साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।
Saptahik rashifal 13 To 19 december 2020 |
ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |
आइये सबसे पहले जानते है आने वाले सप्ताह के कुछ महत्त्वपूर्ण महुरत :
- इस सप्ताह 14 दिसंबर , सोमवार को सोमवती अमावस्या रहेगी जब सभी पितृ दोष, चन्द्र दोष, नकारात्मक उर्जा से बचाव के लिए पूजा, अनुष्ठान कर सकते हैं |
- 15 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे |
- 16 से खर मॉस प्रारंभ होगा |
- विवाह पंचमी या नाग दिवाली 19 दिसम्बर, शनिवार को रहेगी |
- पूरे सप्ताह में सिर्फ एक दिन १८ को सूर्योदय से पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
आइए जानते हैं कि यह सप्ताह 13 december 2020, रविवार से 19 december 2020 शनिवार तक ::
Watch video here:मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर ):
मेष राशि के जातक आने वाले सप्ताह के शुरुआत में दोस्तों, परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे | १५ के बाद यात्राओं के योग बनते हैं साथ ही अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा | आत्म विश्वास में बढ़ोतरी के साथ ही आप अपने काम काज को भी अच्छा बढ़ा पायेंगे और इसी सिलसिले में व्यस्तता भी काफी बढ़ेगी | कुछ नया सिखने में भी आप इस सप्ताह समय बिता पायेंगे | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह हो सकता है की आप इजहार कर दे | कुछ नए दोस्त , रिश्ते आपके जीवन में इस सप्ताह मन में उमंग भर देंगे | खाने में सावधानी रखे, बाहर का ना खाएं अन्यथा परेशां हो सकते हैं |
वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
वृषभ राशी के लोग इस सप्ताह अपने साथियों, दोस्तों, प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे, आपकी बोलने की कला के कारण आपको इस सप्ताह विशेष सफलता मिल सकती है | अगर आप मार्केटिंग के क्षेत्र में है तो आप अपनी योग्यता का भरपूर स्तेमाल कर पायेंगे | काम काज को लेके व्यस्तता भी बढ़ेगी और लाभ भी बढेगा | आप अपने क्षेत्र में नई उंचाइयो को छू सकते हैं जिससे मन में प्रसन्नता बढ़ेगी |
लव लाइफ सामान्य रहेगा परन्तु जीवन साथी के साथ गलत फहमियो के कारण चिंता बढ़ सकती है | आपको एकदम से कोई फैसला नहीं लेना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है |
स्वास्थ्य की बात करे तो कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है, पाचन से सम्बंधित परेशानी हो सकती है |
मिथुन राशि / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
मिथुन राशि वालो को आने वाले सप्ताह में नाम, यश की प्राप्ति के योग बनेंगे, आप एक अच्छे सलाहकार सिद्ध होंगे| रुके कार्य दोस्तों की सहायता से पूरे हो सकते हैं| अचानक से कोई ख़ुशी आपके जीवन में उत्साह भर सकता है | संतान पक्ष से भी आपको प्रसन्नता मिलने के योग बनते हैं |
आप कोई भी काम करते हो, आपका प्रदर्शन इस सप्ताह लाजवाब होने वाला है जिसके कारण आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे | अगर आप व्यापारी है तो बहुत अच्छी तरह से आप बढ़ा पायेंगे |
ये सप्ताह मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए भी बहुत अच्छा है, कुछ नए अनुभव आपका इन्तेजार कर रहे हैं |
इस सप्ताह अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसके कारण परिवार को ज्यादा समय ना दे पायें | उपरी अधिकारियो से कुछ मतभेद हो सकते हैं अतः व्यवहार करते हुए सावधानी बरते |
कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर)::
कर्क रशि के जातक आने वाले सप्ताह में सुख सुविधा बढाने में , मनोरंजन में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं | विद्वता भरी बातो से आप इस सप्ताह लोगो का मन मोह लेंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | संतान से मन मुटाव हो सकता है, प्रेमी से भी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं व्यस्तता के कारण|
नौकरी या व्यापार में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा इस सप्ताह, जिससे आय भी बढेगा | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव लगा रह सकता है, अतः थोडा सावधानी रखे |
सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
सिंह राशि के लोगों के मान प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बनते हैं | मनोरंजन के लिए आप यात्रा कर सकते हैं, पार्टी में समय व्यतीत कर सकते हैं अपने दोस्तों, घर वालो के साथ | इस सप्ताह आप अपने ज्ञान का भी भरपूर उपयोग कर पायेंगे और अपना बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे जिससे आय भी बढ़ेगी और नौकरी में उन्नति के योग भी मजबूत होंगे | इस सप्ताह आपको अपने कार्यो को कुछ अलग हट के करने की प्रेरणा मिलेगी और या आपको दुसरो से अलग करेगा |
अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो ये सप्ताह उनके साथ भी बहुत अच्छा जाएगा, और अगर आप किसी साथी की तलाश में है तो वो भी मिल सकता है |
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसीलिए कोई चिंता की बात नहीं है | इस सप्ताह आप अपने साथ साथ दुसरो का भी भला कर पायेंगे |
