अक्टूबर 2021 में ग्रहों का गोचर दिनांक और 12 राशियों पर प्रभाव, October 2021 Planetary transits predictions, कौन से ग्रह अक्टूबर 2021 में राशि परिवर्तन करेंगे, राशिफल ।
ज्योतिष प्रेमी जानते हैं कि ग्रह लगातार गतिमान हैं और समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार हम लोगों के जीवन, व्यापार, मौसम, राजनीति आदि में परिवर्तन का अनुभव कर सकते हैं।
हमारे जीवन में ग्रहों के प्रभाव को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। अक्टूबर 2021 में कई बदलाव होने जा रहे हैं जो हम इस लेख में देखेंगे, हम यह भी जांचेंगे कि 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर कुंभ, मीन) के जीवन में क्या बदलाव होगा ।
October 2021 Mai Kaun se grah badlenge rashi |
अक्टूबर 2021 में कौन से ग्रह बदल रहे हैं राशि?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस महीने में 4 ग्रह, राशि परिवर्तन कर रहे हैं।
बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य।
- वक्री बुध 2 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 3:29 बजे कन्या राशि में गोचर करेंगे और 02 नवंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे ।
- शुक्र 2 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 9:35 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 30 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे ।
- सूर्य 17 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:00 बजे तुला राशि में गोचर करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे ।
- मंगल 22 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 1:13 बजे तुला राशि में गोचर करेंगे और 5 दिसंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे ।
आइए जानते हैं 12 राशियों का अक्टूबर का राशिफल :
12 राशियों पर क्या असर होगा जब 2 अक्टूबर 2021 को बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे :
Watch video here:मेष राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी मेष है तो आपको बुध के गोचर का शुभ फल प्राप्त होगा, आपके अगर कही पे धन रुका है तो आपको प्राप्त होगा, अगर किसी किसी बीमारी से आप लम्बे समय से परेशां है तो अब आपको राहत मिलेगी | परिवार के साथ समय अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा | परन्तु आपको ध्यान ये रखना है की जल्दी बाजी में आप कोई निर्णय ना ले अन्यथा धन अनावश्यक खर्च होगा | किसी भी काम में थोड़ी बहुत रुकावट आयेगी परन्तु आखिर में आप सफल होंगे |
वृषभ राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आप वृषभ राशि के है और विद्यार्थी है या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो आपको बुध के उच्च राशी में जाने का बहुत फायदा मिलेगा | प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, अगर आप शेयर मार्किट या सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बहुत लाभ मिल सकता है बस जल्दी बाजी में कोई निर्णय ना ले | अगर आपका भी कही धन रुका हुआ है तो वापस मिलने के योग बनेंगे | धर्म के कामो में भी आपकी रूचि बढ़ेगी |
मिथुन राशिफल अक्टूबर 2021:
मिथुन राशी वालो को पारिवारि के साथ समय गुजरने का मौका मिलेगा| जो लोग प्रेमी की तलाश में है उन्हें प्राप्त हो सकता है | अचानक से आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो की आपके लिए लाभदायक होगा | परन्तु किसी ना किसी रोग के कारण भी आपको परेशां रहना पड़ सकता है अतः अपना ध्यान रखे | खर्चे बहुत बढ़ सकते हैं आपके, अगर साझेदारी में कोई काम करते हैं तो मन मुटाव हो सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है |
कर्क राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी कर्क है तो आपको ख़ुशी मिलने के योग बनते है, भाई बहनों के साथ से कोई रुका काम पूरा हो सकता है | आपका मन बहुत चंचल रहेगा इस महीने , आपके दिमाग में प्लानिंग तो बहुत बनेगी परन्तु उनको इम्प्लीमेंट करने में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है या फिर जीवन साथी से मन मुटाव खूब बढ़ जाएगा | इस महीने भाग्य की बजाय कर्म पर आपको पूरा ध्यान रखना पड़ेगा |
सिंह राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी सिंह है तो इस महीने आपके बोलने की कला में निखर आएगा, अगर आप मार्केटिंग के क्षेत्र में है तो बहुत तरक्की कर सकते हैं | इस महीने कोई बड़ा निवेश ना करे जल्दी में अन्यथा पैसा फंस सकता है | मनोरंजन के लिए परिवार, दोस्तों के साथ घुमने के योग भी अच्छे बनेंगे और इसमें धन भी काफी खर्च होगा | अपने खाने पीने का ध्यान रखे, पाचन सम्बन्धी परेशानी बढ़ सकती है |
कन्या राशिफल अक्टूबर 2021:
