाकाल है अर्थात काल को भी नियंत्रित करते हैं इसीलिए शिवजी के भक्तो के लिए कु

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Kamdev gayatra Mantra Ke fayde in hindi

कामदेव गायत्री मन्त्र के फायदे, benefits of kamdev gayatri mantra in hindi, कैसे जपे कामदेव मनतर को, आकर्षण के लिए शक्तिशाली मन्त्र | हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कामदेव को प्रेम का देवता कहा जाता है जो किसी को भी प्यार करने वाले साथी प्रदान कर सकते हैं,  भौतिक जीवन का आनंद लेने की शक्ति का आशीर्वाद देने में सक्षम है। उनकी पत्नी रति हैं जो की वासना की देवी के रूप में जानी जाती है। कामदेव गायत्री मंत्र को मनमथ गायत्री मंत्र के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रेम की भावना को बढ़ाने, जीवन में आनंद बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे मंत्रों में से एक है। यदि कोई इस मंत्र का जाप करता है तो निस्संदेह प्रेम के देवता और देवी जीवन को दिव्य प्रेम से भर देते हैं। Read about benefits of kamdev gayatri mantra in English Kamdev gayatra Mantra Ke fayde in hindi आइए जानते हैं कामदेव गायत्री मंत्र: ॐ कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात और पढ़िए काम कामदेव मन्त्र की शक्ति के बारे में  आइए जानते हैं कामदेव गायत्री मंत्र के फायदे: इस मंत्र का उपयोग पति-पत्नी के बीच, प्रेमियों के बीच संबंधो