कन्या राशिफल / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
कन्या राशि के लोग आने वाले सप्ताह में अपने व्यापार और काम काज को बढाने में व्यस्त रह सकते हैं| इस हफ्ते आप निवेश भी कर सकते हैं संपत्ति खरीदने में | मनोरंजन के साधनों को खरीदने में भी आप खर्चा कुछ ज्यादा कर सकते है | माता के सहयोग से रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं | जीवन साथी का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा | धर्म के कार्यो में भी आप इस सप्ताह काफी जुड़े रह सकते हैं और खर्चा भी कर सकते हैं |
लव लाइफ सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा |
तुला राशि / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
तुला राशि के लोग आने वाले सप्ताह में हर पल को जीने के लिए प्रयास करेंगे और दोस्तों, जीवन साथी, प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय बिताने की कोशिश करेंगे | मनोरंजन को लेके आप यात्राएं भी कर सकते हैं | आप अपनी कल्पना की दुनिया में भी रहना पसंद कर सकते हैं, आप अपने भावी जीवन को लेके भी प्लानिंग कर सकते हैं और इसी में आप कुछ ज्यादा समय इस हफ्ते व्यतीत कर सकते हैं | अचानक से कोई बड़ा परिवर्तन आपके काम काजी जीवन और व्यक्तिगत जीवन में आ सकता है अतः अपने आपको तैयार रखें |
वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
वृश्चिक राशि के लोग आने वाले सप्ताह में अपने प्राप्त अनुभव, ज्ञान का उपयोग बहुत ही अच्छे से कर पायेंगे | अगर आप नौकरी में हैं तो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे, उच्च अधिकारी से सम्बन्ध बनेंगे | अगर आप व्यापार में है तो इस सप्ताह नई ऊँचाइयों को छुएंगे | मनोरंजन और सुख के साधन जुटाने में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं आप| जीवन साथी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए भी बहुत खर्चा हो सकता है इस सप्ताह | लम्बी यात्राओं के योग भी बनते हैं |
लव लाइफ की बात करे तो उतार चढ़ाव लगा रहेगा | स्वास्थ्य सामान्य रहेगा |
धनु राशि / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
धनु राशि के लोग आने वाले सप्ताह में काफी रचनात्मक हो जायेंगे | नए विचार, नई कल्पनाएँ आपके अन्दर उत्पन्न होंगे अपने व्यक्तिगत जीवन और काम काजी जीवन को लेके | व्यापार और काम को लेके आप लम्बी यात्राओं पर भी जा सकते हैं | पिता के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है | मान सम्मान में वृद्धि के योग भी बनते हैं |
लव लाइफ की बात करे तो अपने साथी के साथ आप काफी उत्साहिक होक समय बिता सकते हैं | वैवाहिक जीवन सामान्य चलेगा | स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा |
मकर राशिफल / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
मकर राशि के लोग आने वाले सप्ताह में यात्राओं में, सरकारी कार्यो में, क़ानूनी कार्यो में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं | अगर आप शेयर मार्किट या सट्टे से जुड़े कोई कार्य करते हैं तो इस सप्ताह अचानक से बहुत बड़ा लाभ होने के योग बनते हैं | दोस्तों के सहयोग से भी काम काज बढ़ने के योग अच्छे बनते हैं | जीवन साथी का भाग्य भी आपका साथ देगा अपने काम को बढाने में | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनका साथ और भाग्य भी आपका साथ देगा जिससे रुके कार्य पूरे होंगे, सफलता मिलेगी |
अगर आप किसी बीमारी से परेशां है तो उससे भी मुक्ति मिलने के योग बनते हैं |
कुंभ राशि / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर) ::
कुम्भ राशि के लोग आने वाले सप्ताह में अपने वयापार को बढ़ा पायेंगे, अगर नौकरी में है तो भी अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे | अगर आप किसी नौकरी की तलाश में है तो मिल सकती है, अगर आप किसी अतिरिक्त आय के स्त्रोत की तलाश में हैं तो वो भी मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा |
भूमि और वाहन लाभ के योग भी अच्छे बनते हैं, अगर काफी समय से कोई कार्य रुका हुआ है तो वो भी होने के योग अच्छे बनते हैं |
लव लाइफ सामान्य रहेगा , स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा |
मीन राशि / भविष्यफल (13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर):
मीन राशी वाले लोग इस सप्ताह अपने कार्यो में अच्छे प्रदर्शन को लेके मान सम्मान प्राप्त करेंगे | अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है, व्यापार करते हैं तो वो बढ़ सकता है | इस सप्ताह आप काम काज को लेके काफी व्यस्त रहेंगे जिससे परिवार को कुछ कम समय दे पायेंगे |
किसी विषय को लेके चिंताएं भी आपको परेशां करती रहेंगी |
लव लाइफ की बात करें तो अपने प्रेमी के साथ आपको मिलेगा जिससे हिम्मत और बढ़ेगी |
शारीर की शक्ति भी बढ़ेगी जिससे आप पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा काम कर पायेंगे |
यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।
साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 13 दिसम्बर 2020, रविवार से 19 दिसम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, Weekly Rashifal 13 to 19 december 2020, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।