कन्या राशी में ही बुध गोचर करेंगे जिससे आपके अन्दर विचलितता बढ़ जाएगी, आप अपने जीवन, अपने व्यापार को लेके नई नीतियाँ बनायेंगे | महीने की शुरुआत में आपको नाम और यश प्राप्त होने के योग भी बनेंगे | जीवन साथी के साथ संबंधो में खटास आ सकती है तो ध्यान रखे | आपके अन्दर उत्तेजना, गुस्सा भी बढेगा जिसके प्रति आपको सावधान रहना है | कन्या राशी के प्रेमियों को भी थोडा बहुत मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है | किसी करीबी के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं अतः ध्यान रखे |
तुला राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी तुला है तो आपके अन्दर रचनात्मकता बढ़ेगी, आप कहीं निवेश कर सकते हैं, आपके संपर्क भी बढ़ेंगे और आपकी अधूरी ख्वाहिशे भी आप पूरी कर पायेंगे | भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पूरे होंगे | आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा पैसा वापस मिलने में समय लगेगा |
वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी वृश्चिक है तो आपको अब व्यस्त रहने के लिए तैयार होना चैये, आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, मान सामान मिलेगा, आय बढाने के मौके मिलेंगे | ऐशो आराम के सामान खरीदने में आपका धन खर्च होगा | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिसके कारण थोड़े परेशां रह सकते हैं | अपने जीवन साथी के व्यवहार में आपको अकस्मात् बदलाव का सामना करना पड़ सकता है |
धनु राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी राशी धनु है तो आपको परेशानियों के साथ में आगे बढने का मौका मिलेगा | कार्यो में अड़चने आएँगी परन्तु उसके बावजूद भी आप सफलता प्राप्त करेंगे और आपके कामो को सराहा भी जाएगा जिससे आपको ख़ुशी प्राप्त होगी | अगर आप सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो अब आपको सावधान होना चाहिए, हानि हो सकती है |
मकर राशिफल अक्टूबर 2021:
यदि आपकी राशी मकर है तो जहा आपका मन धर्म के कार्यो में लगेगा वहीँ आप विचलित भी रहेंगे, दिमाग में उथल पुथल मची रहेगी जिसके कारण आपके नींद में भी असर होगा | हालांकि आपको मान सम्मान मिलने के योग भी बनते हैं परन्तु अपने आप में उलझे रहने के कारण आपको नुकसान हो सकता है अतः आपके लिए जरुरी है की आप सतर्क रहे और कोई भी मौका जाने ना दे | आपको अचानक से बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है |
कुम्भ राशिफल अक्टूबर 2021:
यदि आपकी राशी कुम्भ है और अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो अब वक्त आ गया है की आपको खुशखबरी मिल सकती है | आपके जीवन में अचानक से बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए | भूमि और वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे | भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पूरे होंगे |
मीन राशिफल अक्टूबर 2021:
अगर आपकी रही मीन है और आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे है तो अब आपको मिल सकता है, आपके संपर्क बहुत बढ़ेंगे और साझेदारी में आप कोई काम शुरू कर सकते हैं परन्तु जल्दी बाजी में निर्णय ना ले क्यूंकि धोखा भी मिल सकता है |
मीन राशी के प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप खूब अच्छा समय बिता पायेंगे अपने साथी के साथ |
काम धंधा करने वालो को परेशानी के साथ ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा |
तो हमने देखा की २ अक्टूबर 2021 शनिवार को जब बुध कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो क्या असर होगा 12 राशियों पर |
आइये अब जानते हैं की शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का क्या असर होगा १२ राशियों पर :
शुक्र 2 अक्टूबर २०२१, शनिवार को सुबह 9:35 बजे वृश्चिक राशी में प्रवेश करेगा, और सम का होगा परन्तु सभी के जीवन में हमे इसका असर दिखाई देगा |
देखिये विडियो हिंदी में राशिफल
- मेष राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : मेष राशी के लोगो में काम वासना बढ़ सकती है, विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं साथ ही खाने पिने में ध्यान ना रखने से पेट से सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है, आपको आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है |
- वृषभ राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : आपके जीवन में किसी साथी के सहायता से रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवन साथी मिल सकता है, आय के स्त्रोत खुलेंगे, आप अपने व्यवहार से लोगो का दिल जीत लेंगे जिससे आपको खूब लाभ होगा |
- मिथुन राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : अब आप ऐशो आराम, मनोरंजन के साधन में खूब पैसा खर्चा कर सकते हैं | अकस्मात् खर्चे आपको परेशां कर सकते हैं | गलत सांगत के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है अतः अपना ध्यान रखे |
- कर्क राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : कर्क राशी के प्रेमियों के लिए समय बहुत अच्छा होगा, जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में है, उन्हें भी साथी मिलने के योग बनेंगे | किसी उत्सव में भाग लेने का मौका आपको मिलेगा और आप अपना समय अच्छा बिता पायेंगे |
- सिंह राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : अगर आप लम्बे समय से वाहन खरीदने का सोच रहे है तो अब आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है| भूमि में भी निवेश करने के योग बनेंगे | परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है अतः ध्यान रखे |
- कन्या राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : कन्या राशी वालो को अनजाना भय परेशां कर सकता है, किसी करीबी के दुर्व्यवहार के कारण आप संकट में फंस सकते हैं | अतः किसी और पे भरोसा करने की बजाय खुद के अनुभव और प्रेरणा पर भरोसा करे |
- तुला राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : तुला राशी के लोगो को अब किसी से बात करने में सावधानी बरतना चाहिए, अनावश्यक ना बोले | आपके आय के स्त्रोत खुलने के योग बनेंगे, परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में समय बिताने के योग बनेंगे |
- वृश्चिक राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : आपकी राशी में ही शुक्र का गोचर होने से आपके अन्दर रचनात्मकता को बढ़ा देगा , आपको खुश रहने के मौके मिलेंगे, दोस्तों, परिवार के साथ आप अच्छा समय बिता पायेंगे | जीवन को सुखमय करने के लिए आप नई नीतियाँ बना पायेंगे परन्तु छोटी छोटी बातो पर आपको क्रोध आ सकता है अतः ध्यान रखे |
- धनु राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : धनु राशी वालो का अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है, स्वास्थ्य और परिवारक के लोगो पर खर्चा अधिक हो सकता है परन्तु घबराने की जरुरत नहीं है काम काज भी अच्छा बढेगा |
- मकर राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे परन्तु कोई ना कोई परेशानी भी साथ में चलेगी | अपने प्रेमी के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है, गलतफहमियां बढ़ सकती है अतः ध्यान रखे |
- कुम्भ राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : कुम्भ राशी वालो को पहले से अधिक मेहनत करना होगी अपने काम काज को बढाने के लिए परन्तु आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा , कोई ना कोई आपके काम में अड़चन डालेगा जिसके कारण आप थोड़े परेशां भी होंगे परन्तु घबराने की जरुरत नहीं है आपको बहुत लाभ होगा |
- मीन राशी पर क्या असर होगा शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का अक्टूबर 2021 में : मीन राशी वालो को अजीबोगरीब सपने आ सकते हैं जिससे आप विचलित हो सकते हैं, आपको नजर दोष का सामना करना होगा जिससे आपके काम काज में अड़चने आएँगी | अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको अब पहले से ज्यादा मेहनत करना होगा | आपको अपने कुलदेवी की आराधना करना चाहिए |
तो हमने देखा की २ अक्टूबर को शुक्र के वृश्चिक राशी में गोचर का असर 12 राशियों पर क्या होगा अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की कैसे रहेगा आपका आने वाला समय, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, कौन सी पूजा करना चाहिए, क्या दान करना चाहिए तो आप संपर्क कर सकते हैं विश्वसनीय सलाह के लिए
17 October 2021, सूर्य के तुला राशी में प्रवेश करने का क्या असर होगा १२ राशियों पर :
मेष राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?:
वृषभ राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
मिथुन राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
कर्क राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
सिंह राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
कन्या राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
तुला राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
वृश्चिक राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
धनु राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
मकर राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
कुम्भ राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
मीन राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे सूर्य के तुला राशी में गोचर से ?
अक्टूबर 2021 में ग्रहों का गोचर दिनांक और 12 राशियों पर प्रभाव, October 2021 Planetary transits predictions, कौन से ग्रह अक्टूबर 2021 में राशि परिवर्तन करेंगे, राशिफल ।